मत परिवर्तन

फ़ालुन गोंग के दमन में, ब्रेनवॉशिंग एक प्रमुख उपकरण है जिसका उपयोग अभ्यासीओं को "परिवर्तित" करने के लिए किया जाता है, या सीधे शब्दों में कहें तो उन्हें फ़ालुन गोंग की शिक्षाओं में अपने विश्वास को त्यागने के लिए मजबूर किया जाता है।

ब्रेनवॉशिंग सीधे हृदय और मन को प्रभावित करती है, इसलिए इसके प्रभाव अक्सर पीड़ितों के जीवन पर शारीरिक यातना से भी अधिक विनाशकारी होते हैं। साथ ही, शारीरिक यातना का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है ताकि इसे स्वीकार करने के लिए अभ्यासी को बाध्य किया जा सके।

इन तकनीकों को व्यक्ति के मन को पूरी तरह से नियंत्रित करने और सत्य-करुणा-सहनशीलता जैसे उच्च आध्यात्मिक सिद्धांतों को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सिद्धांतों से बदलने के लिए तैयार किया गया है।

जब अभ्यासीओं को पर्याप्त रूप से ब्रेनवॉश किया हुआ मान लिया जाता है, तो कैद में उनके रहन-सहन की स्थिति सुधार दी जाती है, शारीरिक यातना को कम या समाप्त कर दिया जाता है, और उनकी सजा भी कम की जा सकती है। उन्हें कभी-कभी रिहा भी कर दिया जाता है। लेकिन जो अभ्यासी अपने विश्वास पर दृढ़ रहते हैं, उनके लिए यातना और ब्रेनवॉशिंग जारी रहती है, और जो लोग "परिवर्तित" होने का विरोध करने में सफल होते हैं, उनकी जेल या श्रम शिविर की सजा मनमाने ढंग से बढ़ा दी जाती है।