(Minghui.org) पिछले कुछ महीनों में मैंने देखा है कि दाफा अभ्यासियों द्वारा संचालित कुछ मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया मंचों पर अभी भी विभिन्न स्तरों पर सांसारिक राजनीतिक व्यक्तियों पर निर्भर रहने की प्रवृत्ति दिखाई देती है।

युद्ध और सीसीपी जैसे मुद्दों पर वे कुछ देशों के नेताओं से अत्यधिक आशा रखते हैं कि वे सीसीपी और उसके सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।

यह पहली बार नहीं है कि हम ऐसी निर्भरता की मानसिकता में पड़े हों। उत्पीड़न के शुरुआती दिनों में, उस समय के सीसीपी के नेता ने दाफा के बारे में कुछ सकारात्मक बातें कही थीं, लेकिन दाफा शिष्य उस परिस्थिति का उचित ढंग से सामना नहीं कर सके। इसके बजाय, हम उस पर निर्भर होने लगे। बाद में वही नेता दाफा के विरुद्ध हो गया और सार्वजनिक रूप से उसकी निंदा करने लगा। हमें इस अनुभव से बहुत पहले ही सीख ले लेनी चाहिए थी।

कुछ अभ्यासी इस विचार को बहुत महत्व देते हैं कि किसी विशेष देश का नेता "चुना हुआ व्यक्ति" है, और इसलिए उसकी अत्यधिक प्रशंसा करते हैं। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम भी चुने हुए हैं। वास्तव में, हम फ़ा-संशोधन काल के दाफा शिष्य हैं, जिन पर इससे भी बड़ी जिम्मेदारियाँ हैं और जिन्हें सभी लोगों को बचने का मिशन सौंपा गया है।

जो राजनीतिक व्यक्ति साधना का अभ्यास नहीं करते, वे केवल सामान्य लोग हैं। दाफा शिष्यों की उन पर निर्भरता के कारण वे दुष्ट तत्वों के नियंत्रण में आ सकते हैं और गलत दिशा में भी जा सकते हैं।

फ़ा-संशोधन काल के दाफा शिष्यों को स्पष्ट रूप से समझना, पहचानना और इस सत्य का बोध होना चाहिए कि वास्तविक मुख्य भूमिका हमारी है। हम ही इस काल के प्रमुख पात्र हैं और हमारी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संसार की घटनाएँ और सामान्य लोगों का जीवन दाफा के इर्द-गिर्द व्यवस्थित है। हमें किसी भी स्थिति में अपने मोह या आसक्तियों के कारण सामान्य लोगों को दुष्ट तत्वों द्वारा नष्ट होने का अवसर नहीं देना चाहिए।

यह मेरी वर्तमान साधना-स्थिति के स्तर पर समझ है। यदि इसमें कोई बात फ़ा के अनुरूप न हो, तो कृपया करुणापूर्वक उसे इंगित करें।