(Minghui.org)

नाम: झू वेनलानचीनी नाम: 朱文兰लिंग: महिलाआयु: साठ वर्ष से अधिकशहर: साओ   काउंटी

प्रांत: शान्डोंग प्रोविंस

पेशा: सेवानिवृत्त 

अस्पताल कर्मचारीनिधन की तिथि: 25 अप्रैल, 2026

सबसे हालिया गिरफ्तारी की तिथि: अक्टूबर 2025

सबसे हालिया हिरासत का स्थान: हेज़े काउंटी हिरासत केंद्र

साठ वर्ष की आयु पार कर चुकी एक महिला का 25 अप्रैल, 2026 को निधन हो गया, ठीक उस समय से कुछ पहले जब उन्हें फालुन गोंग में अपनी आस्था के कारण सुनाई गई तीन वर्ष की सज़ा काटने के लिए जेल भेजा जाना था।

  ज़ू वेंलां, जो शानदोंग प्रांत के काओ काउंटी की एक सेवानिवृत्त अस्पताल कर्मचारी थीं, ने फालुन गोंग का अभ्यास शुरू करने के बाद अपनी कई दशकों पुरानी बीमारियों से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। जुलाई 1999 में चीनी कम्युनिस्ट शासन द्वारा फालुन गोंग का दमन शुरू किए जाने के बाद भी उन्होंने अपनी आस्था पर दृढ़ता बनाए रखी और इसके कारण उन्हें बार-बार निशाना बनाया गया।

उनकी जेल की सज़ा अक्टूबर 2025 की शुरुआत में हुई उनकी गिरफ्तारी से संबंधित थी। चेंगगुआन टाउन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने स्थानीय सामुदायिक अधिकारियों के साथ मिलकर उनके घर पर छापा मारा और उन्हें हेज़े सिटी डिटेंशन सेण्टर ले गए। हेज़े, काओ काउंटी का प्रशासनिक क्षेत्र है। पुलिस ने कहा कि किसी ने उन्हें फालुन गोंग के सूचना-पत्र वितरित करते हुए फ़ोटो खींच ली थी।

हिरासत के दौरान, दुर्व्यवहार के कारण सुश्री झू को शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की पीड़ा झेलनी पड़ी। काओ काउंटी कोर्ट ने किसी अज्ञात समय पर उन्हें तीन वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई।

जेल स्थानांतरण की प्रतीक्षा करते समय उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया और अंततः वे चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गईं। जब उनके परिवार ने ज़ोर दिया, तब पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई।

शान्डोंग प्रोविंस वीमेन’स प्रिजन में स्थानांतरित किए जाने से कुछ ही समय पहले, 25 अप्रैल, 2026 को सुश्री झू वेनलान का निधन हो गया।

पूर्व उत्पीड़न

सुश्री झू का निधन उनकी आस्था पर दृढ़ रहने के कारण दशकों तक चले उत्पीड़न का दुखद अंत था। वे फालुन गोंग के लिए अपील करने अनेक बार बीजिंग गईं और बार-बार हिरासत में ली गईं तथा उन पर जुर्माना लगाया गया। जब वे अभी भी काओ काउंटी चीनी मेडिसिन हॉस्पिटल में कार्यरत थीं, तब उन्हें एक वर्ष से अधिक की अवधि के लिए श्रम शिविर की सज़ा दी गई थी।

शो दिआवे और ऑन चेंगहुआ ने 3 मार्च, 2009 को सुश्री झू को गिरफ्तार किया और उन्हें अनिश्चित अवधि के लिए काओ काउंटी डिटेंशन सेंटर में रखा।

अगस्त 2019 के मध्य में, सुश्री झू को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे दो अन्य अभ्यासी साथियों— ज़ू कईलन और हुआंग जिउहान —के साथ फालुन गोंग की सूचना-सामग्री वितरित कर रही थीं।

उनके मामले को काओ काउंटी प्रोक्यूरटोरेट को सौंप दिया गया। पुलिस ने वादा किया था कि 1 अक्टूबर, 2019 के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह स्पष्ट नहीं है कि बाद में इन अभ्यासी साथियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप हटा दिए गए थे या नहीं।

संबंधित रिपोर्ट:

अपनी आस्था के बारे में जानकारी वितरित करने के कारण शानदोंग के तीन निवासियों पर अभियोग चलाए जाने का सामना