(Minghui.org) 1999 में जब से चीन के साम्यवादी शासन ने मन और शरीर के साधना अभ्यास, फालुन गोंग के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू किया है, तब से देश भर में ब्रेनवॉशिंग केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि अभ्यासियों को सताया जा सके और उन्हें अपने विश्वास को त्यागने के लिए मजबूर किया जा सके।  

610 कार्यालय, फालुन गोंग के दमन को संगठित करने के लिए बनाई गई एक अतिरिक्त-कानूनी एजेंसी, ब्रेनवॉशिंग केंद्र स्थापित करने का कार्य करती है। उत्पीड़न को छिपाने के लिए, अधिकांश ब्रेनवॉशिंग केंद्रों को बाहरी लोगों के लिए "कानूनी शिक्षा विद्यालय" के रूप में जाना जाता है। अधिकारी मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों या पूर्व अभ्यासियों को भी नियुक्त करते हैं जिन्होंने अभ्यास छोड़ दिया है ताकि वे अन्य अभ्यासियों का "ब्रेन वॉश" (विचारपरिवर्तन) कर सकें।

हाल के महीनों में, कम्युनिस्ट शासन ने फालुन गोंग के उत्पीड़न को बढ़ा दिया है, और देश भर के अभ्यासियों को ब्रेनवॉशिंग केंद्रों में भेजा गया है। अकेले जनवरी 2021 में,  36 अभ्यासियों को ब्रेनवॉशिंग केंद्रों में भेजे जाने की सूचना मिली थी। 

नीचे चिफेंग शहर, इनर मंगोलिया; नानचांग शहर, जियांग्शी प्रांत; हुआइनान शहर, अनहुई प्रांत; और वुहान शहर, हुबेई प्रांत में स्थित ब्रेनवॉशिंग केंद्रों के बारे में विवरण दिया गया है।

चिफ़ेंग शहर, आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र

बताया गया कि चिफेंग पुलिस ने 2020 के अंत के छः महीनो के दौरान फालुन गोंग को खत्म करने के लिए उत्पीड़न का एक नया दौर शुरू किया। उन्होंने 60 से अधिक फालुन गोंग अभ्यासियों की सूची बनाई और उन्हें एक-एक करके निशाना बनाया। कुछ अभ्यासियों को गिरफ्तार किया गया; कुछ को उनकी सरकारी नौकरी से हटाने की धमकी दी गई; कुछ को उनके बच्चों की नौकरी से हटाने की धमकी दी गई; और कुछ को स्थानीय युआनबाओशान जिला ब्रेनवॉशिंग सेंटर ले जाया गया, जिसे शिनशिजिया होटल के तहखाने में स्थापित किया गया था।  वांग बिंग," युआनबाओशान जिला राजनीतिक और कानूनी मामलों की समिति" (उत्पीड़न की देखरेख करने वाली एक अतिरिक्त न्यायिक एजेंसी) के सचिव इसके निदेशक थे। अधिकांश कर्मचारी होहोट महिला जेल से थे।

ब्रेनवॉशिंग सेंटर में धमकियों और डराने-धमकाने के साथ कठोर ब्रेनवॉशिंग सत्र चलाए जाते थे। प्रत्येक कमरे में एक धातु का पिंजरा होता था जिसमें उन लोगों को रखा जाता था जो अपने विश्वास को त्यागने से इनकार करते थे।

ओन्गनिउड बैनर से सुश्री वांग कुइहुआ, सुश्री चेंग चुनयिंग और श्री लू होंगकियांग को दिसंबर 2020 में ब्रेनवॉशिंग सेंटर ले जाया गया था। 

जिन अन्य अभ्यासियों को भी वहां हिरासत में लिया गया है उनमें ली शियुफैंग, वांग यानपिंग, वांग फेनघुआ, ज़ू जियांगशान, निंग यानमेई, लियू यारू, जियांग हैयान, जिया गुआंगलिन और ली कुइलान शामिल हैं।

22 दिसंबर, 2020 को मालिन टाउन पुलिस स्टेशन की पुलिस ने घरेलू खातों की जनगणना करने के बहाने चिफेंग में श्री सन लिवेन और सुश्री झांग फेंगक्सिया के घर में घुसकर मारपीट की। उन्होंने विवाहित जोड़े को फालुन गोंग को त्यागने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का आदेश दिया, लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया। इसलिए पुलिस ने उन्हें ब्रेनवॉशिंग सेंटर ले जाने का प्रयास किया।

जब सुश्री झांग फेंगक्सिया की 80 वर्षीय मां ने पुलिस को अपनी बेटी को ले जाते देखा, तो वह अचानक बेहोश हो गईं। पुलिस ने सुश्री झांग को गिरफ्तार न करने का फैसला किया। इस घटना से बुजुर्ग महिला को गहरा सदमा लगा और अब वह एक मेडिकल स्थिति से जूझ रही हैं।

25 दिसंबर, 2020 को ओंगनिउड बैनर में पुलिस सुश्री ली रोंगलान के किराये के घर पर गई, लेकिन वह घर पर नहीं थी। उन्होंने उसकी माँ को, जो उनके साथ रह रही थी, और एक रिश्तेदार को धमकाया। वे जाने से पहले सुश्री ली के घर पर कई घंटों तक रुके। उनकी माँ भी डर गई और उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया गया

होंगशान जिला 610 कार्यालय के कर्मियों ने 25 दिसंबर, 2020 को श्री वांग ऐशेंग और सुश्री सॉन्ग गुओहुआ के घर का दरवाज़ा खटखटाया और विवाहित जोड़े को ब्रेनवॉशिंग सेंटर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। दंपति को अपने 80 वर्षीय माता-पिता को पीछे छोड़कर घर से भागना पड़ा।

नानचांग शहर, जियांग्शी प्रांत

नानचांग सिटी स्थानीय सुरक्षा डिवीजन और डोंगु जिले के बाइहुआझोउ पुलिस स्टेशन के एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों ने 29 जनवरी, 2021 की सुबह फालुन गोंग अभ्यासी सुश्री जू (उपनाम) के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने एक प्रिंटर, एक कंप्यूटर और फालुन गोंग से संबंधित सामग्री जब्त की और उसे पुलिस स्टेशन ले गए।

उन्होंने वांगझोंगवांग सुपरमार्केट के बाहर सुश्री गोंग शियाओहोंग, सुश्री झू यूलिंग, सुश्री चेन हांग और सुश्री युआन फेंगमेई सहित चार और अभ्यासियों को गिरफ्तार किया और उन्हें भी बैहुआझोउ पुलिस स्टेशन ले गए। अभ्यासियों से दस घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

सुश्री गोंग, सुश्री झू और सुश्री चेन को नानचांग काउंटी कमेटी पार्टी स्कूल में ब्रेनवॉशिंग सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया। अन्य दो अभ्यासियों को रिहा कर दिया गया।

वुहान शहर, हुबेई प्रांत

वुहान शहर का होंगशान जिला ब्रेनवॉशिंग सेंटर पुराने शिज़ुई माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित है। यह ज्ञात है कि वुहान सरकार ने इसे फिर से बनाने के लिए छह मिलियन युआन खर्च किए हैं, जिसमें निगरानी के किये कैमरे लगाए गए हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से फालुन गोंग अभ्यासियों और अन्य विरोधियो को सताने के लिए किया जाता है।

2019 में कई फालुन गोंग अभ्यासियों को और 2020 में दो को ब्रेनवॉशिंग केंद्र में हिरासत में लिया गया था। वहां के कर्मचारियों ने एक बार खुलासा किया था कि अधिकारी और अधिक अभ्यासियों को गिरफ्तार करने और उन्हें वहां ले जाने की योजना बना रहे थे।

सहायक, अभ्यासियों को पूरे दिन खड़े रहने और भूखा रखकर प्रताड़ित करते हैं। वे हर दिन अभ्यासियों के सामने फालुन गोंग की निंदा भी करते हैं। इन सहायकों को प्रति माह 9,000 युआन का उच्च वेतन दिया जाता है और वे नौकरी बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उनमें से कुछ छह साल से वहां काम कर रहे हैं।

हुआइनान शहर, अनहुई प्रांत

हुआइनान सिटी ब्रेनवॉशिंग सेंटर की स्थापना जनवरी 2021 की शुरुआत में की गई थी। वांगफेंगगांग टाउन के डोंगुआ इकोलॉजिकल पार्क में स्थित, इसमें फालुन गोंग अभ्यासियों को लाना शुरू कर दिया है।

हाल के महीनों में, पुलिस और आवासीय समिति के कर्मचारी हुआइनान शहर में फालुन गोंग अभ्यासियों और उनके परिवारों को परेशान कर रहे हैं। उनमें से कुछ ने अभ्यासियों के घरों में रहने और खाने की धमकी दी है।