(Minghui.org) 20 जुलाई 2025 को ब्राज़ील के साओ पाउलो में फ़ालुन गोंग अभ्यासियों ने पाउलिस्ता एवेन्यू पर गतिविधियाँ आयोजित कीं। ये गतिविधियाँ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) द्वारा फ़ालुन गोंग के 26 वर्षों से चल रहे दमन के शांतिपूर्ण विरोध की वर्षगांठ को चिन्हित करती हैं।

एक अभ्यासी राहगीरों को परिचयात्मक पर्चे वितरित करता है।

अभ्यासी व्यायाम का प्रदर्शन करते हैं।

लोग फालुन गोंग प्रदर्शन देखते हुए

साओ पाउलो की आर्थिक और राजनीतिक शक्ति का प्रतीक मानी जाने वाली पाउलिस्ता एवेन्यू उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व तक फैली हुई है। फ़ालुन गोंग अभ्यसियों द्वारा किए गए व्यायाम प्रदर्शन, सूचना बोर्ड और हस्ताक्षर संग्रह ने कई लोगों को आकर्षित किया। लोगों ने सीसीपी की क्रूरता को समाप्त करने की अपील वाली याचिका पर हस्ताक्षर किए। कुछ लोग फ़ालुन गोंग सीखने में गहरी रुचि रखते थे और कुछ ने तो वहीं पर फ़ालुन गोंग की किताबें भी ख़रीदीं।

जब वेगनर नामक एक सेवानिवृत्त प्रोफ़ेसर ने यह सुना कि सीसीपी की ये क्रूरताएँ पिछले 26 वर्षों से चल रही हैं, तो उन्होंने एक अभ्यासी से कहा, “यह अकल्पनीय है और चौंकाने वाला है कि आज भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं! मैं आशा करता हूँ कि यह दमन जल्द समाप्त हो और लोग अपनी स्वतंत्रता वापस पाएँ। लोगों की आस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।”

एरॉन फालुन गोंग के पर्चे पढ़ते हैं और प्रदर्शित करते हैं।

एरॉन, जो एक सेवानिवृत्त अकाउंटेंट हैं, फ़ालुन गोंग से संबंधित प्रदर्शनियाँ पढ़ने के लिए रुके। उन्होंने एक अभ्यासी से कहा कि उन्हें पता है कि चीन में बड़े पैमाने पर दमन हो रहा है, लेकिन भ्रष्ट मीडिया कभी भी इसकी रिपोर्ट नहीं करेगा। एरॉन ने फ़ालुन गोंग का अभ्यास करने में रुचि दिखाई और कहा कि वे घर पर व्यायाम करके देखेंगे।