(Minghui.org) महज 30 साल की उम्र में, मैं बीमारियों से ग्रस्त एक चलती-फिरती दवाखाना बन गईं थी: गुर्दे की सूजन, फेफड़ों की बीमारी और चक्कर आना। जब मेरी फेफड़ों की बीमारी बढ़ जाती थी, तो मैं रात भर खांसती रहती थी। मैंने हर तरह की दवाइयां आजमाईं, लेकिन अंत में किसी से भी आराम नहीं मिला।

मैं लगभग सौ मीटर चलने के बाद ही रुक जाती थी और आराम करने लगती  थी, मुझे लगातार अस्पताल भागना पड़ता था। समय बीतने के साथ, सभी डॉक्टर और नर्स मुझे पहचानने लगे और मज़ाक में कहने लगे, "वह युवा बीमार मरीज़ फिर आ गईं है।"

एक बार जब मेरा पूरा शरीर सूजा हुआ था, तो मेरी पड़ोसी मुझसे मिलने आई। मेरी हालत देखकर वह बोली, "तुम्हें अस्पताल जाना चाहिए!"

मैंने जवाब दिया, “मैं ऐसा नहीं करूँगी। मुझे आधुनिक चिकित्सा से बहुत कुछ झेलना पड़ा है—यह काम नहीं करती। अगर मेरी मौत होती है, तो हो जाए। मैंने बहुत कष्ट सह लिया है।”

मैं अपने कमजोर शरीर को घसीटते हुए, हर दिन जैसे-तैसे गुजारती थी, मानो किसी तरह जी रही हो। मुझमें जीने की कोई ऊर्जा नहीं बची थी, पर अगर मैं मर गई तो मेरे बच्चे का क्या होगा? अपनी नन्ही, मासूम, प्यारी और खूबसूरत बेटी को देखकर मेरे दिल में दर्द की लहर दौड़ जाती थी।

1997 में मुझे ज़ुकाम हो गया और मेरी तबीयत बहुत खराब हो गई। लेकिन मैं और छुट्टी नहीं ले सकती थी, इसलिए अपनी कमज़ोरी के बावजूद मैंने खुद को काम पर जाने के लिए मजबूर किया। वहाँ पहुँचने में बहुत मुश्किल हुई, तभी मेरी मुलाकात एक बॉयलर ऑपरेटर से हुई। मुझे चलने में इतनी परेशानी देखकर उसने मुझे अंदर आकर थोड़ी देर लेट जाने के लिए कहा। मैं बिस्तर पर गिर पड़ी और उठ नहीं पाई। मेरी दयनीय हालत देखकर उसने एक किताब उठाई और बोली, “मेरे पास एक खास किताब है। क्या मैं इसे आपको पढ़कर सुनाऊँ?” मैंने सिर हिलाकर उसे शुरू करने के लिए कहा।

वह पढ़ रही थी और मैं बिस्तर पर लेटी सुन रही थी। उसकी लड़खड़ाती हुई आवाज़ सुनकर मुझे लगा कि वह बहुत धीरे पढ़ रही है। मैं अचानक उठ बैठी और बोली, "मुझे भी कोशिश करने दो।" अप्रत्याशित रूप से, मैं शब्दों पर और भी ज़्यादा लड़खड़ाने लगी; मैं तो उसके जितना अच्छा पढ़ भी नहीं पा रही थी! मैं बस एक छोटा सा पैराग्राफ ही पढ़ पाई और रुक गई, और हम दोनों एक-दूसरे को देखते रह गए। फिर वह होश में आई, मेरी तरफ इशारा किया और बोली, "तुम तो बहुत अच्छी हो!"

उस पल मेरा मन एकदम खाली सा हो गया। मैं इतनी उत्साहित थी कि उठकर कमरे में तीन चक्कर लगा लिए, मानो पंख की तरह हल्की महसूस कर रही थी। मुझे बेहद अच्छा और बेहद सुकून भरा एहसास हुआ। मैंने अपने पूरे जीवन में कभी ऐसा अद्भुत अनुभव नहीं किया था। खुशी से झूमते हुए मैंने उससे पूछा, "यह कौन सी किताब है?" उसने बताया कि यह साधना के बारे में एक किताब है। मैंने जवाब दिया, "अगर साधना इतनी अच्छी है, तो मैं भी साधना करना चाहती हूँ।"

मैंने फालुन दाफा की शिक्षाओं को सीखना और अभ्यास करना शुरू किया, और तब से मैं एक स्वस्थ व्यक्ति और फालुन दाफा की सच्ची शिष्य बन गई। यह 1997 की बात है।

एक बार, जब मैं अभ्यास शुरू करने ही वाली थी, तो मेरे एक हाथ और पैर में अकड़न आ गई। मुझे पता था कि मास्टरजी मेरे शरीर को शुद्ध कर रहे हैं, इसलिए मुझे न तो घबराहट हुई और न ही डर। थोड़ी देर बाद, मेरे हाथ और पैर फिर से हिलने लगे और मैंने हमेशा की तरह अभ्यास किया।

एक बार, दाफा की सूचना सामग्री बांटने के बाद मैं घर लौट रही थी, तभी अचानक मेरे सिर और शरीर के बाएँ हिस्से में अजीब सी सनसनी होने लगी। मैं सड़क के किनारे खाई की ओर बहती जा रही थी और अपना संतुलन नहीं बना पा रही थी । मैंने सोचा, “ये पुरानी शक्तियाँ हैं जो मेरी जान लेने की कोशिश कर रही हैं। मैं इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकती। मैं इसे नकारती हूँ।” जैसे ही यह सद्विचार मेरे मन में आया, मैं तुरंत सामान्य हो गई।

जब मैंने सद्विचार भेजे, तो मेरी हथेली झुक गई और मुझे नींद आने लगी। मिंगहुई के एक लेख में सुझाव दिया गया था कि "आपकी मुख्य चेतना को हावी होना चाहिए" (जुआन फालुन  छठा व्याख्यान ) भाग का पाठ करना चाहिए। मैंने इसका पाठ करना शुरू किया, और सचमुच, मेरा मन शांत हो गया, नींद गायब हो गई! दाफा सचमुच सर्वशक्तिमान है!

दाफा लोगों को दयालु और सदाचारी बनना सिखाता है। फालुन दाफा का अभ्यास करने से पहले, बाकी सभी की तरह, मुझे भौतिक चीजों से लगाव था और मैं दूसरों का फायदा उठाती थी। लेकिन सत्य, करुणा और सहनशीलता का पालन करते हुए एक अच्छा इंसान बनने से, लाभ और भौतिक चीजों के प्रति मेरा लगाव कम हो गया।

जब हमारे मोहल्ले का बिजली का बिल वसूलने वाला आया, तो उसने मुझे ज़्यादा खुले पैसे दे दिए। मुझे तुरंत पता नहीं चला। उसके जाने के बाद ही मुझे एहसास हुआ। मैंने उसे आवाज़ लगाई और दौड़कर नीचे गई, सारी बात समझाई और खुले पैसे लौटा दिए। पहले तो मैं ये ज़्यादा पैसे जेब में रख लेती और खुद को खुशकिस्मत समझती।

इस सद्विवेकी मार्ग पर अट्ठाईस वर्षों की साधना उतार-चढ़ाव, कठिनाइयों और असफलताओं से भरी रही है, फिर भी, सबसे बढ़कर, अपार सुख और आनंद से परिपूर्ण रही है। मैं अपने हृदय की गहराई से जानती हूँ कि यह सुख और आनंद  मास्टरजी की देन है। मेरा जीवन ही मास्टरजी का उपहार है। मैं उनकी असीम कृपा और दया का कभी भी प्रतिफल नहीं दे सकती। अब से, मैं मास्टरजी का अनुसरण करूँगी, तीनों कार्यों को भली-भांति करूँगी और अधिक से अधिक लोगों को बचाऊंगी!