(Minghui.org)
1. फालुन दाफा की आधिकारिक वेबसाइट FalunDafa.org फालुन दाफा के अभ्यासों के निर्देशात्मक वीडियो का एक नया संस्करण प्रकाशित करेगी। पिछले संस्करण की तुलना में, नए वीडियो की संरचना में सुधार किया गया है, चित्रों की गुणवत्ता बेहतर है तथा विभिन्न भाषाओं में अनुवाद और डबिंग को और अधिक परिष्कृत किया गया है।
ये नए निर्देशात्मक वीडियो सबसे पहले चीनी और अंग्रेज़ी भाषाओं में जारी किए जाएंगे। इसके बाद अन्य भाषाओं के संस्करण क्रमशः प्रकाशित किए जाएंगे।
2. फालुन दाफा का प्रचार-प्रसार करने के लिए FalunDafa.org, Gan Jing World और YouTube पर अपने आधिकारिक चैनल शुरू करेगा। फिलहाल इन चैनलों पर केवल अभ्यासों के निर्देशात्मक वीडियो ही प्रकाशित किए जाएंगे।
3. फालुन दाफा की सभी पुस्तकें तथा ऑडियो-वीडियो सामग्री—जिनमें व्याख्यान वीडियो, अभ्यासों के निर्देशात्मक वीडियो तथा पुडू (Pudu) और जीशी (Jishi) संगीत शामिल हैं—कॉपीराइट कानून द्वारा संरक्षित हैं। बिना अनुमति इन्हें किसी भी व्यक्तिगत चैनल या अन्य अनधिकृत मंच पर पुनः प्रकाशित नहीं किया जा सकता।
दुनिया भर की फालुन दाफा एसोसिएशनों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने-अपने देशों के अभ्यासियों को फालुन दाफा की ऑडियो-वीडियो सामग्री के कॉपीराइट का सम्मान करने के लिए याद दिलाएँ। साथ ही, वे ऐसे लोगों को नियुक्त करें जो प्रमुख वीडियो प्लेटफ़ॉर्मों पर नियमित रूप से कॉपीराइट उल्लंघनों की जाँच करें। यदि आपके देश की भाषा में कोई कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाला वीडियो मिले, तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उस पर शीघ्र कार्रवाई कर सकें।
4. यदि वेबसाइट या उपर्युक्त किसी भी विषय के संबंध में आपके कोई प्रश्न हों, तो कृपया FalunDafa.org के "Contact Us" (हमसे संपर्क करें) पृष्ठ के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
FalunDafa.org
19 जुलाई, 2026
कॉपीराइट © 1999-2026 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।