यह कहानी है कि कैसे नीदरलैंड के 78 वर्षीय व्यक्ति लोएक ने एक फालुन दाफा अभ्यासी से ओरिगेमी कमल का फूल प्राप्त करने के कई वर्षों बाद दाफा का अभ्यास करना शुरू किया।
नीदरलैंड से लोएक
2005 में लोएक कनाडा में छुट्टियां मना रहे थे, जब उन्होंने दाफा अभ्यासियों को एक पार्क में दाफा अभ्यास करते देखा। उन्होंने अभ्यासियों के व्यायामो का अनुसरण किया और उन्हें एक ओरिगेमी कमल का फूल दिया गया।
लोएक ने घर लौटने पर अपने दरवाजे की कुंडी पर कागज़ का कमल का फूल टांग दिया। वह हर दिन "फालुन दाफा अच्छा है" शब्दों को देखते थे और इससे उन्हें फालुन दाफा के बारे में और अधिक जिज्ञासा हुई। सत्रह साल बाद, वह 2022 में हेग में स्थानीय समूह अभ्यास समन्वयक को खोजने में सक्षम हुए। समन्वयक की मदद से, लोएक ने फालुन दाफा के मुख्य पुस्तक जुआन फालुन को पढ़ना शुरू किया और अपनी साधना यात्रा शुरू की।
उनकी पत्नी ने भी छह महीने बाद फालुन दाफा का अभ्यास करना शुरू कर दिया। पिछले कुछ सालों से उनकी कलाई में जो दर्द था, वह गायब हो गया। लोएक और उनकी पत्नी व्यायाम करते हैं, जुआन फालुन का अध्ययन करते हैं , और अपने दैनिक जीवन में सत्य, करुणा और सहनशीलता के सिद्धांतों का पालन करते हैं। यह दंपत्ति और लोगों को भी फालुन दाफा के बारे में सीखने में मदद करती है, और अच्छे स्वास्थ्य के साथ एक बहुत ही संतुष्ट जीवन जी रही है।
लोएक ने अपने साधना अनुभवों का वर्णन किया: "ओरिगेमी कमल पुष्प प्राप्त करने के बाद 17 वर्षों के दौरान, मेरे दिमाग में एक आवाज आती थी जो मुझे फालुन दाफा के बारे में और अधिक खोजने और सीखने के लिए कहती रहती थी।"
दिसंबर 2023 में जब मैं चीन से हॉलैंड गया था, तब मैंने इस बुजुर्ग दंपत्ति से इस अद्भुत कहानी के बारे में सुना था। मुझे कमल के फूल को देखने का भी सौभाग्य मिला था। हालाँकि कमल के फूल का रंग थोड़ा फीका पड़ गया था, लेकिन यह अभी भी उत्तम और स्वच्छ था।
मैं यह सोचे बिना नहीं रह सकता कि फालुन दाफा के संस्थापक मास्टर ली कितने करुणामय हैं। मास्टरजी वास्तव में सचेत जीवो की परवाह करते हैं, और लोगों को बचाने के लिए हर अवसर की व्यवस्था करते हैं। मैं भी फालुन दाफा के बारे में अधिक लोगों को बताने और अपने ऐतिहासिक मिशन को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। मैं अधिक लोगों को इस अद्भुत अभ्यास के बारे में जानने में मदद करूंगा, और दाफा के साथ उनके पूर्वनिर्धारित संबंध को पूरा करूंगा। फिर से धन्यवाद, मास्टरजी !
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।