(Minghui.org) चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के पूर्व न्याय मंत्री तांग यिजुन को 2 अप्रैल, 2024 को अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के संदेह में अनुशासनात्मक जाँच के दायरे में रखा गया था। 2017 के बाद से अनुशासनात्मक जाँच से गुजरने वाले वे तीसरे न्याय मंत्री थे, उनके पहले वू अयिंग और फू झेंगहुआ थे। वू को भ्रष्टाचार करने के कारण सीसीपी से निष्कासित कर दिया गया और फू को रिश्वतखोरी के लिए आजीवन कारावास की सजा दी गई।
चीन के मानवाधिकार वकील वू शाओपिंग ने टिप्पणी की कि तीन न्याय मंत्रियों के खिलाफ गंभीर जांच से न केवल सीसीपी में व्यापक भ्रष्टाचार का पता चलता है, बल्कि यह भी पता चलता है की सीसीपी द्वारा कानून के आधार पर फैसला सुनाना भी असंभव है।
अगस्त 2016 में तांग को झेजियांग प्रांत के निंग्बो शहर का मेयर नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने 2017 से 2020 के बीच झेजियांग के डिप्टी कम्युनिस्ट पार्टी सचिव और लियाओनिंग के गवर्नर के रूप में कार्य किया। उन्होंने अप्रैल 2020 में न्याय मंत्री के रूप में पदभार संभाला, जब तक कि उन्हें फरवरी 2023 में बर्खास्त नहीं किया गया। वे अंतिम पद पर उनके पतन से पहले जियांग्शी प्रांतीय चीन की पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) समिति के अध्यक्ष के पद पर थे।
प्रत्येक भूमिका में, तांग ने फालुन गोंग के दमन में सक्रिय रूप से भाग लिया है, जिसके परिणामस्वरूप कई अभ्यासियों को गिरफ्तार किया गया, सजा सुनाई गई और यातनाएं दी गईं।
फालुन गोंग अभ्यासियों को लक्षित करके दमन गतिविधियों का निर्माण
25 मार्च, 2020 को न्याय मंत्रालय की वेबसाइट पर, सीसीपी की केंद्रीय समिति की कानून द्वारा देश पर व्यापक शासन करने वाली समिति के माध्यम से जारी “शासन के कानून के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के निर्माण को मजबूत करने पर राय” प्रकाशित की गई। राय में कहा गया है कि ग्रामीण पंथ संगठनों पर सख्ती से कारवाई करना आवश्यक है, एक ऐसा लेबल जिसे पार्टी गलत तरीके से फालुन गोंग पर लागू करती है।
फालुन गोंग कोई पंथ नहीं है, लेकिन सीसीपी और इसकी राजनीतिक और कानूनी मामलों की समिति (पीएलएसी), साथ ही न्याय मंत्रालय ने फालुन गोंग के दमन के अपने नए दौर को सही ठहराने के लिए राय का हवाला दिया। राय प्रकाशित होने के बाद, इसे सीसीपी के सभी स्तरों पर न्यायिक विभागों में प्रसारित किया गया, जिन्होंने राय के कार्यान्वयन में सहयोग करने के लिए विभिन्न उपाय पेश किए। हालाँकि यह राय तांग के न्याय मंत्री बनने से एक महीने पहले जारी की गई थी, लेकिन इसे तांग के कार्यकाल के दौरान लागू किया गया था।
24 अगस्त, 2021 को न्याय मंत्रालय ने नए “जेल परिक्षण और अपराधियों के काम का मूल्यांकन नियमों की” की घोषणा की, जो 1 अक्टूबर, 2021 से प्रभावी हो गया। पहली बार, जेल के कैदियों के लिए नए संशोधित मूल्यांकन नियमों ने फालुन गोंग को एक पंथ के रूप में वर्गीकृत किया। नियमों के अनुच्छेद 23 के आइटम 5 में फालुन गोंग को बदनाम किया, अभ्यास करने वाले किसी भी व्यक्ति को “मूल्यांकन मानक में विफल” के रूप में वर्गीकृत किया और इस प्रकार जेलों में अवैध रूप से हिरासत में लिए गए अभ्यासियों के तीव्र उत्पीड़न क लाइसेंस दिया गया।
कैदियों के लिए, परिक्षण और मूल्यांकन नियम उन्हें दी जाने वाली वास्तविक सज़ा निर्धारित करते हैं। फ़ालुन गोंग अभ्यासियों का परिवर्तन मूल्यांकन स्कोर और सजा के रूपांतरण से जुड़ा हुआ है, ऐसे कई उदाहरण हैं जहाँ कैदियों को कम सज़ा पाने के लिए फालुन गोंग अभ्यासियों को सताने के लिए गार्डों के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
जेलों में फालुन गोंग अभ्यासियों पर अत्याचार
चीन की कानून प्रणाली में, जेलों की निगरानी जेल प्रशासन ब्यूरो द्वारा की जाती है, जो न्याय मंत्रालय या प्रांतीय न्याय विभाग से संबद्ध होते हैं।
जेल मुख्य स्थान हैं जहाँ सीसीपी फालुन गोंग अभ्यासियों को हिरासत में लेती है और उन पर अत्याचार करती है। अवैध रूप से सजा पाने वाले अधिकांश अभ्यासियों को जेल में सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक शोषण का सामना करना पड़ता है। न्याय मंत्रालय और उससे जुड़े जेल प्रशासन ब्यूरो नियमित रूप से कैदियों को जेलों में फालुन गोंग अभ्यासियों को प्रताड़ित करने के लिए उकसाते हैं।
जनवरी 2020 से अप्रैल 2022 तक, चीन भर में दमन के परिणामस्वरूप कम से कम 278 अभ्यासियों की मृत्यु हो गई। उनमें से अधिकांश को जेलों या अन्य हिरासत केंद्रों से हिरासत में लिया गया, सताया गया और यातना दी गई। उनमें से 37 को जेल में यातना देकर मौत के घाट उतार दिया गया। नीचे ऐसे ही कुछ मौत के मामले दिए गए हैं।
1) श्री लियू शियोंग, लिओनिंग प्रांत के डालियान शहर के निवासी थे। फरवरी 2017 में, उन्हें फालुन गोंग के बारे में लोगों से बात करने के लिए तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। 9 अप्रैल, 2018 को उन्हें शेनयांग शहर की डोंगलिंग जेल में भर्ती कराया गया था। 8 अप्रैल, 2021 को उनकी सजा समाप्त हो गई, लेकिन रिहा होने के बजाय, उन्हें डालियान शहर के जिनझोउ जिला हिरासत केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया। फिर उन्हें चार और साल जेल की सजा सुनाई गई, और 28 सितंबर, 2021 को उन्हें डालियान थर्ड जेल में भर्ती कराया गया। 9 दिसंबर, 2021 को उनकी बिगड़ती तबीयत के कारण उन्हें डालियान सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया। उनके परिवार ने बार-बार अनुरोध किया कि उन्हें मेडिकल पैरोल पर रिहा किया जाए, लेकिन डालियान थर्ड जेल ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। 29 दिसंबर, 2021 को 81 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
2) श्री एलवी गुआनरू हेइलोंगजियांग प्रांत के डाकिंग शहर के निवासी थे। 1 जुलाई, 2019 को उन्हें डाकिंग शहर के रंगहुलु जिला न्यायालय ने सात साल जेल की सज़ा सुनाई थी। उन्होंने विरोध करने के लिए भूख हड़ताल की लेकिन उन्हें जबरन खिलाया गया। जबरन खिलाने की वजह से उनके ह्रदय ने काम करना बंद कर दिया और पेट से खून बहने लगा। उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए कई बार अस्पताल भेजा गया। 30 जुलाई, 2019 को उन्हें अस्पताल से सीधे हुलान जेल ले जाया गया। बाद में उन्हें नवंबर 2019 में तैलाई जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। उनके बिगड़े स्वास्थ्य के बावजूद, तैलाई जेल ने उन्हें प्रताड़ित करना जारी रखा और एक महीने से ज़्यादा समय तक उन्हें एक छोटी सी कोठरी में रखा। उन्हें मस्तिष्क के पिछले भाग में रक्तस्राव हुआ और 4 अप्रैल, 2021 को 69 वर्ष की आयु में जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई।
3) श्री यिन गुओझी लियाओनिंग प्रांत के जियानपिंग काउंटी में बाजिया फार्म के लिए काम करते थे । 26 सितंबर, 2019 को उन्हें लिंगुआन शहर के बाजियानफैंग पुलिस स्टेशन और जियानपिंग काउंटी के बाजिया फार्म पुलिस स्टेशन से पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें पहले जिनझोउ जेल में रखा गया और फिर शेनयांग क्रमांक 1 जेल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहाँ 22 मई, 2022 को 56 वर्ष की आयु में यातना के परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई।
4) श्री गोंग पिकी, किंगदाओ शहर, शेडोंग प्रांत के, कर्नल के पद पर थे, सेवानिवृत्त होने से पहले, शेडोंग प्रांतीय रिजर्व एंटीएयरक्राफ्ट आर्टिलरी डिवीजन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ थे। 20 जुलाई, 2018 को, उन्हें किंगदाओ में शिबेई जिला न्यायालय द्वारा सात साल और छह महीने के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी। 12 अप्रैल, 2021 को, 66 वर्ष की आयु में, जिनान जेल, शेडोंग प्रांत में यातना के परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। उनका सिर सूज गया था और उनके कानों से खून बह रहा था।
5) जिलिन प्रांत के जियाओहे शहर की फू गुइहुआ को 26 फरवरी, 2021 को जिलिन प्रांत के लिशु काउंटी कोर्ट ने साढ़े सात साल के लिए जेल की सज़ा सुनाई थी। उसी साल 27 मई को उन्हें जिलिन प्रांतीय महिला जेल के आठवें डिवीजन में ले जाया गया। दो महीने से भी कम समय बाद, 25 जुलाई, 2021 को 56 साल की उम्र में यातना के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
6) हेइलोंगजियांग प्रांत से हार्बिन शहर की सु युनक्सिया को 7 सितंबर, 2016 को हार्बिन शहर के दाओवाई जिले के संकेशु पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। 31 मार्च, 2017 को उन्हें दाओवाई जिला न्यायालय द्वारा पाँच साल के लिए जेल की सज़ा सुनाई गई और हेइलोंगजियांग प्रांत की महिला जेल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका क्रूरता से दमन किया गया। 4 सितंबर, 2021 को उनकी रिहाई की तारीख से दो दिन पहले, 67 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई।
लिओनिंग प्रांत में दमन नीति को लागू करना (जनवरी 2018 – अप्रैल 2020)
2018 से 2020 के बीच, तांग ने लियाओनिंग प्रांतीय पार्टी समिती के उप सचिव, गवर्नर और प्रांतीय सरकार पार्टी नेतृत्व समूह के सचिव के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान, लियाओनिंग प्रांत में फालुन गोंग अभ्यासियों के दमन की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई।
Minghui.org के अनुसार, 2018 में, लिओनिंग प्रांत में कुल 663 अभ्यासियों को अलग-अलग स्तर पर दमन का सामना करना पड़ा। उनमें से 23 की मृत्यु हो गई, 131 को सजा सुनाई गई, 164 को गिरफ्तार किया गया और 108 को परेशान किया गया। जनवरी से दिसंबर 2019 तक, लिओनिंग प्रांत में, दमन के कारण 12 अभ्यासियों की मृत्यु हो गई, 91 को सजा सुनाई गई और 445 को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक अभ्यासी की उम्र 83 वर्ष थी।
निंगबो शहर, झेजियांग प्रांत में फालुन गोंग अभ्यासियों पर अत्याचार
झेजियांग प्रांत में निंगबो राजनीतिक और कानूनी मामलों -की समिती के सचिव के रूप में तांग के कार्यकाल (अप्रैल 2010 - फरवरी 2011) के दौरान, यू योंगयुआन, ली यालिंग और यू शीपिंग सहित कम से कम नौ अभ्यासियों को गिरफ्तार किया गया, दो को जेल की सजा सुनाई गई और पांच को ब्रेनवॉशिंग केंद्रों में रखा गया। जियांग्शी प्रांत के जिउजियांग शहर की मूल निवासी जियांग शियाओयिंग को निंगबो शहर में गिरफ्तार किया गया और तीन सप्ताह से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया। फिर उन्हें जिउजियांग फिफ्थ हॉस्पिटल (एक मनोरोग अस्पताल) ले जाया गया और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे कि वह मानसिक रूप से बीमार हो।
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।