(Minghui.org) मैं वियतनाम के साधना-परिवेश के बारे में अपनी कुछ समझ साझा करना चाहता हूँ।
मास्टरजी ने लिखा:
“इस असामान्य समय में वियतनाम के हमारे अभ्यासियों को शांत और संयमित रहना चाहिए। फिलहाल जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर गतिविधियाँ नहीं करनी चाहिए, और तो और किसी प्रकार की प्रतिकारात्मक कार्रवाई भी नहीं करनी चाहिए। आखिरकार, साधना का उद्देश्य स्वयं पर काम करना और अपनी आसक्तियों को दूर करना है। इसलिए अभी के लिए आप मुख्यतः स्वयं फा का अध्ययन करें और अभ्यास करें। बड़े समूहों में फा अध्ययन या सामूहिक अभ्यास आयोजित न करें। मीडिया के किसी भी झूठे प्रचार से विचलित या उत्तेजित न हों। बस शांतिपूर्वक परिस्थितियों का अवलोकन करें। यदि कोई उकसाने या माहौल गरमाने की कोशिश करे, तो उस व्यक्ति की अपनी समस्या है। कृपया इसे अवश्य ध्यान में रखें।”— “वियतनाम के अभ्यासियों के लिए”
मेरी विनम्र समझ के अनुसार, फा-सुधार का केंद्र मुख्यभूमि चीन में है। इसलिए वियतनाम के अभ्यासियों को वही करना चाहिए जो मास्टरजी ने कहा है। अन्यथा, वे अनजाने में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की उस योजना में योगदान दे सकते हैं, जिसका उद्देश्य फालुन दाफा के दमन को वियतनाम तक फैलाना है। इसका अर्थ होगा कि वे सीसीपी और पुरानी शक्तियों के जाल में फँस गए हैं और इस प्रकार मास्टरजी की फा-सुधार की व्यवस्थाओं में बाधा डाल रहे हैं।
अप्रैल 2025 में मिंगहुई संपादकीय बोर्ड द्वारा जारी सूचना “वियतनाम के अभ्यासियों को बड़े पैमाने की गतिविधियाँ आयोजित या उनमें भाग नहीं लेना चाहिए” में भी कहा गया था:
“जो लोग फा की आवश्यकताओं का पालन नहीं करते, वे न केवल अपनी साधना में प्रगति को बाधित करते हैं, बल्कि वियतनाम के अभ्यासियों द्वारा कठिन प्रयासों से बनाए गए शांतिपूर्ण साधना-परिवेश को भी नुकसान पहुँचाते हैं। इसलिए वियतनाम के अभ्यासियों को विश्व फालुन दाफा दिवस, अन्य त्योहारों या स्मृति-दिवसों पर किसी भी प्रकार की बड़े पैमाने की गतिविधियाँ आयोजित नहीं करनी चाहिए। इनमें (लेकिन केवल इन्हीं तक सीमित नहीं) परेड, प्रदर्शन, सार्वजनिक सभाएँ, खुले स्थानों पर मीडिया कार्यक्रम, अभ्यासियों के फोटो या वीडियो बनाना, अनुभव-साझाकरण सम्मेलन, पार्टियाँ तथा अन्य उत्सव शामिल हैं।”
वियतनाम का फालुन दाफा समुदाय अक्सर बड़े पैमाने की गतिविधियाँ आयोजित करता है, विशेषकर विश्व फालुन दाफा दिवस के अवसर पर। मुझे लगता है कि इन गतिविधियों के आयोजकों और प्रतिभागियों ने मास्टरजी की शिक्षाओं की उपेक्षा की। कुछ लोगों ने तो यह भी दावा किया कि 2018 के बाद परिस्थितियाँ बदल चुकी हैं।
कुछ वियतनामी अभ्यासियों ने मास्टरजी की बातों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया और इसके बजाय अपनी भावनाओं या अपनी व्यक्तिगत समझ के आधार पर कार्य किया। इन बड़े पैमाने की गतिविधियों में विभिन्न आकृतियों का निर्माण, सैकड़ों लोगों के साथ सामूहिक अभ्यास, बड़े सम्मेलन या उत्सव, कला-प्रदर्शन आदि शामिल हैं। इन सभी का आयोजन विश्व फालुन दाफा दिवस मनाने के नाम पर किया गया। मैं आशा करता हूँ कि अभ्यासी द एसेंशीअल्स ऑफ़ डिलीजेंट प्रोग्रेस III में प्रकाशित मास्टरजी का लेख ‘‘मास्टरजी की फा-सुधार में सहायता करना’ का क्या अर्थ है?” ध्यानपूर्वक पढ़ें।
यदि हम मास्टरजी की शिक्षाओं की उपेक्षा करते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
मास्टरजी ने लिखा:
“यदि आप, एक दाफा शिष्य के रूप में, मास्टरजी की अपेक्षाओं का पालन नहीं करते, तो यह निश्चित रूप से कोई साधारण बात नहीं है। पुरानी शक्तियों ने प्रत्येक दाफा शिष्य के लिए अपनी एक व्यवस्था कर रखी है। इसलिए यदि कोई दाफा शिष्य मास्टरजी की अपेक्षाओं का पालन नहीं करता, तो वह अवश्य ही पुरानी शक्तियों की व्यवस्थाओं का अनुसरण कर रहा है। वास्तव में, पुरानी शक्तियों की व्यवस्थाएँ विशाल परीक्षाएँ और कठिनाइयाँ हैं, जो हर समय आपके साथ रहती हैं और इस बात पर केंद्रित होती हैं कि फा-सुधार के दौरान दाफा शिष्य आगे बढ़ पाते हैं या नहीं।
“यदि इस परीक्षा से गुजरने के बाद भी कुछ शिष्य स्पष्ट समझ विकसित नहीं कर पाते, तो वे इस पूरी प्रक्रिया में मिलने वाले अवसरों को खो देंगे। केवल तभी, जब आप मास्टरजी की अपेक्षाओं का पालन करते हैं, आप फा की पुष्टि कर रहे होते हैं और एक दाफा शिष्य के रूप में अपनी साधना कर रहे होते हैं। तभी आप वास्तव में एक सच्चे दाफा शिष्य होते हैं।” — (“स्पष्ट समझ रखें”, द एसेंशीअल्स ऑफ़ डिलीजेंट प्रोग्रेस III)
हम फालुन दाफा के अभ्यासी हैं, इसलिए हमें मास्टरजी की शिक्षाओं का पालन करना चाहिए और भटकने के बजाय अपने स्वयं के साधना-मार्ग पर ध्यान देते हुए निरंतर स्वयं को सुधारने का प्रयास करना चाहिए।
यह मेरी व्यक्तिगत समझ है। यदि इसमें फा के अनुरूप न होने वाली कोई बात हो, तो कृपया उसे इंगित करें।
कॉपीराइट © 1999-2026 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।