(Minghui.org) यूक्रेन और ऑस्ट्रिया के अभ्यासियों ने 17-18 फरवरी, 2024 को उज़गोरोड में फालुन दाफ़ा परिचय कक्षा का आयोजन किया। लगभग बीस निवासियों ने कक्षा में भाग लिया, जहाँ अभ्यासियों ने फालुन दाफ़ा के सिद्धांतों का परिचय दिया। अभ्यास सीखने वाले उपस्थित लोगों ने कहा कि उन्हें जबरदस्त ऊर्जा महसूस हुई।

उज़गोरोड पश्चिमी यूक्रेन में स्थित है और ज़कारपटिया ओब्लास्ट क्षेत्र का प्रशासनिक केंद्र है। पड़ोसी क्षेत्रों से अभ्यासी स्थानीय निवासियों तक फालुन दाफा की सुंदरता के बारे में बताने के लिए आते हैं।

उपस्थित लोगों को ऊर्जा और आंतरिक शांति का अनुभव होता है

अभ्यासियों ने दो दिवसीय परिचयात्मक कक्षा के दौरान फालुन दाफा के संस्थापक, मास्टर ली होंगज़ी द्वारा पाँच अभ्यास सिखाए जाने की टेप की गई रिकॉर्डिंग सुनाई। उन्होंने शिक्षाओं की व्याख्या भी की और चीन में दमन को उजागर किया। इसके बाद, सभी ने एक साथ अभ्यास किया और साधना अभ्यास के अनुभव साझा किए।

 17 फरवरी, 2024 को आयोजित परिचय कक्षा के पहले दिन अभ्यासियों ने फालुन दाफा का परिचय दिया।

                                                                   लोग पहला व्यायाम सीखते हुए

                                                              लोग ध्यान अभ्यास  सीखते हुए


कक्षा में भाग लेने वाले कई यूक्रेन के लोगो ने कहा कि व्यायाम सीखने के बाद उन्हें ऊर्जा और आंतरिक शांति महसूस हुई। नादिया ने कहा, मैं अपने चरित्र को बेहतर बनाने का तरीका खोज रही थी। आपके परिचय और व्यायाम प्रदर्शन के लिए धन्यवाद, मुझे लगता है कि यह वही है जिसकी मुझे तलाश थी।

                                                      परिचय कक्षा के दूसरे दिन दूसरा अभ्यास सीखते हुए

कक्षा आयोजित करने से पहले, अभ्यासकर्ताओं ने शहर के केंद्र में उज़ नदी के पास गतिविधियाँ आयोजित कीं, जहाँ उन्होंने व्यायाम का प्रदर्शन किया और फालुन दाफा के बारे में जानकारी दी।

अभ्यासियों ने उज़गोरोड शहर के मध्य में उज़ नदी के पास फालुन दाफा के अभ्यास का प्रदर्शन किया और इसके बारे में जानकारी वितरित की।

कई राहगीरों ने खुशी-खुशी अभ्यासियों द्वारा दी गई सामग्री ली और फालुन दाफा के बारे में सवाल पूछे। एक महिला ने अभ्यासियों को काफी देर तक देखा और फिर उसने पूछा कि वह अभ्यास कहाँ सीख सकती है। उसे यह जानकर खुशी हुई कि एक घंटे बाद एक परिचयात्मक कक्षा आयोजित की जाएगी। उसने पता लिख लिया और कक्षा में भाग लिया।

योग केंद्र के मालिक ने फालुन दाफा अभ्यासियों को कक्षा आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया

परिचयात्मक कक्षा उज़गोरोड के एक योग केंद्र स्काई लोटस में आयोजित की गई थी। केंद्र की मालिक ल्यूडमिला और नीना ने इस कक्षा में भाग लिया।

ल्यूडमिला और नीना ने पिछली गर्मियों में फालुन दाफा के बारे में सुना था जब यूक्रेन और लातविया के अभ्यासियों ने उज़गोरोड के एक पार्क में अभ्यास किया था। ल्यूडमिला पास के एक कैफ़े में काम कर रही थी और जब उसने अभ्यासियों को देखा।

                          अभ्यासियो ने 2023 की गर्मियों के दौरान उज़गोरोड के एक पार्क में अभ्यास किया।

नीना अभ्यास स्थल पर गई और एक अभ्यासी ने उसे फालुन दाफा के बारे में जानकारी दी। नीना ने बताया कि उसने और ल्यूडमिला ने हाल ही में एक योग केंद्र, स्काई लोटस खोला है। उसे लगा कि फालुन दाफा के बारे में सुनना एक सुंदर संयोग था और यह एक पूर्वनिर्धारित व्यवस्था होनी चाहिए।

नीना और ल्यूडमिला ने अभ्यासियों को स्काई लोटस योग केंद्र में फालुन दाफा परिचय कक्षा आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया, और उन्होंने अभ्यास भी सीखा।

उज़गोरोड में स्थानीय अभ्यासियों ने परिचय कक्षा के बाद एक अभ्यास स्थल की स्थापना की, जिससे नए अभ्यासियों को व्यायाम करने के लिए एक वातावरण उपलब्ध हो गया।