(Minghui.org)

नाम: वांग शिहे

चीनी नाम: 王世和

लिंग: पुरुष

आयु: 79 वर्ष

शहर: योंगनिंग काउंटी

प्रांत: निंग्शिया हुई स्वायत्त क्षेत्र

पेशा: सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी

मृत्यु की तिथि: 13 अक्टूबर 2025

सबसे हालिया गिरफ्तारी की तिथि: सितंबर 2016 की शुरुआत

हालिया हिरासत स्थान: उपलब्ध नहीं

वांग शिहे, जो निंग्शिया हुई स्वायत्त क्षेत्र के योंगनिंग काउंटी के 79 वर्षीय निवासी थे, का 13 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उन्होंने फालुन गोंग का अभ्यास करने के कारण वर्षों तक दमन और उत्पीड़न सहा था।

श्री वांग शिहे, जो योंगनिंग काउंटी खाद्य ब्यूरो से सेवानिवृत्त हुए थे, ने जून 1997 में फालुन गोंग का अभ्यास शुरू किया। उनकी पत्नी, काओ गुइलन, भी शीघ्र ही उनके साथ अभ्यास करने लगीं। जुलाई 1999 में सीसीपी द्वारा फालुन गोंग के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किए जाने के बाद, इस दंपति ने अपने विश्वास पर दृढ़ता बनाए रखी और बार-बार उत्पीड़न का निशाना बने।

अक्टूबर 2000 में वे फालुन गोंग के समर्थन में अपील करने के लिए बीजिंग गए, जहाँ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। निंग्शिया वापस लाए जाने के बाद, श्री वांग को योंगनिंग काउंटी हिरासत केंद्र में आठ महीने से अधिक समय तक रखा गया। उनकी पत्नी को निंग्शिया    वीमेन’स लेबोर कैंप में दो वर्ष के लिए भेज दिया गया।

2005 में सुश्री काओ को फिर से गिरफ्तार किया गया और उन्हें चार वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई गई।

16 जून 2016 को बाओ जिंनिंग तथा योंगनिंग काउंटी घरेलू सुरक्षा कार्यालय के दस से अधिक अधिकारियों ने सुश्री काओ के घर में जबरन प्रवेश किया और उन्हें तथा उनके पति को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों को संदेह था कि दंपति ने स्थानीय सड़कों के किनारे फालुन गोंग संबंधी संदेशों वाले बैनर लगाए थे। उसी अवधि में कम से कम दस अन्य स्थानीय फालुन गोंग अभ्यासी भी गिरफ्तार किए गए।

पूछताछ के दौरान सुश्री काओ और श्री वांग ने अधिकारियों के प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया। अगले दिन सुश्री काओ को जमानत पर रिहा कर दिया गया। दो दिन बाद श्री वांग में हृदय की गंभीर बीमारी पाई गई, जिसके बाद 1,000 युआन की जमानत जमा करने पर उन्हें भी रिहा कर दिया गया।

सितंबर 2016 की शुरुआत में इस दंपति को फिर से हिरासत में ले लिया गया। श्री वांग को 5 सितंबर 2016 को जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन सुश्री काओ को हिरासत में ही रखा गया। बाद में उन्हें तीन वर्ष की सज़ा सुनाई गई और निंग्शिया  वीमेन’स     प्रिजन में भेज दिया गया।

19 अप्रैल 2017 को पुलिस ने श्री वांग को उनके घर पर जाकर परेशान किया। उनकी पत्नी की रिहाई के बाद भी दंपति को लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, विशेष रूप से उन तिथियों के आसपास जिन्हें शासन राजनीतिक रूप से संवेदनशील मानता है।

लगातार दमन और मानसिक दबाव के कारण श्री वांग का स्वास्थ्य धीरे-धीरे बिगड़ता गया। उनके हृदय में तीन स्टेंट लगाए गए थे। वर्ष 2025 में उन्हें जठरांत्र (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल) रक्तस्राव हुआ। उसी वर्ष 13 अक्टूबर को उनका निधन हो गया।

संबंधित रिपोर्टें

बैनर लगाने के संदेह में निंग्शिया के तीन फालुन गोंग अभ्यासियों पर मुकदमा चलाया

गयानिंग्शिया स्वायत्त क्षेत्र के योंगनिंग काउंटी में फालुन गोंग के दमन का विवरण