(Minghui.org) शांदोंग प्रांत के लोंगकौ शहर के एक निवासी को 5 जून, 2024 को अदालती सुनवाई के बाद दो साल की जेल की सजा सुनाई गई, क्योंकि वह फालुन गोंग में विश्वास करता था। फालुन गोंग यह एक मन एवं शरीर का साधना अभ्यास है, जिसका जुलाई 1999 से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा दमन किया जा रहा है।
श्री गुओ मेक्सुए को 28 फरवरी, 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया और सीधे लोंगकौ शहर का हिरासत केंद्र ले जाया गया। मनमाने ढंग से हिरासत में लिए जाने के विरोध में उन्होंने तुरंत भूख हड़ताल कर दी और छठे दिन तक उन्होंने कुछ भी खाया-पीया नहीं।
8 मार्च की सुबह लोंगकोऊ शहर का अभियोजन कार्यालय के दो लोगों ने हिरासत केंद्र में श्री गुओ से गवाही ली। लोंगकोऊ शहर का स्थनीय सुरक्षा विभाग के गिरफ्तारी अधिकारियों में से एक गुओ फुदुई उस दोपहर उन्हें यह सूचित करने आए कि उनके लिए औपचारिक गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
पुलिस ने मई 2024 में श्री गुओ का मामला अभियोजक के समक्ष प्रस्तुत किया। लोंगकोऊ जिला न्यायालय ने 5 जून 2024 को सुनवाई की और बाद में उन्हें सजा सुनाई (सही तारीख अज्ञात)।
श्री गुओ ने अपील दायर की है और अभी इस लेखन के समय तक भी हिरासत केंद्र में बंद हैं। एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, उन्होंने हाल ही में एक और भूख हड़ताल शुरू की (सही तारीख अज्ञात) और उन्हें कई बार जबरन खिलाने के लिए बेइहाई अस्पताल ले जाया गया।
अपनी हाल ही की जेल की सजा से पहले, श्री गुओ को एक बार शेडोंग प्रांत के द्वितीय पुरुष श्रम शिविर में जबरन श्रम की अज्ञात अवधि दी गई थी। 6 जनवरी, 2008 को उन्होंने विरोध में भूख हड़ताल की और उन्हें एकांत कारावास में डाल दिया गया। पुलिस ने उन्हें लटका दिया और लंबे समय तक बिजली के डंडों से उन्हें झटके दिए। उन्हें प्रत्येक भोजन में केवल भाप से पकाया हुआ एक बहुत ही छोटा बन दिया गया था।
श्री गुओ के प्रियजनों को यकीन नहीं हो रहा था कि उन्हें सिर्फ़ अपने विश्वास का पालन करने के लिए उन्हें फिर से जेल में डाल दिया गया। वे अच्छी तरह जानते थे कि 2003 में फालुन गोंग ने ही उनकी जान बचाई थी। उस साल काम के दौरान उनका एक्सीडेंट हुआ था और उनका पूरा शरीर थर्ड-डिग्री तक जल गया था। वे तीन महीने से ज़्यादा समय तक बर्न इंटेंसिव केयर यूनिट में रहे और कई स्किन ग्राफ्ट (एक प्रकार की त्वचा शल्यचिकित्सा) करवाए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, उन्होंने फालुन गोंग अभ्यास किया और धीरे-धीरे ठीक हो गए। उनके चेहरे पर जलने के निशान अब पूरी तरह से गायब हो गए हैं। बाकी सब भी सामान्य हो गया है सिर्फ़ उनके हाथ जो अभी तक पूरी तरह से सीधे नहीं हो पाए हैं)। एक फालुन गोंग अभ्यासी के तौर पर, उन्होंने अपने नियोक्ता (बॉस) से बहुत ज़्यादा मुआवज़ा पाने की कोशिश नहीं की और सभी का सम्मान जीता।
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।
दुनिया को सत्य-करुणा-सहनशीलता की आवश्यकता है। आपका दान अधिक लोगों को फालुन दाफा के बारे में जानने में मदद कर सकता है। मिंगहुई आपके समर्थन के लिए आभारी है। मिंगहुई की सहायता करे