(Minghui.org) फेई तियान कला अकादमी के नृत्य कार्यक्रम ने घोषणा की है कि अब आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। फालुन दाफा का अभ्यास करने वाले अथवा जिनके परिवार के सदस्य फालुन दाफा का अभ्यास करते हैं, ऐसे आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों में फालुन दाफा शिष्य बनने की क्षमता दिखाई देती है, उन्हें भी विचार हेतु स्वीकार किया जाएगा।

आवेदक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रारंभिक समीक्षा में सफल होने वालों से अकादमी संपर्क करेगी।

प्रवेश आवश्यकताएँ

1. पुरुष छात्र: आयु 13 वर्ष या उससे कम तथा ऊँचाई कम से कम 5 फुट 8 इंच (1.74 मीटर), या  आयु 15 वर्ष या उससे कम तथा ऊँचाई कम से कम 5 फुट 9.3 इंच (1.76 मीटर)। 

2. महिला छात्राएँ: आयु 13 वर्ष या उससे कम तथा ऊँचाई कम से कम 5 फुट 4.5 इंच (1.64 मीटर), या  आयु 15 वर्ष या उससे कम तथा ऊँचाई कम से कम 5 फुट 5.7 इंच (1.67 मीटर)। 

3. पुरुष और महिला दोनों छात्रों के लिए: पैरों की लंबाई ऊपरी शरीर (धड़) की लंबाई से कम से कम 4.7 इंच (12 सेंटीमीटर) अधिक होनी चाहिए। 

4. पैरों के लचीलेपन की आवश्यकता: ऊर्ध्वाधर (वर्टीकल) और क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) स्प्लिट्स 180 डिग्री के कोण तक होने चाहिए। 

आवेदन सामग्री

1. प्रत्येक आवेदक को निम्नलिखित जानकारी सहित एक सामान्य जीवन-वृत्त (रिज्यूमे ) प्रस्तुत करना होगा: नाम (पहचान-पत्र में दर्ज नाम के अनुसार)  लिंग,  जन्म तिथि, जन्म स्थान, नागरिकता का देश, ऊँचाई, वजन, स्वास्थ्य स्थिति, घर का पता, ईमेल पता, फोन नंबर 

2. आवेदकों को अपने माता-पिता की निम्न जानकारी भी देनी होगी: ऊँचाई, जन्म स्थान, साधना अनुभव 

3. हाल की तस्वीरें

तस्वीरें पिछले एक महीने के भीतर ली गई हों और इनमें निम्न शामिल हों:

-पूरे शरीर की सामने से खड़ी मुद्रा 

-पूरे शरीर की बगल से खड़ी मुद्रा 

-पूरे शरीर की पीछे से खड़ी मुद्रा 

-स्प्लिट्स करते हुए 

-ब्रिज  मुद्रा करते हुए 

आवेदकों को नृत्य या जिम्नास्टिक परिधान पहनना चाहिए। तस्वीरें लेते समय फोटोग्राफर को नीचे झुककर तस्वीर लेनी चाहिए, ताकि आवेदक की शारीरिक विशेषताएँ सही रूप में दिखाई दें।

4. आवेदन की औपचारिक स्वीकृति के लिए सभी आवश्यक सामग्री एक साथ जमा करना अनिवार्य है।

5. निम्न स्थितियों में व्यक्तिगत उत्तर नहीं दिया जाएगा: यदि आवेदक प्रारंभिक समीक्षा में सफल नहीं होता;  यदि आवेदन सामग्री निर्धारित आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्तुत नहीं की गई हो;  यदि सामग्री अधूरी हो;  यदि कोई जानकारी गलत या मनगढ़ंत हो;  या यदि आवेदन इस सूचना के दायरे में न आता हो। 

आवेदन संपर्क

चीन के बाहर के आवेदकों के लिए ईमेल:admission@feitianacademy.org

चीन के भीतर के आवेदकों के लिए आवेदन लिंक: https://www.minghui.org/mh/contact-us.html (choose category 7, Shenyun/Feitian Admission Applications) 

फेई तियान कला अकादमी

16 जून 2026