(Minghui.org) सन् 1997 में, जब मैं 20 वर्ष की थी, मैं अपनी दादी के साथ एक पड़ोसी के घर गई थी। वहीं मैंने पहली बारजुआन फालुन नामक पुस्तक देखी । जैसे ही मैंने उसे खोला, मैंने एक वाक्य पढ़ा जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया: “झेन-शान-रेन (सत्य, करुणा और सहनशीलता) ही अच्छे और बुरे लोगों को पहचानने का एकमात्र मापदंड है।” (प्रथम व्याख्यान, जुआन फालुन )
उन शब्दों ने मेरे दिल पर गहरा असर डाला—मुझे ऐसा लगा जैसे कोई खोया हुआ बच्चा आखिरकार अपना घर पा गया हो। मैंने फालुन दाफा का अभ्यास शुरू कर दिया।
उस समय मैं कॉलेज में जूनियर थी, और मुझे पता चला कि मेरे कुछ सहपाठी और शिक्षक भी फालुन दाफा का अभ्यास करते थे—जल्द ही, और भी लोग हमसे जुड़ गए। हम सभी युवा और स्वस्थ थे। कुछ लोग, मेरी तरह, दाफा के गहन सिद्धांतों से प्रेरित होकर साधना की ओर आकर्षित हुए। अन्य लोग उत्सुक थे क्योंकि उन्होंने कहा कि अभ्यास करते समय उन्होंने हमारे चारों ओर कुछ सफेद पदार्थ देखे, और उन्होंने भी अभ्यास शुरू कर दिया।
हमने साथ मिलकर फा का अध्ययन किया और बाद में अपने साधना अनुभवों को साझा किया। एक युवक ने कहा कि जुआन फालुन के शब्द सुनहरी रोशनी से जगमगा रहे थे। हम सभी के अपने-अपने गहरे और सार्थक अनुभव थे। मैंने प्रतिदिन स्वयं में सुधार महसूस किया—मेरा मन और शरीर शुद्ध हो रहा था। मैं खुशी और कृतज्ञता से भर गई थी।
मैंने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद शादी की। उस समय तक, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने फालुन दाफा और उसके अभ्यासियों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया था, और मीडिया और टेलीविजन फालुन दाफा के खिलाफ झूठ और बदनामी से भरे हुए थे। शुरू में, मेरे पति दुष्प्रचार से गुमराह हो गए और डर गए। वे नहीं चाहते थे कि मैं अभ्यास जारी रखूँ।
सत्य-स्पष्टीकरण वाली डीवीडी देखने और तथ्यों को जानने के बाद, उन्हें स्थिति समझ में आ गई। एक दिन काम पर जाते समय, उनके पेट का अल्सर बढ़ गया और उन्हें बहुत दर्द हुआ। अचानक उन्हें "फालुन दाफा अच्छा है" शब्द याद आए और दर्द गायब हो गया। तब से, उन्हें मास्टरजी और दाफा में दृढ़ विश्वास हो गया और उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया। हम दोनों अभ्यासियों के आदर्शों का पालन करते हैं और हमारा वैवाहिक जीवन सुखमय और संतुष्टिदायक रहा है।
जब मैं गर्भवती थी तब से लेकर बच्चों के जन्म के बाद तक, वे अक्सर दाफा पढ़ते और सत्य-स्पष्टीकरण वाले वीडियो देखते हुए सुनते थे। दोनों बच्चे स्वस्थ और बुद्धिमान हैं। जब हमारा बड़ा बेटा छोटा था, तो वह अपने पिता को अभ्यास करते हुए देखता था और कहता था कि वह घूम रहा है। हमारा बेटा पढ़ाई में अनुशासित है, अच्छे अंक लाता है और फोन या टेलीविजन में समय नहीं बिताता। उसे मास्टरजी और दाफा में दृढ़ विश्वास है।
जब हमारा दूसरा बच्चा एक साल से थोड़ा बड़ा था, तब उसने मास्टरजी के व्याख्यानों के वीडियो देखे और "बुद्ध" कहना शुरू कर दिया। उसे सोने से पहले बड़ों द्वारा फा का पाठ सुनना अच्छा लगता था, और एक बार उसने कहा कि मास्टरजी ने ही उसे यहाँ भेजा है। उसका स्वभाव दयालु और हंसमुख है, और उसके सहपाठी और शिक्षक उसे बहुत पसंद करते हैं।
कार्यस्थल पर, मैं दाफा के मानकों के अनुसार अपना मूल्यांकन करती हूँ—मैं दूसरों के साथ दया और सहनशीलता से पेश आती हूँ, ताकि मेरे सहकर्मी दाफा अभ्यासी का व्यवहार देख सकें। जब कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो मैं आत्मनिरीक्षण करती हूँ। जब कोई अवसर मिलता है, तो मैं लोगों को सच्चाई स्पष्ट रूप से बताती हूँ । अपने सहकर्मियों को सच्चाई समझते हुए देखना मुझे अत्यंत प्रसन्नता प्रदान करता है।
कई वर्षों से मेरा जीवन साधना का सफर रहा है। मास्टरजी की करुणामयी मुक्ति और दाफा के मार्गदर्शन से, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों, मैंने कभी भी खोया हुआ या भ्रमित महसूस नहीं किया। इस नैतिक पतन की ओर अग्रसर दुनिया में, दाफा को अपने हृदय में धारण करने से अपार शांति और सुख प्राप्त होता है।
कार्यस्थल पर स्वयं का विकास: छात्रों के साथ दयालुतापूर्ण व्यवहार करना
चीन के एक फालुन दाफा अभ्यासी द्वारा
मेरा जन्म सन् 1990 के दशक में हुआ था। बचपन में मैंने अपने माता-पिता के साथ फालुन दाफा का अभ्यास किया। उस समय मुझे लगता था कि दाफा अच्छा है और सत्य, करुणा और सहनशीलता भी अच्छी बातें हैं, लेकिन मैंने वास्तव में फालुन दाफा के मानकों का पालन नहीं किया। जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, मुझे धीरे-धीरे यह एहसास हुआ कि साधना केवल यह जानना नहीं है कि दाफा अच्छा है; एक सच्चा अभ्यासी बनने के लिए मास्टरजी की शिक्षाओं के अनुसार कार्य करना भी आवश्यक है।
मैं एक ट्यूटर के रूप में काम करता हूँ और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को उनके होमवर्क में मदद करता हूँ। कई बच्चों को होमवर्क करना पसंद नहीं होता। पहले तो मैंने डांट-फटकार, सजा के तौर पर खड़ा करना या कठोर शब्दों में बोलना जैसे सामान्य तरीके अपनाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बच्चा फिर भी होमवर्क करने से मना करता रहा, आज्ञाकारी नहीं रहा और कक्षा में अनुशासन भंग करता रहा।
एक उदाहरण तीसरी कक्षा के शियाओयान का था। पहले दो दिन वह बहुत आज्ञाकारी था। उसने अपना होमवर्क खुद पूरा किया और सवाल भी पूछे। मैं उसके अच्छे व्यवहार से बहुत प्रभावित हुया। लेकिन तीसरे दिन सब कुछ बदल गया। उसे होमवर्क करने की बिल्कुल इच्छा नहीं रही। वह ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था और टालमटोल करता रहा; इस तरह वह होमवर्क खत्म करके सबसे आखिर में जाने वाला बच्चा बना। जब उसने होमवर्क खत्म करने में देरी की, तो मुझे भूख लगने लगी और मैं चिढ़ गया। मैंने उस पर चिल्लाया, जिससे हम दोनों परेशान हो गए। नतीजतन, उसका ध्यान और भी कम हो गया।
मैंने बाद में इस बारे में सोचा: “मैं दाफा का अभ्यासी हूँ। मैं बच्चों के साथ आम लोगों जैसा व्यवहार नहीं कर सकता। मुझे उसकी ज़रूरतों को पहले रखना चाहिए। अगर मुझे भूख लगी है, तो उसे और भी ज़्यादा भूख लगी होगी। वह अभी बच्चा है। मुझे उसे प्यार से प्रोत्साहित करना चाहिए, धैर्य से उसकी मदद करनी चाहिए और सहनशील होना चाहिए।”
धीरे-धीरे हालात बदलने लगे। वह अपना होमवर्क जल्दी पूरा करने लगा। मैंने उसकी खूबियों पर ध्यान दिया, उसके प्रयासों की सराहना की और कभी-कभी उसे इनाम भी दिया। अब उसने काफी तरक्की कर ली है। यहां तक कि जब वह होमवर्क की वजह से सबसे आखिर में घर आता है, तब भी मुझे गुस्सा नहीं आता। मास्टरजी ने हमें सिखाया था कि दयालुता लोगों के दिलों को बदल सकती है। मैं दयालुता का इस्तेमाल खुद को बदलने और दूसरों तक उस दयालुता को पहुंचाने के लिए करना चाहता हूं।
लिंग मेरी एक और छात्रा थी जिसे मैं ट्यूशन पढ़ाता था उसने अभी-अभी पहली कक्षा में दाखिला लिया था। एक दिन, अपना होमवर्क पूरा करने के बाद, वह खेलने चली गई और काम कर रहे अन्य बच्चों को परेशान करने लगी। उसका होमवर्क जाँचने के बाद, मैंने उसे अपनी गलतियाँ सुधारने को कहा। जब वह सुधार रही थी, मैंने उसे याद दिलाया कि दूसरों को परेशान न करे और सुझाव दिया कि वह चुपचाप पढ़ ले। मैंने उसे अपना समय खुद तय करने दिया। फिर उसने दोबारा अन्य बच्चों को परेशान करना शुरू कर दिया, जिससे उनका ध्यान भटक गया। मैंने दो बार ज़ोर से उसका नाम पुकारा और उसके सामने खडा हो गया। वह तुरंत फूट-फूटकर रोने लगी और ज़मीन पर गिर पड़ी। मैंने उसे प्यार से कहा कि रोना मत और उसे उठाया, लेकिन वह वहीं पड़ी रही, बहुत परेशान लग रही थी। थोड़ी देर में, सभी बच्चे उसके चारों ओर जमा हो गए, और वह और ज़ोर से रोने लगी, यहाँ तक कि चीखने भी लगी।
मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझसे क्या गलती हुई। मैं उसे शांत करने के लिए दूसरे कमरे में ले गया और बाकी बच्चों को अपनी-अपनी सीटों पर वापस बैठने को कहा। थोड़ी देर बाद, उसका रोना बंद हो गया। मैंने उससे प्यार से, सहानुभूतिपूर्वक बात की, जैसे मैं अपने बच्चे से करता हूँ। उस दिन से वह हर दिन मेरे पीछे-पीछे आती है। मैंने सच्चाई, करुणा और सहनशीलता की शक्ति को सचमुच महसूस किया।
कॉपीराइट © 1999-2026 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।