(Minghui.org) फेंग मेरी करीबी मित्र है और हम कई वर्षों से साथ काम कर रही हैं। वह बहुत नेकदिल और दृढ़ स्वभाव की है; उसके संपर्क में आने वाला हर व्यक्ति उसे पसंद करता है। जब मैंने पहली बार फेंग को फालुन दाफा और इसके विरुद्ध किए जा रहे दमन के बारे में सच्चाई बताई, तो उसने मेरी हर बात से सहमति जताई और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) तथा उससे संबद्ध संगठनों से अपना नाम वापस ले लिया।
उससे पिछले साल की शरद ऋतु में, वह अक्सर काम से छुट्टी लेती थी। मुझे पता चला कि उसकी माँ को बार-बार पेट में दर्द होता था और फेंग उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पतालों में ले जा रही थी। आखिरकार उसकी माँ में अग्न्याशय से संबंधित बीमारी का पता चला। डॉक्टर ने परिवार को बताया कि बीमारी अंतिम अवस्था में है, लेकिन एक शल्य चिकित्सा प्रक्रिया से उनका दर्द कम किया जा सकता है। फेंग और उसके भाई ने अपनी माँ की सर्जरी के लिए समय लिया ताकि उनकी मृत्यु से पहले उनका कष्ट कम से कम हो।
सर्जरी के बाद उनकी माँ बहुत कमजोर हो गईं और केवल तरल आहार ले सकती थीं। फेंग ने अपने भाई के साथ स्थिति पर चर्चा की और अपनी माँ की देखभाल के लिए काम से अतिरिक्त छुट्टी लेने का निर्णय लिया। वे चाहते थे कि उनकी माँ के निधन से पहले परिवार के रूप में एक आखिरी नया साल साथ मनाएँ।
जब मुझे और एक अन्य फालुन दाफा अभ्यासी को यह बात पता चली तो हमें बहुत दुख हुआ। हम फेंग के घर उससे मिलने गए और कहा, “फालुन दाफा चमत्कारी है। बहुत से लोगों ने दाफा पर विश्वास करने के बाद अपना स्वास्थ्य वापस पाया है। कृपया अपनी माँ से सच्चे मन से ‘फालुन दाफा अच्छा है, सत्य-करुणा-सहनशीलता अच्छी है’ का जाप करने के लिए कहें। उन्हें आशीर्वाद मिलेगा।”
फेंग ने हमारी सलाह स्वीकार कर ली और उसकी माँ ने सच्चे मन से इन शुभ वाक्यों का जाप करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद फेंग काम पर वापस आ गई। उसने हमें बताया कि इन वाक्यों का पाठ करने से उसकी माँ के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। अब उसकी माँ अपना ध्यान खुद रखने में सक्षम थीं और उन्होंने फेंग से काम पर वापस जाने के लिए कहा था।
हालाँकि फेंग काम पर लौट आई थी, फिर भी उसका मन बहुत भारी था और वह अक्सर अकेले चुपचाप रोती थी। एक बार उसने अपनी एक सहकर्मी से अपनी माँ के लिए अंतिम संस्कार के कपड़े तैयार करने के बारे में बात की। सहकर्मी ने उसे बताया कि परंपरा के अनुसार, अंतिम संस्कार के कपड़े चीनी कैलेंडर के अधिमास के दौरान तैयार किए जाने चाहिए।(संपादक की टिप्पणी: यह पारंपरिक चीनी चंद्र कैलेंडर में हर दो से तीन वर्ष में जोड़ा जाने वाला एक अतिरिक्त महीना होता है।)
उसने पता किया कि अगला अधिमास कब होगा, लेकिन वह अगले वर्ष जून (2025) में छह महीने से भी अधिक समय बाद था। डॉक्टर के अनुसार उसकी माँ इतनी लंबी अवधि तक जीवित नहीं रहेंगी। इससे फेंग पूरी तरह निराश हो गई।
जब मुझे उसकी चिंता के बारे में पता चला, तो मैंने फेंग को मास्टरजी के व्याख्यानों की रिकॉर्डिंग वाला एक ऑडियो प्लेयर दिया और उससे कहा कि वह अपनी माँ को सुनने के लिए इन्हें चलाए। उस वृद्ध महिला ने उसी दिन मास्टरजी के व्याख्यान सुनना शुरू कर दिया।
कुछ दिनों बाद फेंग ने मुझे बताया कि उसकी माँ को रिकॉर्डिंग सुनना अच्छा लगता था और उनकी नींद में भी सुधार हो गया था, जिससे फेंग का विश्वास बढ़ा। फिर कुछ और दिनों बाद मुझे पता चला कि उनकी माँ अब साधारण व्यंजन बना सकती थीं और फेंग के लिए पहले से भोजन तैयार कर रही थीं।
फेंग के पूरे परिवार में फिर से आशा जाग गई और उन्होंने जीवन बचाने वाली रिकॉर्डिंग साझा करने के लिए मुझे बार-बार धन्यवाद दिया। मैंने कहा, “ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आप सभी का फालुन दाफा के साथ पूर्वनिर्धारित संबंध है। आपको दाफा के मास्टरजी को धन्यवाद देना चाहिए।”
उन्होंने तुरंत कहा, “हाँ, हाँ, धन्यवाद मास्टरजी! धन्यवाद फालुन दाफा!”
वृद्ध महिला में हुए विभिन्न बदलावों ने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया—उनकी शारीरिक स्थिति, मनोदशा और आध्यात्मिक दृष्टिकोण, सभी में बदलाव आया था।
मैं और वह साथी अभ्यासी फेंग के साथ वृद्ध महिला से मिलने गए और उन्हें विधिवत दाफा से परिचित कराया। हालाँकि उनकी स्थिति में सुधार हुआ था, फिर भी वह पूरी तरह ठीक नहीं हुई थीं। अपनी हालत के बावजूद उन्होंने अपने घर वापस जाने पर जोर दिया था। वह कांग (गर्म ईंटों से बना पारंपरिक बिस्तर) पर बैठी थीं और अस्वस्थ दिखाई दे रही थीं। उनकी आवाज बहुत कमजोर थी। जागे रहना भी उनके लिए बहुत कठिन लग रहा था और हर कुछ शब्द बोलने के बाद उन्हें अपने तैयार किए हुए सामान के थैलों पर झुकना पड़ता था, जिन्हें वह अपने घर वापस जाने के लिए तैयार करके रखी थीं।
जब हमने दाफा के बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि वह मास्टरजी की कुछ फा शिक्षाओं को समझ सकती थीं, लेकिन कुछ अन्य बातें उन्हें समझ नहीं आती थीं। अधिकांश समय वह अपने लंबे जीवन में झेली गई कठिनाइयों के बारे में अपना मन खोलकर बताती रहीं।
उनकी कहानी ने हमें बहुत प्रभावित किया। वह दयालु और दृढ़ थीं। मैंने उनसे सच्चे मन से कहा, “आंटी, हो सकता है कि आपके पूरे जीवन के कष्ट ही वह पूर्वनिर्धारित संबंध रहे हों, जिसकी वजह से आज हम सभी एक-दूसरे से मिले हैं—जरूरी नहीं कि यह कोई बुरी बात हो।”
उन्होंने थोड़े समय के लिए ही फा सुना था और ऐसा लग रहा था कि हम जो कह रहे थे उसे वह पूरी तरह समझ नहीं पा रही थीं। वह बार-बार अपने जीवन की कठिनाइयों के बारे में बताती रहीं और विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देती रहीं।
मैं और साथी अभ्यासी ने उनसे कहा कि वे मास्टरजी के फा व्याख्यान अधिक बार और ध्यानपूर्वक सुनें तथा मन में किसी अपेक्षा को न रखें। हमने बताया कि इस तरह उन्हें बेहतर समझ प्राप्त होगी। फेंग भी हमारी बातें सुन रही थी और उसने अपनी माँ को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जब हम बातचीत कर रहे थे, तभी उस महिला का पोता घर वापस आया। उसने हमारा अभिवादन किया और हमें बार-बार घर आने के लिए आमंत्रित किया। मुझे और साथी अभ्यासी को लगा कि दाफा पर विश्वास रखने वाले इस परिवार को निश्चित रूप से भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।
घर लौटते समय साथी अभ्यासी ने सुझाव दिया कि हम महिला के सुनने के लिए मिंगहुई वेबसाइट से साधना अनुभवों वाले पॉडकास्ट डाउनलोड कर लें। हमने कुछ अनुभव साझा करने वाली रिकॉर्डिंग डाउनलोड कीं और उसी दोपहर उनसे मिलने चले गए। उन्होंने इन पॉडकास्ट को स्वीकार किया और हमारी सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
कुछ समय बाद हम फिर उनसे मिलने गए। तब तक बदलाव बहुत स्पष्ट था। उनका वजन बढ़ गया था, उनका मनोबल काफी मजबूत हो गया था और उनकी आवाज भी बहुत ऊँची और स्पष्ट हो गई थी। जब हमने फालुन दाफा के बारे में बात की, तो उन्होंने अपनी समझ हमारे साथ साझा की।
मैंने कहा कि अगली बार मैं उन्हें अभ्यास सिखाऊँगी और मास्टरजी के अभ्यास सिखाने वाले वीडियो भी लाऊँगी। मैंने उन्हें बताया कि अभ्यास करने से उनके स्वास्थ्य को जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती है।
अगली बार जब हम उनसे मिलने गए, तो वह बिल्कुल भी बीमार नहीं लग रही थीं और अपने सब्जी के बगीचे में काम कर रही थीं। हमने बातचीत की और उन्होंने हाल में हुए बदलावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “यदि कोई असाधारण रूप से अच्छा इंसान बनने का प्रयास करता है, तो उसे आशीर्वाद मिलेगा।”
उन्होंने फालुन दाफा के अभ्यास सीखने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने खुशी से बताया कि उनके सभी पड़ोसियों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य में आए बदलाव को देखा था और कहा था कि अब वह बिल्कुल बीमार नहीं दिखतीं।
मैंने उत्तर दिया, “अब आपको अन्य लोगों को भी फालुन दाफा के बारे में बताना शुरू करना चाहिए। आप अपने गाँव के लोगों को बता सकती हैं कि सच्चे मन से ‘फालुन दाफा अच्छा है, सत्य-करुणा-सहनशीलता अच्छी है’ का पाठ करने की चमत्कारी शक्ति क्या है।”
वह विचारमग्न हो गईं। उन्हें खड़े होकर किए जाने वाले चार अभ्यास सिखाने के बाद हमें जाना था। मैंने कहा कि अगली बार मैं उन्हें बैठकर ध्यान करने वाला अभ्यास सिखाऊँगी। जाने से पहले उन्होंने अपने रिश्तेदारों और मित्रों के लिए मुझसे कुछ दाफा ताबीज माँगे।
अगली बार मैं अकेले उनसे मिलने गई और उन्हें बैठकर ध्यान करने वाला अभ्यास सिखाया। जिस गंभीरता और लगन से उन्होंने अभ्यास सीखा, उसे देखकर मेरे मन में जिम्मेदारी की गहरी भावना पैदा हुई।
पिछले जून (अधिमास) में हम फिर उनसे मिलने गए। मैं और साथी अभ्यासी यह देखकर हैरान रह गए कि उनका चेहरा चमक रहा था, उनमें भरपूर ऊर्जा थी और वे खुशी से मुस्कुरा रही थीं। बैठकर ध्यान करने के अलावा, हमारी पूरी मुलाकात के दौरान उन्होंने कांग का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने सभी पाँचों अभ्यास किए और मास्टरजी की फा शिक्षाओं से उन्होंने जो सीखा था, उसके बारे में सच्चे मन से बात की। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बहन से फालुन दाफा का अभ्यास शुरू करने के लिए कहा है। वह उस वृद्ध और अस्वस्थ महिला से बिल्कुल अलग लग रही थीं, जिससे हम पहली बार मिले थे!
उस कठिन समय के बाद फेंग भी फिर से अपने सामान्य रूप में लौट आई है। वह पहले की तरह गर्मजोशी और समझदारी से भरी हुई है और अब चुपचाप आँसू नहीं पोंछती। उसने मुझे बार-बार कहा, “बहन, मेरी माँ पूरी तरह ठीक हो गई हैं। उन्होंने रात में दर्द के कारण मुझे फोन करना बंद कर दिया है और अब जब भी फोन करती हैं, कहती हैं कि उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है और बिल्कुल दर्द नहीं है। मैं बहुत खुश हूँ! मैं आप सभी को सच में धन्यवाद देना चाहती हूँ! मैं फालुन दाफा को धन्यवाद देना चाहती हूँ कि उसने मेरी माँ को दूसरा जीवन दिया और हमारे पूरे परिवार को बचाया!”
फेंग और उसकी माँ दोनों ही पवित्र और नेकदिल हैं तथा फालुन दाफा में सच्ची आस्था रखते हैं। दाफा ने उनके सामने चमत्कार प्रकट किया—एक निराशाजनक स्थिति से चमत्कारी रूप से स्वास्थ्य लाभ! करुणापूर्ण उद्धार के लिए धन्यवाद, मास्टरजी!
कॉपीराइट © 1999-2026 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।