(Minghui.org) मेरा नाम शियाओबेई है और मेरी उम्र 10 वर्ष है। जब मैंने यंग प्रैक्टिशनर्स कॉर्नर कार्यक्रम सुना, तो मैंने सोचा, “मैं भी कब इस तरह महान करुणामय मास्टरजी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर पाऊँगा?” जब मैंने अपने विचार अपनी माँ के साथ साझा किए, तो उन्होंने मेरा पूरा समर्थन किया और मेरे बताए हुए अनुभवों के आधार पर इस लेख को लिखने में मेरी सहायता की।
मास्टरजी, मुझे एक स्नेहपूर्ण परिवार देने के लिए आपका धन्यवाद
जब से मुझे याद है, मेरे दादाजी हर सुबह मेरे बाल बाँधने में मेरी मदद करते थे। मैं कभी माँ से यह कहने की हिम्मत नहीं करता था, क्योंकि उनकी नींद अक्सर पूरी नहीं होती थी और वे जल्दी गुस्सा हो जाती थीं। मेरे पिताजी और दादाजी हमेशा मुझसे कहते थे कि माँ को परेशान मत करो, ताकि वे थोड़ी देर और सो सकें। लेकिन इसके बावजूद माँ अक्सर पिताजी और दादाजी से झगड़ा करती थीं और यह हमारे घर की सामान्य बात बन गई थी।
मुझे याद है, एक बार झगड़ा खत्म होने के बाद माँ ने कुछ सूटकेस बाहर निकाले, मुझे गोद में उठाया और घर छोड़कर जाने लगीं। मैं कितना भी रोया, उन्होंने जाने का इरादा नहीं बदला। पूरा परिवार उनसे डरता था और उनकी बात मान लेता था। जो चाचा-चाची मुझे जानते थे, वे कहते थे कि मैं हमेशा से बहुत समझदार बच्चा था। लेकिन सच तो यह था कि मेरी माँ इतनी सख्त थीं कि मैं कभी उनकी बात का विरोध करने की हिम्मत नहीं करता था।
मुझे याद नहीं कि यह बदलाव कब शुरू हुआ, लेकिन मेरी माँ जैसे पूरी तरह बदल गईं। बाद में मुझे पता चला कि इसका कारण यह था कि उन्होंने फालुन दाफा का अभ्यास शुरू कर दिया था। अब मैं उन्हें पिताजी से झगड़ते हुए नहीं सुनता था। वे हम सबके साथ पहले से कहीं अधिक अच्छा व्यवहार करने लगीं। हालाँकि कभी-कभी वे मुझ पर अभी भी गुस्सा हो जाती हैं, लेकिन पहले की तुलना में सब कुछ बहुत बेहतर हो गया है।
मुझे एक घटना याद है। एक बार मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी। माँ ने गुस्से में कहा, “अगर मैंने आज ही फ़ा का अध्ययन न किया होता, तो मैं तुम्हारी अच्छी तरह पिटाई कर देती।”
मैंने जवाब दिया, “तो फिर लगता है कि आपने आज फ़ा का अध्ययन ठीक से नहीं किया।”
यह सुनकर माँ कुछ नहीं बोलीं और चुपचाप वहाँ से चली गईं।
इन सब बातों के कारण मैं दाफा का विशेष रूप से आभारी हूँ। मास्टरजी, मुझे इतनी स्नेहमयी माँ देने के लिए आपका धन्यवाद। मेरी माँ बदल गईं। मेरे पिताजी भी फालुन दाफा का अभ्यास करते हैं और हमारे पूरे परिवार का वातावरण बदल गया है। इसलिए मैं विशेष रूप से मास्टरजी का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे एक सौहार्दपूर्ण और स्नेह से भरा परिवार दिया।
मास्टरजी, मेरे परिवार की रक्षा करने के लिए आपका धन्यवाद
मैंने सुना है कि मेरे दादाजी ने लगभग 20 वर्ष की आयु में धूम्रपान शुरू कर दिया था। लेकिन "ज़ुआन फालुन" को केवल एक बार पढ़ने के बाद ही उन्होंने 50 से भी अधिक वर्षों पुरी अपनी धूम्रपान की लत छोड़ दी।
एक गर्मी के मौसम में एक डिलीवरी ड्राइवर ने मेरे दादाजी को टक्कर मार दी, जिससे वे बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़े। जब अस्पताल से हमें फोन आया, तो मेरे पिताजी इतने घबरा गए कि उनके पैरों में जैसे जान ही नहीं रही। इसके बावजूद, मेरे माता-पिता ने उस डिलीवरी ड्राइवर को किसी प्रकार की परेशानी नहीं दी। मेरे दादाजी, जो पहले पूरी तरह बेहोश थे और उन्हें कुछ भी याद नहीं था, आज पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मास्टरजी ने "ज़ुआन फालुन" में कहा है:
“अच्छा या बुरा परिणाम किसी व्यक्ति के उस समय के एक विचार पर निर्भर करता है। उसी क्षण का एक विचार अलग-अलग परिणाम ला सकता है।”(व्याख्यान 4, "ज़ुआन फालुन")
मैं जानता हूँ कि यह हमारे परिवार के लिए एक आशीर्वाद था, क्योंकि हम सभी दाफा का अभ्यास करते हैं। इसलिए मैं विशेष रूप से मास्टरजी का आभारी हूँ कि उन्होंने हमारे पूरे परिवार की रक्षा की।
जब मैं सात वर्ष का था, तो अपनी छोटी बहन के लिए गेंद उठाने गया। तभी मेरे जितना ऊँचा एक कुत्ता मुझ पर झपटा और उसने मेरी बाँह काट ली। मैं डर के मारे बिल्कुल जड़ हो गया। उसके बड़े और नुकीले दाँतों के निशान मेरी बाँह पर साफ दिखाई दे रहे थे। लेकिन आश्चर्य की बात यह थी कि एक भी दाँत मेरी त्वचा के अंदर नहीं गया और न ही खून निकला।
जहाँ दाँतों के निशान थे, वहाँ केवल हल्की-सी सूजन थी। मैंने माँ से कहा, “अगर आज मास्टरजी ने मुझे न बचाया होता, तो मेरी बाँह का क्या हाल होता, मैं नहीं जानता।”
मुझे "ज़ुआन फालुन" में मास्टरजी द्वारा बताया गया वह उदाहरण याद आया, जिसमें एक वृद्ध महिला कार से टकराने के बाद भी सुरक्षित रही थी। इसलिए हमने भी कुत्ते के मालिक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं दी।
एक घंटे से भी कम समय बाद माँ ने सोचा कि पिताजी को दिखाने के लिए मेरी बाँह की तस्वीर ले लें, लेकिन तब तक दाँतों के सारे निशान पूरी तरह गायब हो चुके थे।
क्योंकि मैंने स्वयं अनुभव किया कि मास्टरजी हर समय मेरे साथ हैं, इसलिए मैंने गंभीरता से फ़ा का अध्ययन करना शुरू किया और अन्य अभ्यासियों के अध्ययन समूह के साथ "होंग यिन" तथा "होंग यिन II" को कंठस्थ करना शुरू किया। अब मैं 100 से अधिक कविताएँ सुना सकता हूँ।
साधना करते हुए मेरा विकास
एक समय ऐसा था जब मैं प्रतिदिन "होंग यिन" की एक कविता याद करता था। जितना अधिक याद करता, उतना ही आसान लगता। मुझे अपना टैबलेट चलाना भी अच्छा नहीं लगता था, क्योंकि खेल बिल्कुल नीरस लगने लगे थे।
लेकिन जब मेरी साधना की अवस्था अच्छी नहीं रही और मैंने कुछ समय तक कविताएँ याद करना बंद कर दिया, तो मैं फिर से टैबलेट पर खेल खेलने और छोटे-छोटे वीडियो देखने लगा।
एक रात मुझे नींद नहीं आ रही थी। माँ ने मुझसे कहा कि "होंग यिन" की कविता याद करूँ। पहले मैं एक कविता लगभग 20 मिनट में याद कर लेता था, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में समय बिताने के बाद तीन घंटे में भी एक कविता याद नहीं कर पाया। मैं इतना बेचैन हो गया कि रोने लगा।
माँ के साथ बातचीत करने पर मुझे समझ आया कि यदि मैं अपने आयाम को इस प्रकार की दुष्प्रभाव वाली चीज़ों से भर दूँगा, तो मैं फ़ा से और दूर होता जाऊँगा।
कभी-कभी जब मुझसे गलती होती, तो माँ फ़ा के सिद्धांतों के आधार पर मुझे समझातीं और मैं उनकी बात मान लेता। लेकिन कभी-कभी जब वे मुझे डाँटते समय मुझे नीचा दिखातीं, तो मैं भी उन्हें जवाब देने लगता। मैं जानता हूँ कि हम एक-दूसरे की साधना में सहायता करते हैं।
मेरी छोटी बहन बहुत प्यारी है, लेकिन बहुत शरारती भी है। जब भी हमारा झगड़ा होता, माँ मुझसे कहतीं कि मैं अपने अंतर्मन में देखूँ। तब मैं कहता, “आप मेरी बहन से अपने अंतर्मन में देखने के लिए क्यों नहीं कहतीं?”
मैं जानता हूँ कि यह मेरी ईर्ष्या है। जैसे जब मेरी बहन अपनी प्यारी हरकतें करती है, तो मुझे उससे ईर्ष्या होने लगती है।
मास्टरजी ने "ज़ुआन फालुन" में कहा है:
“यह लोगों में ईर्ष्या उत्पन्न कर सकती है। यदि कोई व्यक्ति अच्छा कर रहा हो, तो उसके लिए प्रसन्न होने के बजाय लोग असहज महसूस करते हैं।”(व्याख्यान 7, "ज़ुआन फालुन")
यह वास्तव में बहुत बुरी आसक्ति है, और इसमें करुणा भी नहीं है। मुझे इसे अवश्य छोड़ना चाहिए। जैसे-जैसे मैं फ़ा का अध्ययन करता गया, मुझे इस विषय में और भी नई समझ प्राप्त होती गई।
एक दिन हमारे घर एक अतिथि आईं। उन्होंने अपनी चॉपस्टिक से खाना उठाकर मेरी माँ के कटोरे में रख दिया। मुझे पता था कि माँ को यह पसंद नहीं है, क्योंकि वे हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं देती थीं। लेकिन उस दिन उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।
मेहमान के जाने के बाद मैंने तुरंत पूछा, “जब उन्होंने आपके कटोरे में खाना रखा, तब आपने कुछ क्यों नहीं कहा? आपने सत्य का पालन नहीं किया।”
माँ ने उत्तर दिया, “उन्होंने यह सद्भावना से किया था और तब तक वह ऐसा कर चुकी थीं। यदि मैं उसी समय कुछ कह देती, तो मैं उनकी भावनाओं का ध्यान नहीं रखती। एक साधक को करुणा का भी अभ्यास करना चाहिए।”
तब मुझे याद आया कि सत्य-करुणा-सहनशीलता में सत्य का अर्थ केवल सच बोलना ही नहीं है, बल्कि उसमें करुणा और सहनशीलता भी शामिल हैं।
कुछ समय तक मैं "डिटेक्टिव कॉनन" के छोटे-छोटे वीडियो देखने का इतना आदी हो गया था कि जैसे ही समय मिलता, उन्हें देखने लगता।
एक दिन मैंने सपना देखा कि कोई मेरी गर्दन को आग से जला रहा है। वह अनुभव इतना वास्तविक था कि मुझे असहनीय पीड़ा महसूस हो रही थी। मैं घबराकर आसपास के लोगों से मदद माँगने लगा। तभी मैंने एक अभ्यासी को लोगों में सत्य स्पष्ट करने की सामग्री बाँटते हुए देखा।
मैं दौड़कर उसके पास गया और कहा, “नमस्ते, मैं भी एक अभ्यासी हूँ। क्या आप मुझे बचा सकते हैं?”
वह अभ्यासी मुझे एक पुल पर ले गया। वहाँ पहुँचते ही पूरा दृश्य बदल गया। पहले वहाँ कोई नहीं था, लेकिन अचानक वहाँ फालुन दाफा की टी-शर्ट पहने अनेक अभ्यासी दिखाई देने लगे। चारों ओर रंग-बिरंगे फालुन दाफा के झंडे लहरा रहे थे।
फिर हम सब एक बड़े जहाज़ पर सवार हुए, और मैंने देखा कि मेरे माता-पिता भी उसी जहाज़ पर थे।
जब मैंने यह सपना माँ को बताया, तो उन्होंने कहा, “इसका अर्थ है कि केवल दाफा ही तुम्हें बचा सकता है, इसलिए तुम्हें कभी भी फ़ा से दूर नहीं होना चाहिए।”
आज भी मुझे उस सपने की पीड़ा स्पष्ट रूप से याद है। शायद मास्टरजी मुझे याद दिला रहे थे कि मुझे शीघ्र ही सही मार्ग पर लौट आना चाहिए, क्योंकि फ़ा की नौका प्रस्थान करने वाली है। मुझे स्वयं को सुधारना चाहिए ताकि मैं मास्टरजी की करुणामयी रक्षा को व्यर्थ न जाने दूँ।
धन्यवाद, मास्टरजी!
धन्यवाद, साथी अभ्यासियों!
कॉपीराइट © 1999-2026 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।