(Minghui.org) कनाडा में 2025 फालुन दाफा अनुभव-साझाकरण सम्मेलन के बाद, लगभग 1,000 अभ्यासियों ने 13 जुलाई को टोरंटो में फालुन दाफा को जनता के सामने लाने और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के 26 साल से चल रहे दमन को उजागर करने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया। उनके सामूहिक अभ्यास, रैली और मार्च ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया और व्यापक समर्थन प्राप्त किया।

सामूहिक अभ्यास सुबह 9 बजे क्वीन्स पार्क में शुरू हुआ, और बादलों से घिरे आसमान और बूंदाबांदी से ऐसा लग रहा था कि अभ्यासियों ने दशकों से चले आ रहे दमन के दौरान जो कष्ट सहे हैं, वे उसी की याद दिला रहे हैं। दोपहर के समय, अभ्यासी प्रांतीय संसद भवन के सामने एक रैली के लिए एकत्रित हुए, जहाँ वक्ताओं ने जुलाई 1999 से चल रहे उत्पीड़न को समाप्त करने का आवाहन किया।

इसके बाद, उन्होंने सीसीपी की क्रूरताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के केंद्र में शांतिपूर्वक मार्च निकाला। यूनिवर्सिटी एवेन्यू और ब्लोर स्ट्रीट से होते हुए, परेड बे स्ट्रीट और डंडास स्ट्रीट, कॉलेज स्ट्रीट होते हुए क्वींस पार्क लौट आई।

https://en.minghui.org/u/article_images/ae69bb67a5743f5451075cc9737ab766.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/ce706f26cd18e108d7a7eabf005b2c9d.jpg13 जुलाई 2025 को टोरंटो के क्वीन्स पार्क में अभ्यासी फालुन दाफा अभ्यास करते हुए।

https://en.minghui.org/u/article_images/95e7b1043567e8018f625962c3f598a3.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/15f6da3be20f64ede6dcb0772cfd35ff.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/f664b52b787b479b5c903215d73ed7e9.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/8fa091644d27dfd1104db93c74d70ec2.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/a1797759d65331076e562270ec0efeae.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/80cfa43864a3b725dfd6257cd4875030.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/48efbd082c0ad9fbf6d8b221baf90c02.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/2bc8c22fdabceb70ccd848b919dedca1.jpgदोपहर में शहर के केंद्र में बड़े पैमाने पर मार्च निकाला गया।

शांतिपूर्ण दृश्य से प्रभावित होकर, कई लोगों ने तस्वीरें लीं या मार्च का वीडियो बनाया। कुछ लोगों ने फालुन दाफा के बारे में और जानकारी मांगी या अभ्यासियों को अंगूठा दिखाकर उत्साहित किया। कई लोगों ने अभ्यासियों की दृढ़ता की सराहना की।

https://en.minghui.org/u/article_images/9692977da83ab9bb48bd16c8adea6875.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/33fe5c820d6010d121b5362301e3f935.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/0e6860f75d66ce289d1b7e02410c157a.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/430183c8311c1f712b91775156cfb16e.jpgराहगीर फालुन दाफा के बारे में जानने में रुचि रखते थे।

स्वतंत्रता सभी की है

https://en.minghui.org/u/article_images/8d81a0aed4b4c84de64585bf14bd1888.jpgमॉन्ट्रियल से डेटा विश्लेषक जोस

मॉन्ट्रियल में रहने वाले कोलंबिया के डेटा विश्लेषक जोस टोरंटो में छुट्टियाँ मना रहे थे। क्वींस पार्क में टहलते हुए, उन्होंने कहा कि अभ्यासियों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण दृश्य को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई और वे और जानने के लिए रुके। उन्होंने बताया कि उन्हें ध्यान में रुचि है और वे फालुन दाफा अभ्यास के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में जानने के लिए उत्साहित थे। वे सत्य-करुणा-सहनशीलता के सिद्धांतों से सहमत थे क्योंकि उनके अनुसार ये बहुत महत्वपूर्ण हैं।

पिछले 26 सालों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा किए गए उत्पीड़न, जिसमें हालिया अंतरराष्ट्रीय दमन भी शामिल है, के बारे में सुनकर जोस ने कहा कि चीनी शासन द्वारा अपने धर्म के अनुयायियों के साथ दुर्व्यवहार करना ग़लत है। उन्होंने कहा कि आज़ादी सभी की है, और उन्होंने अत्याचारों को रोकने के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर किए।

चीनी प्रवासी: "मैं इस बारे में और लोगों को बताऊंगा" 

माओ मुख्यभूमि चीन से टोरंटो आई थी। वह टहल रही थीं और उन्होंने अभ्यासियों का मार्च देखा।

अधिकांश चीनी लोगों की तरह, माओ ने कहा कि उन्होंने फालुन गोंग के बारे में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का नकारात्मक प्रचार सुना था, लेकिन उन्होंने उस पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया। विदेश आने के बाद, उन्होंने अभ्यासियों की सामूहिक व्यायाम जैसी गतिविधियाँ देखीं। उन्होंने कहा कि उन्हें फालुन दाफा के सिद्धांत पसंद आए। उन्होंने आगे कहा, "बेशक वे अच्छे हैं। सत्य-करुणा-सहनशीलता हमारे लिए बहुत मायने रखती है।"

अभ्यासियों की लंबी कतार देखकर माओ ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इतने सारे लोग फालुन दाफा का अभ्यास करते हैं। उत्पीड़न में अपनी जान गंवाने वाले अभ्यासियों के शोक में पुष्पमालाएँ लिए सफेद वस्त्र पहने महिलाओं को देखकर माओ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दमन इतने लंबे समय तक जारी रहा। उन्होंने कहा, "फालुन दाफा महान है क्योंकि यह व्यक्ति के स्वास्थ्य और चरित्र में सुधार करता है। यह उत्पीड़न गलत है, और मैं और लोगों को इसके बारे में बताऊँगी।"

सत्यनिष्ठता को बनाए रखना 

https://en.minghui.org/u/article_images/ed2643a4cea78d4b12559fded924bcbc.jpgटोरंटो निवासी आदि

फिलीस्तीन का आदि वर्तमान में टोरंटो में रहता हैं और अभ्यासियों से बातचीत करने के लिए वहां रुका था।

हालाँकि आदि ने इस अभ्यास के बारे में पहली बार सुना था, फिर भी वह सत्य-करुणा-सहनशीलता के सिद्धांतों से सहमत था। यह सुनने के बाद कि सीसीपी चीन के अंदर और बाहर अभ्यासियों को उनके विश्वास के लिए कैसे दबाती है, उन्होंने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए और टिप्पणी छोड़ी कि हमें सच्चाई को बनाए रखना चाहिए।

एक बेहतर दुनिया

https://en.minghui.org/u/article_images/ac1090b187e179b9543ece8434cc56a4.jpgएंजेल (दाएं) ने कहा कि उन्हें फालुन दाफा पसंद है।

स्पेन से आए एंजेल और उनकी पत्नी अब टोरंटो में रहते हैं। अभ्यासियों को मार्च में देखकर, एंजेल ने अभ्यासियों से पूछा कि फालुन दाफा क्या है और यह मार्च क्यों आयोजित किया गया था।

अभ्यासियों ने उसे अभ्यास के बारे में बताया और उसे एक कमल का फूल दिया जिस पर लिखा था: "सत्य, करुणा और सहनशीलता।" एंजेल ने कहा कि उसे ये शब्द बहुत पसंद हैं। उसने कहा, "अगर हर कोई इन्हें संजोए, तो हमारी दुनिया एक बेहतर जगह होगी।"

दमन से जुड़ी जानकारी वाले बैनर देखकर एंजेल ने कहा कि वह जानते हैं कि सीसीपी जैसे एक निरंकुश शासन में स्वतंत्र सोच की अनुमति नहीं होती, क्योंकि वह लोगों को नियंत्रित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें फालुन दाफा बहुत पसंद है और वे इसके बारे में ऑनलाइन और जानकारी खोजेंगे।