(Minghui.org) लगभग 30 साल पहले मेरे जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। उस समय मेरी छोटी बहन ने मुझे फालुन दाफा से परिचित कराया, जो एक आध्यात्मिक स्व-साधना अभ्यास है। तब से, मैं अपने वास्तविक स्वरूप की ओर लौटने के मार्ग पर चल पडी हूँ।

अभ्यास शुरू करने के कुछ ही समय बाद मेरी सभी शारीरिक बीमारियाँ दूर हो गईं और मुझे असीम ऊर्जा का अनुभव हुआ। मुझे यह समझ में आया कि इस जीवन में मुझे जो अनुभव हुए, वे अनगिनत पिछले जन्मों की कर्म प्रक्रिया का परिणाम थे।

“साधना में मेरी समझ को प्रबुद्ध करने वाले अनुभव” 

जब मैंने पहली बार मास्टर ली होंगज़ी के फालुन दाफा पर व्याख्यानों के वीडियो देखे, तो मुझे उनके शरीर से एक सुनहरी चमक निकलती हुई दिखाई दी। यह सचमुच अद्भुत था, और मैंने जो कुछ भी देखा उससे बहुत प्रभावित हुई!

अपनी छोटी बहनों को अपने अनुभव के बारे में बताने के बाद, उन सभी ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा। एक रात बिस्तर पर लेटे हुए, फालुन दाफा का प्रतीक "सिद्धांत चक्र" मेरे सामने प्रकट हुआ, जो घूम रहा था और रंगीन रोशनी उत्सर्जित कर रहा था। एक और स्वप्न जैसी अवस्था में, मैंने महसूस किया कि मेरा शरीर ऊपर की ओर तैर रहा है, और किसी प्रकार के अनगिनत द्वारों से गुजर रहा है।

एक और सपने में, मैं हल्के से ऊपर की ओर तैरती हुई गई, कभी खडी हुई तो कभी लेटी हुई। मैं घरों, पहाड़ियों, ऊंचे पहाड़ों और अन्य कई चीजों को पार करते हुए बहुत दूर एक जगह पर पहुंची। मुझे हल्कापन और आजादी का एहसास हुआ।

दाफा का अभ्यास छोड़ने से इनकार करने पर मुझे गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। जेल में रहते हुए मैंने सपने में देखा कि मैं एक पहाड़ पर आधे रास्ते में हूँ, चारों ओर सूखी घासें हैं और नीचे एक गहरी खाई है। मैंने पीली मिट्टी और रेतीली कीचड़ से ढके उस खड़ी ढलान पर चढ़ना शुरू किया। मैंने दोनों हाथों से जहाँ भी संभव हो पकड़ बनाई और पैरों से ऊपर की ओर धकेला। यह बहुत कठिन था, लेकिन मैं तब तक ऊपर चढ़ती रही जब तक कि पहाड़ की चोटी पर नहीं पहुँच गई।

मैं एक चबूतरे पर खडी होकर नीचे देखने लगी। जिस रास्ते से मैं अभी ऊपर चढ़ी थीं, वह एक गहरी, अथाह खाई में बदल गई थीं, और नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं था। मेरे चारों ओर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ खड़े थे। हालांकि, जहां मैं खडी थीं, वहां पेड़ भव्य थे, ताज़ी हरी पत्तियां और हरी-भरी घास वसंत के दिन की ताजगी का एहसास करा रही थीं, और मैं अब किसी सुनसान जंगल में नहीं थीं।

अचानक मुझे यह समझ आया कि मास्टरजी ने दाफा अभ्यासियों के लिए जो मार्ग निर्धारित किया है, वही सर्वोत्तम है! हमें कठिनाइयों, तूफानों और मुसीबतों से जूझते हुए लगातार सभी मानवीय आसक्तियों और धारणाओं को त्यागना होगा और दिव्य मार्ग की ओर बढ़ना होगा।

हेयर सैलून में आए ग्राहकों को फालुन दाफा के बारे में सच्चाई पता चली

मेरी बेटी, जो दाफा की अनुयायी है, एक हेयर सैलून चलाती है। कभी-कभी मैं वहां छोटे-मोटे काम करने के लिए जाती हूं।

मेरी बेटी हमेशा फालुन दाफा के सत्य, करुणा और सहनशीलता के सिद्धांतों का पालन करती है। वह हर ग्राहक के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करती है और सेवाएं प्रदान करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ती। उसके ग्राहकों में अधिकारी, विभिन्न आयु वर्ग के समुदाय के लोग और कभी-कभी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोग भी शामिल होते थे। वह सभी को परिवार के सदस्य की तरह मानती है और उसके ग्राहक उससे मिलने और बातचीत करने के लिए उसकी दुकान पर आना पसंद करते हैं।

मैं सैलून में जब भी संभव होता है, दाफा के बारे में लोगों से बात करती हूँ। एक बार मेरी एक ग्राहक से बात हुई, जिसकी यह समझ थी कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) अच्छी है। उसे 'बुक ऑफ चेंजेस' ' में रुचि थी, इसलिए हमने इस प्राचीन चीनी ग्रंथ पर चर्चा शुरू की। धीरे-धीरे, उसे हमारे जीवन में कारण और परिणाम के सिद्धांत की सच्चाई समझ में आने लगी। फिर हम इस विषय से संबंधित दाफा के कुछ सिद्धांतों पर चर्चा कर पाए।

एक बुजुर्ग महिला से मेरी बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सीसीपी अच्छी पार्टी है क्योंकि वह लोगों को वेतन देती है। मैंने उनसे कहा, “मान लीजिए आप दिन में 10 युआन कमाती हैं, सीसीपी आपको 2 युआन देती है और बाकी तथाकथित वृद्धावस्था पेंशन में रख लेती है। असल में, यह सब हमारा ही पैसा है। सोचिए, सीसीपी न तो कारखाने चलाती है और न ही खेती करती है, तो फिर आपके वेतन के लिए पैसा कहाँ से लाती है? वह आम लोगों के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल भ्रष्ट अधिकारियों को चलाने के लिए कर रही है। 

अगर आपकी नौकरी चली जाती है, तो क्या सीसीपी आपके रहने-सहने के खर्चों का भुगतान करेगी?”

“नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। 

चीज़ों को इतनी स्पष्टता से समझाने के लिए आपने कितनी शिक्षा प्राप्त की होगी?”

जिस व्यक्ति ने पहले कहा था कि सीसीपी अच्छी है, उसने बाद में टिप्पणी की,“यह सच है, बाद में वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए हमें काम पर पैसे देने पड़ते हैं।”

उसके सैलून से जाने से पहले, मैंने उसे “कम्युनिस्ट पार्टी पर नौ टिप्पणियाँ” पुस्तक की एक प्रति दी। बाद में उसने सीसीपी के संगठनों से इस्तीफा दे दिया और फिर कभी यह नहीं कहा कि सीसीपी अच्छी है।

एक गाँव का पार्टी सचिव बाल कटवाने आया। मैंने उससे बातचीत की और कहा,“आप सीसीपी के एक अनुभवी सदस्य हैं और आप एक न्यायप्रिय, दयालु व्यक्ति लगते हैं। सीसीपी चाहती है कि आप जैसे लोग दूसरों को उसके संगठनों में शामिल होने के लिए समझाएँ। आप व्यवस्था के भीतर काम करते हैं, इसलिए इसकी असलियत आपको प्रत्यक्ष रूप से पता होनी चाहिए।”

उस व्यक्ति ने कहा,“यह (सीसीपी) हमेशा झूठ बोलती है, धोखाधड़ी करती है, अपने कर्तव्यों की उपेक्षा करती है, और कभी कोई वास्तविक काम नहीं करती; यह बहुत भ्रष्ट है और सार्वजनिक धन का गबन करती है।”

“आपने बिलकुल सही बात कही!” मैंने उनसे कहा और उन्हें सीसीपी संगठनों को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के खुशी-खुशी सभी संगठनों को छोड़ दिया।

एक अन्य ग्राहक से सीसीपी छोड़ने के बारे में बात करने के बाद, उसने मुझे बताया कि ताइवान में उसकी मुलाकात मेरे जैसे दाफा अभ्यासियों से हुई थी। उसने सीसीपी की युवा लीग छोड़ने पर सहमति जताई और मुझे धन्यवाद देता रहा। मैंने उससे कहा कि उसे मास्टर ली को धन्यवाद देना चाहिए, तो उसने ईमानदारी से कहा: "धन्यवाद, मास्टर ली।"

दो हाई स्कूल के छात्र थे जिनसे मुझे बात करने का समय नहीं मिला, और मैंने आशा की कि वे जल्द ही फिर से सैलून आएंगे। वे आए भी, और मैंने उन्हें सीसीपी के यंग पायनियर्स से बाहर निकलने में मदद की। जाते समय उन्होंने मुस्कुराते हुए मेरी ओर देखा। मैंने उनसे कहा कि वे हमेशा याद रखें, "फालुन दाफा अच्छा है, और सत्य-करुणा-सहनशीलता अच्छी है।" दोनों ने मुझे फिर से धन्यवाद दिया और मेरी सुरक्षा और खुशी की कामना की।

कई ग्राहकों ने मुझसे कहा, “आपकी बेटी बहुत अच्छी है, बिल्कुल आपकी तरह, और आप दोनों बहुत दयालु हैं।” कुछ लोगों ने मुझे अपने घर आने का न्योता दिया और यहाँ तक कि आने-जाने की व्यवस्था करने की पेशकश भी की। मैं जानती हूँ कि ये दयालु शब्द उनके दिल से निकले हैं क्योंकि उन्होंने दाफा के बारे में सच्चाई जान ली है।

मुझे इस जीवन में फालुन दाफा का अभ्यास करने का अवसर मिलने पर बहुत खुशी हो रही है। मैं साधना में और अधिक लगन से काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूँ ताकि मैं मास्टरजी को और अधिक लोगों को जागृत करने में बेहतर सहायता कर सकूँ।