मिंगहुई एक पूर्ण स्वयंसेवी संगठन है जो Minghui.org का संचालन करता है, यह दुनिया भर में फालुन गोंग समुदाय पर रिपोर्टिंग के लिए समर्पित एक वेबसाइट है। मिंगहुई का मुख्य ध्यान चीन से रिपोर्ट्स पर है। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से, मिंगहुई के संपादकों को हर दिन चीन भर से दर्जनों प्रत्यक्ष रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं - दुनिया के किसी भी अन्य संगठन की तुलना में अधिक। मिंगहुई चीन और दुनिया भर के फालुन गोंग अभ्यासी लोगों की ज़िंदगी की सबसे ताज़ा और सटीक जानकारी देता है। मिंगहुई दुनिया भर के फालुन गोंग अभ्यासियों के लिए एक केंद्रीय संचार केंद्र के रूप में भी काम करता है, जहाँ वे अंतर्दृष्टि और विचारों को साझा करते हैं, चीन के अंदर होने वाले दमन को उजागर करते हैं और इसके परिणामों पर टिप्पणी करते हैं। यह फालुन गोंग अभ्यासियों द्वारा पढ़ी जाने वाली प्राथमिक वेबसाइट है। इस पर चीनी शासन के अधिकारियों की भी कड़ी नज़र रहती है।
हाल के वर्षों में, मिंगहुई ने अपनी वेबसाइट के कई भाषाओं में संस्करण जारी किये हैं, जिनमें अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी और अन्य भाषाएं शामिल हैं।
मिंगहुई ने अपनी वेबसाइट से संबंधित कई उप-वेबसाइट्स भी शुरू की हैं, जो विशेष विषयों पर केंद्रित हैं, जैसे रेडियो प्रसारण, फोटो लाइब्रेरी, पर्चे और समाचार पत्र, आदि।
मिंगहुई की वेबसाइट का हिंदी संस्करण hi.Minghui.org है।
इस वेबसाइट पर व्यक्त किए गए विचार लेखक के अपने विचार या समझ को दर्शाते हैं। इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी सामग्री Minghui.org द्वारा कॉपीराइटेड है। मिंगहुई नियमित रूप से और विशेष अवसरों पर अपनी ऑनलाइन सामग्री का संग्रह प्रकाशित करेगा।
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।
दुनिया को सत्य-करुणा-सहनशीलता की आवश्यकता है। आपका दान अधिक लोगों को फालुन दाफा के बारे में जानने में मदद कर सकता है। मिंगहुई आपके समर्थन के लिए आभारी है। मिंगहुई की सहायता करे