फालुन दाफा साधना अभ्यास पवित्र और गंभीर है। प्रत्येक अभ्यासी को दाफा को अपना शिक्षक मानना चाहिए, अपने आप को एक अभ्यासी के शिनशिंग (सद्गुण) मानक पर रखना चाहिए, और हर समय अपने मार्ग पर सही तरीके से चलना चाहिए। सच्चाई को स्पष्ट करते समय या दाफा के बारे में दूसरों को बताते समय (जिसमें दाफा पुस्तकों का प्रचार आदि भी शामिल है), अभ्यासी व्यक्तिगत तौर पे मास्टरजी के नाम पर कोई गतिविधि नहीं करें, क्योंकि ऐसा करने योग्य कोई नहीं है। ऐसा व्यवहार इस बात पर प्रश्न उठाता है कि क्या किसी के उद्देश्य शुद्ध हैं। मास्टरजी ने हमें ब्रह्मांड का महान मार्ग सिखाया है, और प्रत्येक दाफा अभ्यासी को दाफा की आवश्यकताओं का पालन करते हुए तीन कार्य अच्छी तरह करने चाहिए तथा अपनी प्रागैतिहासिक प्रतिज्ञा को पूरा करना चाहिए।

फालुन दाफा एसोसिएशन

10 मई, 2026