(Minghui.org) मैंने 2019 में फालुन दाफा का अभ्यास शुरू किया और अब मैं 75 वर्ष की हूँ। दयालु मास्टरजी की मैं आभारी हूँ जिन्होंने मुझे नया जीवन दिया।

बीमारियों से ग्रस्त शरीर

मेरा जीवन निरंतर संघर्ष से भरा था और मैं आक्रोश से ग्रस्त थी। इसी के चलते मुझे कई तरह की दीर्घकालिक बीमारियाँ हो गईं। मैं हमेशा बीमार और कमजोर रहती थी और सर्दी-जुकाम, गठिया, त्वचा रोग और सीने में दर्द से ग्रस्त रहती थी। मेरी पीठ हमेशा ठंडी रहती थी और मैं लेटने से बचती थी। मैं हर दिन दवाइयाँ और स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट लेती थी, लेकिन मेरी हालत और भी बिगड़ती चली गई।

मेरी बदकिस्मती पर एक और मुसीबत आ गई, जब मुझे मोतियाबिंद हो गया। क्योंकि कुछ लोगों की सर्जरी के बाद आंखों की रोशनी वापस आ गई थी, इसलिए मैंने भी सर्जरी करवाने का फैसला किया, लेकिन मेरी सर्जरी नाकाम रही। मेरी बाईं आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई। इस बात को स्वीकार न कर पाने के कारण मैंने हर जगह इलाज करवाया। मेरी छह रेटिना सर्जरी हुईं और मैंने असहनीय पीड़ा सही, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक डॉक्टर ने मुझसे कहा, "एक आंख अंधी हो जाए तो दूसरी आंख की रोशनी भी जल्द ही चली जाएगी।" मैं अपनी आंखों की रोशनी के बिना कैसे जी सकती थी?

मैं अपने घर में बैठी सोच रही थी, “मैं बुरा इंसान नहीं हूँ। मैंने हमेशा जरूरतमंदों की मदद की है और यहाँ तक कि अन्याय का शिकार हुए लोगों के लिए आवाज़ भी उठाई है। लेकिन बदले में मुझे क्या मिला है?”

मुझे शराब पीने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं, फिर भी मेरे पति को शराब पीना और सिगरेट पीना बहुत पसंद है। जब वो नशे में होते हैं, तो उत्तेजित हो जाते हैं और लगातार बेतुकी बातें करते रहते हैं। मुझे यह बहुत परेशान करता था। अनगिनत बार बहस करने, उनके गिलास छीनने, शराब की बोतलें तोड़ने और शराब फेंक देने के बावजूद भी वो शराब पीते रहे। आखिरकार वो घर से बाहर रहने लगे।

मेरा बेटा मेहनती है और बहुत सफल है, लेकिन मैं उससे साल में कुछ ही बार मिल पाती हूँ। मेरा पोता बड़ा हो गया और दूर चला गया। मेरी बहू अक्सर आती रहती है, लेकिन उसकी लगातार आलोचना मुझे कई दिनों तक गुस्सा दिलाती रहती है।

मेरे पास कोई ऐसा नहीं था जिससे मैं अपने मन की बात कह सकूँ। जैसे-जैसे मैं अपनी स्थिति पर विचार करती गई, मेरा गुस्सा बढ़ता गया। मैंने दुनिया को दोष देना शुरू कर दिया कि उसने मुझे वो नहीं दिया जो मुझे लगता था कि मुझे मिलना चाहिए। मैं शांत नहीं हो पा रही थी।

मैंने फालुन दाफा का अभ्यास शुरू किया

2019 में एक दिन जब मैं लिविंग रूम में बैठी थी, तो मेरी नज़र कॉफी टेबल पर रखे मिंगहुई कैलेंडर पर पड़ी। मैंने चश्मा लगाया, कैलेंडर उठाया और उसे पलटने लगी, मन ही मन सोच रही थी, "ध्यान मुझे शांत करने में मदद कर सकता है और मुझे इन तुच्छ बातों के बारे में सोचना बंद करने में मदद कर सकता है।" मेरे मन में साधना का विचार कौंधा, हालाँकि मैंने सोचा, "इतनी अधिक उम्र में कौन साधना करता है?" जैसे-जैसे मैं मिंगहुई कैलेंडर के पन्ने पलटती गई, मैंने बुजुर्ग अभ्यासियों को देखा और मेरा दिल खुशी से उछल पड़ा।

मेरे मास्टरजी ने मेरी इच्छा को समझा और फालुन दाफा का अभ्यास करने वाली एक महिला से मेरी मुलाकात करवाई। उन्होंने मुझे जुआन फालुन की एक प्रति दी और मुझे अभ्यास सिखाए। अंततः मैं फा से जुड़ गई और फालुन दाफा का अभ्यास शुरू कर दिया।

सत्य-करुणा-सहनशीलता में आत्मसात होने के बाद मुझे आशीर्वाद मिला

मैं बीमारी से इतना परेशान थी कि मैंने आत्महत्या करने का विचार किया। अभ्यास शुरू करने के बाद, मास्टरजी जी ने मेरे शरीर को शुद्ध किया और मैं बीमारियों से मुक्त हो गई। मेरे मन और शरीर में भी बहुत बड़ा परिवर्तन आया।

जैसे-जैसे मैंने फालुन दाफा का अध्ययन किया और अभ्यास किए, और सत्य-करुणा-सहनशीलता के सिद्धांतों के अनुसार अपने विचारों और कार्यों को संरेखित किया, मुझे अपने पति के प्रति करुणा महसूस होने लगी। जब मेरी बहू ने मेरी आलोचना की, तो मैंने क्रोधित होने से परहेज किया। मेरी बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम धीरे-धीरे गायब हो गई, मेरे जोड़ों का दर्द दूर हो गया, और मैं आसानी से सीढ़ियाँ चढ़ने लगी। मेरी पुरानी खुजली वाली त्वचा की समस्या दूर हो गई, और मेरे पैरों की फीकी पड़ी त्वचा का रंग सामान्य हो गया।

सबसे खुशी की बात यह है कि मुझे अपने हाई इंडेक्स वाले चश्मे की ज़रूरत नहीं पड़ी। जब मैंने पहली बार फालुन दाफा का अभ्यास शुरू किया था, तब मेरी नज़र इतनी कमज़ोर थी कि ज़ुआन फालुन के शब्द धुंधले दिखाई देते थे। मैंने मास्टरजी से मदद मांगी, “मास्टरजी, मैं किताब पढ़ना और फा का अध्ययन करना चाहती हूँ। कृपया मेरी मदद करें।” उसके बाद, मेरी नज़र जिस भी वाक्य पर पड़ती, वह चमक उठती। कभी-कभी तो शब्द त्रि-आयामी दिखाई देते थे। दाफा सचमुच चमत्कारिक है।

फालुन दाफा ने मुझे जीवन का अर्थ, हमारी उत्पत्ति और इस संसार में हमारे होने का कारण सिखाया। मैंने सीखा कि दुख हमारे अनगिनत जन्मों के संचित कर्मों का परिणाम है। मैंने जीवन की कठिनाइयों से निपटना और अपने भविष्य का सामना करना सीखा। साधना से पहले और बाद का मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया है।

2023 के अंत में, मेरे पति बीमार पड़ गए और बिस्तर पर पड़ गए। किसी की मदद के बिना, मैंने अपने अपार्टमेंट की खिड़कियाँ साफ कीं और यहाँ तक कि छत की लाइट को निकालने और साफ करने के लिए मेज पर भी चढ़ गई, जो 74 साल की उम्र में एक बड़ी उपलब्धि थी और 10 साल से अधिक समय में पहली बार सफाई की थी जब से हम यहाँ रहने आए थे। इससे पहले, मैं ऐसा करने की हिम्मत नहीं करती थी।

मास्टरजी का संरक्षण और देखभाल

फ़ा प्राप्त करने के बाद, मुझे मास्टरजी की निरंतर देखभाल और मार्गदर्शन का लाभ मिलने लगा। इसके दो उदाहरण यहाँ दिए गए हैं:

1. मास्टर लॉ बॉडी (फाशन) द्वारा निर्देशित

मेरी एक मेहनती, सक्षम और दयालु मित्र है जो ग्रामीण बाजार में एक छोटा व्यवसाय चलाती है। वह मेरी दूर की रिश्तेदार भी है। हालांकि उसे मेरा पता पता था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह कहां रहती है। 10 साल से भी पहले जब मैं दूसरी जगह चली गई, तब से हम एक-दूसरे से मिल नहीं पाए, हालांकि हम फोन पर संपर्क में रहे।

दो साल पहले मेरी एक दोस्त को गंभीर रक्त प्रवाह विकार हो गया था। मैं उससे मिलने जाना चाहती थी और उसे फालुन दाफा के बारे में बताना चाहती थी, लेकिन मुझे सिर्फ उसका नाम और उसके गाँव का नाम ही पता था। वह ऐसे इलाके में रहती थी जहाँ बस सेवा नहीं थी, और मुझे सबसे नज़दीकी बस स्टॉप पर उतरने के बाद कम से कम तीन मील पैदल चलना पड़ता। अपनी बाईं आँख की रोशनी खोने के बाद, मैं शायद ही कभी अकेले यात्रा करती थी। मैं अपनी दोस्त को कैसे ढूंढ पाती? कई दिनों तक चिंता करने के बाद, मैंने आखिरकार फैसला किया, "मास्टरजी सर्वशक्तिमान हैं। मैं उनसे मदद मांगूंगी।"

मेरे जाने से एक दिन पहले, मैंने मास्टरजी जी से मदद मांगी। बस में चढ़ते ही मैंने यह मंत्र पढ़ा, “फालुन दाफा अच्छा है, सत्य, करुणा और सहनशीलता अच्छी है, हे मास्टरजी जी, मेरी मदद कीजिए।” जब मैं अपने गंतव्य पर पहुंची, तो चौराहे पर खडी होकर चारों ओर देखने लगी। ग्रामीण सड़कों पर टैक्सियाँ बहुत कम दिखती थीं और जैसे ही मैं हिचकिचा रही थीं, अचानक कहीं से एक तिपहिया वाहन प्रकट हुआ और मेरे चारों ओर घूमने लगा। चालक ने पूछा, “आप कहाँ जा रहे हैं?” जब मैंने उसे बताया, तो उसने कहा, “बैठ जाइए, मैं आपको लिफ्ट दे दूंगा। मैं इस व्यक्ति को जानता हूँ। मेरा परिवार उसी गाँव का है।” मैं अत्यंत प्रसन्न हुई।

यात्रा के दौरान, उसने मुझे बताया कि उसके परिवार और मेरे दोस्त के परिवार के बीच कलह चल रहा था और वे आपस में बात नहीं करते थे। इन परिस्थितियों के बावजूद, वह मेरी मदद करने के लिए तैयार था। अगर मास्टरजी ने हस्तक्षेप न किया होता, तो वह मेरी मदद नहीं करता! मैं मास्टरजी की बहुत आभारी हूँ।

मैं अपनी सहेली से सफलतापूर्वक मिली और उसे एक बड़ा सरप्राइज दिया। मेरी सहेली अनपढ़ है, इसलिए मैंने उसे फालुन दाफा के गुणों के बारे में बताया, उसे सत्य-स्पष्टीकरण का ताबीज दिया और उससे कहा कि वह यह पाठ करे, “फालुन दाफा अच्छा है, सत्य, करुणा और सहनशीलता अच्छी है।” बाद में मेरी सहेली ने मुझे बताया कि वह अपनी बीमारी से ठीक हो गई है।

2. मास्टरजी की सहायता से बीमारी की विपत्ति पर विजय प्राप्त करना

जुलाई 2023 में, मुझे सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद पीले बलगम वाली लगातार खांसी होने लगी। खांसी के कारण मेरी नींद उड़ गई। जब मेरे लक्षणों में कोई सुधार नहीं हुआ, तो मैं बेचैन और भयभीत हो गई। मेरी बहू मुझे अस्पताल ले गई, जहाँ जाँच में फेफड़ों में गांठें और सूजन पाई गई। मेरे पति ने तुरंत दवाइयाँ खरीदीं, लेकिन जब मैं कॉफी टेबल पर रखी दवाइयों को देख रही थी, तो मुझे अचानक उसी साल की एक घटना याद आ गई।

साल की शुरुआत में, मेरे परिवार के सभी सदस्य कोविड-19 से संक्रमित हो गए। उनके गंभीर लक्षणों के लिए दवा और इंजेक्शन की आवश्यकता पड़ी। मैं भी अस्वस्थ महसूस कर रही थी और मुझे डर था कि कहीं मैं भी बीमार न पड़ जाऊं, खासकर मेरी बढ़ती उम्र को देखते हुए। परिवार के आग्रह पर, मैंने अनिच्छा से एक गोली ली, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।

पीछे मुड़कर देखने पर मुझे बहुत पछतावा हुआ। एक साल पहले मैंने अपने परिवार को गर्व से बताया था कि मैंने तीन साल से कोई दवा नहीं ली है, और मेरे परिवार ने फालुन दाफा के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की थी। लेकिन अब मैं एक आम इंसान से अलग नहीं थी। मास्टरजी और फालुन दाफा में मेरा विश्वास कम हो गया था!

एक अभ्यासी होने के नाते, मैं स्वयं को एक साधारण व्यक्ति की तरह नहीं मान सकती। अभ्यासी बीमार नहीं पड़ते, और मुझे जो भी बीमारी के लक्षण दिखाई दिए, वे इस बात का संकेत थे कि मास्टरजी मेरे शरीर को शुद्ध कर रहे थे। मैंने मास्टरजी से पूर्ण श्रद्धापूर्वक कहा, “मास्टरजी, मुझे इस परीक्षा में सफल होना ही है। कृपया मुझे आशीर्वाद दें।” मैंने दवाइयाँ लेना बंद कर दिया और फा के अध्ययन और अभ्यासों पर ध्यान केंद्रित किया।

उस रात मुझे बहुत बलगम आया। हालांकि मेरी खांसी इतनी तेज थी कि दो रोल टॉयलेट पेपर खत्म हो गए, फिर भी मुझे कोई दर्द नहीं हुआ। अगर मैं एक आम इंसान होती, तो इतनी खांसी से मेरी छाती और गला छिल गया होता और दर्द से तड़प रही होती। मैं जानती थी कि दयालु मास्टरजी ने मेरे लिए यह सब सहा।

धीरे-धीरे मेरे लक्षण गायब हो गए। और भी चमत्कारिक रूप से, मेरी पीठ का ठंडापन दूर हो गया। पहले तो गर्म पानी की बोतलें भी मुझे गर्म नहीं कर पाती थीं। अभ्यास जारी रखने के साथ-साथ मेरा शरीर गर्म और अधिक से अधिक आरामदेह महसूस होने लगा। मैं मास्टरजी की वास्तव में आभारी हूँ।

निष्कर्ष

फा सिद्धांतों के बारे में मेरी समझ और ज्ञान सीमित है, लेकिन मैं मास्टरजी  के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहती हूँ, जिन्होंने मुझे दुखों से मुक्ति दिलाकर नया जीवन दिया। मैं सभी चीनी लोगों से आग्रह करती हूँ कि वे चीन की सरकार के झूठों पर विश्वास करना बंद कर दें। फालुन दाफा एक उच्च स्तरीय साधना है जो लोगों को अच्छा बनना सिखाती है। मास्टरजी हमें बचाने आए है। कृपया फालुन दाफा के अभ्यासियों से मिलें तो उन्हें अस्वीकार न करें। वे दिव्य दूत हैं, जो मास्टरजी के आदेश पर लोगों को दुखों से बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

सत्य को समझने वाला हर कोई आशीर्वादित होगा। दाफा का समर्थन करने वाला उद्धार पाएगा। मेरी आशा है कि हर कोई मेरी तरह भाग्यशाली हो और दुखमय जीवन से मुक्ति पाकर मास्टरजी के मार्ग पर चले।