(Minghui.org) फालुन दाफा अभ्यासियों ने नीदरलैंड के हार्लेम में एक सूचना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया, जहाँ उन्होंने लोगों को फालुन दाफा का परिचय दिया और चीन में फालुन गोंग पर हो रहे दमन के बारे में जागरूकता बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान अनेक स्थानीय निवासी और पर्यटक सूचना स्टॉल के पास रुके। उन्होंने प्रदर्शनी बोर्ड पढ़े, अभ्यासियों से बातचीत की और फालुन दाफा के सिद्धांतों—सत्य, करुणा और सहनशीलता—के बारे में जाना। कई लोगों ने चीन में जारी उत्पीड़न को समाप्त करने की मांग वाली याचिका पर हस्ताक्षर करके अपना समर्थन व्यक्त किया।

हार्लेम का सड़क-दृश्य (Minghui.org)

लोगों ने फालुन दाफा के बारे में जाना

अभ्यासियों ने 6 जून को हार्लेम में सूचना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया (Minghui.org)

अभ्यासियों ने हार्लेम के केंद्रीय बाज़ार चौक, ग्रोटे मार्किट में सूचना-पट्ट प्रदर्शित किए, अभ्यासों का प्रदर्शन किया, सूचना-पत्रक वितरित किए और राहगीरों से बातचीत की।

कॉलेज छात्रा ने अभ्यास प्रदर्शन देखकर प्रसन्नता व्यक्त की

हुनिक हार्लेम में रहता है और डेल्फ्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी में अध्ययन करता है। शनिवार को जब वह अपने एक मित्र के साथ कार्यक्रम के पास से गुजर रहा था, तो वह रुककर अभ्यासियों को अभ्यास करते हुए देखने लगा और अपने मित्र को फालुन दाफा के बारे में बताने लगा।

उसने उत्साहपूर्वक कहा कि उसने पहले भी उट्रेच्ट सेंट्रल के सामने फालुन दाफा अभ्यासियों को देखा था, लेकिन उसे उम्मीद नहीं थी कि वह उन्हें हार्लेम में भी देखेगा।

एक अभ्यासी ने उसे बताया:

“हम हार्लेम में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। यदि आप अभ्यास सीखने में रुचि रखते हैं, तो किसी निकटवर्ती सामूहिक अभ्यास स्थल पर जा सकते हैं या फालुन दाफा की वेबसाइट देख सकते हैं।”

हुनिक ने कहा कि उसे व्यायाम गतिक्रियाये बहुत पसंद हैं। उसने यह भी बताया कि उसे चीन में रुचि है और वह भविष्य में विनिमय छात्र (एक्सचेंज स्टूडेंट) के रूप में चीन में अध्ययन करने की योजना बना रहा है।

जब एक अभ्यासी ने उसे चीन में फालुन दाफा अभ्यासियों पर हो रहे दमन के बारे में बताया, तो उसने आश्चर्य से कहा:

“यह अविश्वसनीय है!”

लोगों ने फालुन दाफा का समर्थन किया

कार्यक्रम के दौरान एक कला विद्यालय के शिक्षक ने अभ्यासियों और आगंतुकों के बीच हो रही बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम के बारे में अपने विद्यार्थियों को भी बताएँगे।

एक अन्य व्यक्ति ने सूचना-पत्रक पढ़ने और एक अभ्यासी से बातचीत करने के बाद याचिका पर हस्ताक्षर किए। अपना समर्थन और प्रोत्साहन व्यक्त करने के लिए उसने अभ्यासी के साथ मित्रतापूर्ण ढंग से मुट्ठी मिलाई (फिस्ट-बम्प) और उनके प्रयासों की सराहना की।

एक व्यक्ति ने एक अभ्यासी का उत्साहवर्धन किया। (Minghui.org)

एक बालक ने  व्यायाम गतिक्रियाये सीखीं। (Minghui.org)

एक बालक ने फालुन दाफा के व्यायाम गतिक्रियाये सीखीं। यद्यपि उसके आसपास बहुत से लोग आ-जा रहे थे, फिर भी वह पूरी एकाग्रता के साथ अभ्यासी की गतिविधियों का अनुसरण करता रहा।

कार्यक्रम के दौरान अनेक लोगों ने फालुन दाफा तथा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) द्वारा किए जा रहे दमन के बारे में जानकारी प्राप्त की। तथ्यों को जानने के बाद कई लोगों ने उत्पीड़न का विरोध करने वाली याचिका पर हस्ताक्षर किए।

 लोगों ने याचिका पर हस्ताक्षर किए। (Minghui.org)