(Minghui.org) काफ़ी समय से, मिंगहुई संपादकीय बोर्ड को मुख्य भूमि चीन में रहने वाले (और कभी-कभी विदेशों में) के अभ्यासियों से मास्टर ली (फ़ालुन दाफा के संस्थापक) के लेखों और फ़ालुन दाफा की किताबों बारे में प्रश्न प्राप्त होते रहे हैं। अभ्यासी अक्सर पूछते हैं कि कहीं टाइपिंग में गलती तो नहीं है, या किसी खास विषय पर क्या मतलब है, या किसी चीनी शब्द का ऐसा इस्तेमाल क्यों हुआ है। हर एक को अलग से जवाब देना अब मुश्किल हो गया है, इसलिए अब तक पूछे गए इन सवालों का एक सारांश जवाब नीचे दिया जा रहा है:
1) हर लेख को प्रकाशित करने से पहले मास्टर ली खुद उसकी पुष्टि करते हैं। कभी-कभी उसमें थोड़ा संशोधन किया जाता है, जो आमतौर पर उसी दिन या तीन दिनों के भीतर किया जाता है। इसके बाद ही मिंगहुई संपादकीय टीम मुख्य भूमि चीन के लिए प्रिंट करने योग्य पीडीएफ फाइलें उपलब्ध कराता है।
2) फ़ालुन दाफा की किताबों का संकलन और प्रकाशन करना मिंगहुई संपादकीय बोर्ड के के कार्यक्षेत्र में नहीं है। सन 1999 में दमन शुरू होने के बाद पहले दस वर्षों में, टीम के कुछ अभ्यासियों ने व्यक्तिगत रूप से किताबों को तैयार करने और छपवाने में मदद की थी, ताकि दमन का सामना किया जा सके और दूसरों की साधना में सहारा मिल सके। लेकिन ये काम उन्होंने अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर किया था। इसलिए, अगर किसी अभ्यासी को किताबों की सामग्री या शब्दों के चयन को लेकर कोई सवाल हो, तो उन्हें सीधे उन किताबों के प्रकाशकों से संपर्क करना चाहिए।
फ़ालुन दाफा की किताबों को संकलित करना सभी अभ्यासियों की जिम्मेदारी नहीं है। अगर कोई सवाल ऐसा है जो मास्टर ली के लेखों या दाफा की किताबों की समझ को प्रभावित नहीं करता, तो हम सुझाव देते हैं कि सभी अभ्यासी मन लगाकर अच्छे से फ़ा-अध्ययन करें। ऐसा करने से व्यक्ति व्यर्थ के विचारों से मुक्त हो सकता है और मिंगहुई संपादकीय बोर्ड पर अतिरिक्त उम्मीदें या ज़िम्मेदारियाँ नहीं डालेगा, क्योंकि बोर्ड का समय और संसाधन सीमित हैं।
हेशी
मिंगहुई संपादकीय बोर्ड
2 अप्रैल 2025