(Minghui.org) मैं ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला फालुन दाफा (फालुन गोंग) अभ्यासी हूँ और बोलने में बहुत अच्छी नहीं हूँ। लोगों को दमन के बारे में बताने के अपने प्रयासों के दौरान मुझे तरह-तरह के लोगों का सामना करना पड़ा। फालुन दाफा के संस्थापक मास्टर ली होंगज़ी ने ही मुझे विभिन्न पूर्वनियत लोगों को बचाने की शक्ति और बुद्धि प्रदान की। मुझे ऐसे लोगों का भी सामना करना पड़ा जिन्होंने मेरी बात सुनने से इनकार कर दिया, मुझे नीचा समझा और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के झूठों पर विश्वास किया। मास्टरजी की रक्षा के कारण ही मैं खतरनाक परिस्थितियों को पलटने में सक्षम हुई। मैं अपने कुछ अनुभव साझा करना चाहती हूँ।
करुणा और दयालुता ने दुर्भावनापूर्ण विचारों को दूर कर दिया
मैं बाजार में एक व्यक्ति से बात कर रही थी जो खरगोश बेच रहा था। उसने मुझे बताया कि वह पहले ही सीसीपी से अलग हो चुका है और उसके पास फालुन दाफा की एक पुस्तिका और दाफा का पेन्डेन्ट है। वह कम्युनिस्ट पार्टी पर नौ टिप्पणियाँ और पुस्तक की एक प्रति चाहता था। मेरे पास उस समय इसकी प्रति नहीं थी, इसलिए मैंने वादा किया कि अगले बाजार वाले दिन उसके लिए एक प्रति लेकर आऊँगी।
जब फिर से बाजार का दिन आया, तो मैं कम्युनिस्ट पार्टी पर नौ टिप्पणियाँ की एक प्रति और कुछ अन्य पुस्तिकाएँ लेकर गई। मुझे खरगोश बेचने वाला व्यक्ति मिल गया और मैंने उसे सामग्री दे दी।
मैंने पास में एक अन्य व्यक्ति को देखा। मैंने अपनी जेब से देवलोक-प्रदत्त आशीर्वाद की एक प्रति निकाली और कहा, “मुझे क्षमा करें, मेरे पास कम्युनिस्ट पार्टी पर नौ टिप्पणियाँ की और प्रतियाँ नहीं हैं। क्या आप देवलोक-प्रदत्त आशीर्वाद पढ़ना चाहेंगे?” मैंने उसे पुस्तिका देते हुए कहा, “यदि आप इस पुस्तक को समझेंगे तो आपको आशीर्वाद मिलेगा।”
उसने कुछ पन्ने पलटे। उसका चेहरा तुरंत गहरा लाल हो गया, यहाँ तक कि उसकी गर्दन भी लाल हो गई, और उसने धमकी भरे अंदाज में कहा, “तुम फालुन गोंग से हो, है न?” उसने अपना फोन निकाला और नंबर मिलाने लगा। उसने कहा, “मैं अभी पुलिस स्टेशन को फोन करके तुम्हें गिरफ्तार करवाता हूँ!”
मैं मुस्कुराई और कहा, “आप एक दयालु व्यक्ति हैं। आप ऐसा बुरा काम नहीं करेंगे!”
वह भी मुस्कुराया। उसके उदास चेहरे पर तुरंत चमक आ गई और उसने फोन वापस अपनी जेब में रख लिया। दोनों हाथ आगे बढ़ाकर उसने देवलोक -प्रदत्त आशीर्वाद मुझे वापस करते हुए कहा, “मैं इसे नहीं पढ़ूँगा। आप इसे किसी और को दे सकती हैं।”
बाद में मुझे पता चला कि यह व्यक्ति 610 कार्यालय का एक गुप्त एजेंट था, जिसे विशेष रूप से बाजार में फालुन दाफा के अभ्यासी की सूचना देने के लिए नियुक्त किया गया था। यह मास्टरजी ही थे जिन्होंने उस व्यक्ति के बुरे विचारों को अच्छे विचारों में बदल दिया, जिससे उसने दाफा के विरुद्ध अपराध नहीं किया।
मैं सत्य समझाने वाली सामग्री वितरित करती रही और लोगों को सीसीपी से अलग होने में मदद करती रही। आश्चर्य की बात यह थी कि कुछ लोग मानो वहीं सामग्री और पेंडेंट लेने की प्रतीक्षा कर रहे थे। मैं जानती थी कि वे पूर्वनियत थे और मास्टरजी उन्हें वहाँ लेकर आए थे।
“आप इतना सब जानती हैं, आप जरूर इतिहास की अध्यापिका होंगी!”
एक दिन बाजार में मैंने दो युवकों को रेशमी रजाइयाँ बेचते देखा। जैसे ही मैं उनकी ओर बढ़ी, उनमें से लंबे युवक ने कहा, “मैडम, क्या आप रजाई खरीदना चाहेंगी? मैंने ये रजाइयाँ किसी के कर्ज चुकाने के बदले ली थीं, इसलिए इन्हें सस्ते में बेच रहा हूँ।”
मैंने कहा, “तो किसी व्यक्ति पर आपका पैसा बकाया था और उसने रजाइयाँ देकर कर्ज चुकाया? इस जमा देने वाली ठंड में आप इन्हें बेचने के लिए इतनी दूर बाजार तक आए हैं। यह वास्तव में कठिन है।”
उसने जवाब दिया, “हम और क्या कर सकते हैं?” मैंने देखा कि उसने सीसीपी का बैज लगा रखा था, इसलिए मैंने पूछा कि क्या वह सीसीपी का सदस्य है।
उसने उत्तर दिया, “मैंने पाँच साल सेना में सेवा की और इसे पाने के लिए बहुत मेहनत की।”
मैंने पूछा, “क्या आप अभी भी सीसीपी पर विश्वास करते हैं?”
उसने कहा, “मैं हमेशा सोचता था कि सीसीपी के नेतृत्व में चीन मजबूत हुआ है और इसका सदस्य होना बहुत सम्मान की बात है। लेकिन महामारी के दौरान मुझे पता चला कि पूरे चीन की आबादी को दिए गए कोविड-19 के टीके नकली थे! इससे मैं वास्तव में बहुत निराश हुआ। चीन में हालात ऐसे कैसे हो गए?”
मैंने इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए कहा, “वास्तव में, सीसीपी चीज़ें गढ़ने के लिए कुख्यात है। केवल टीके ही नकली नहीं हैं। नकली कीटनाशक, उर्वरक और शिशु आहार भी हैं, साथ ही तियानमेन चौक पर हुआ आत्मदाह का झूठा प्रकरण और भी बहुत कुछ। झूठ की सूची अंतहीन है।
“पार्टी तंत्र के भीतर केवल यही सुनने को मिलता है कि उसके नेतृत्व में चीन कितना समृद्ध और फल-फूल रहा है—जनता के लिए चिकित्सा सब्सिडी, किसानों के लिए अनाज सब्सिडी और हर साल पेंशन में बढ़ोतरी की बातें। लोगों को लगता है कि ये लाभ सीसीपी के उपहार हैं, लेकिन पार्टी को पैसा कहाँ से मिलता है? यह करदाताओं से आता है। आम लोग अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और साथ ही सरकारी अधिकारियों का खर्च भी उठाते हैं—ऐसे अधिकारियों का, जो छोटे-मोटे भ्रष्टाचार से लेकर बड़े पैमाने पर धन की हेराफेरी तक में लिप्त हैं!
“वास्तव में, उनके बीच भ्रष्टाचार हर जगह व्याप्त है। ये भ्रष्ट अधिकारी अपनी संपत्ति विदेशों में पहुँचा देते हैं, जबकि हम अनगिनत ऐसे लोगों को देखते हैं जो चिकित्सा उपचार या शिक्षा का खर्च नहीं उठा सकते और ऐसे बुजुर्ग नागरिकों को देखते हैं जिनके पास बुनियादी जीवन-यापन की सुरक्षा तक नहीं है। आम लोग आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलें खाते हैं, जबकि अधिकारी दूषित पदार्थों से मुक्त भोजन का आनंद लेते हैं। क्या वे वास्तव में लोगों के हितों की परवाह करते हैं?”
“आप बिल्कुल सही कह रही हैं,” उस युवक ने कहा और सीसीपी का बैज उतार दिया। “मुझे इसे दोबारा पहनने में शर्म आएगी।”
मैंने उन दोनों को समझाया कि सीसीपी के सत्ता में आने के बाद उसके बार-बार चलाए गए राजनीतिक अभियानों, जैसे तीन-विरोधी और पाँच-विरोधी अभियान, सांस्कृतिक क्रांति, 4 जून का दमन और फालुन गोंग का दमन, के परिणामस्वरूप आठ करोड़ साथी नागरिकों की मृत्यु हुई है। न्याय का एक मूल सिद्धांत है कि ऋण चुकाना पड़ता है और एक निर्दोष जीवन लेने की कीमत एक जीवन से चुकानी पड़ती है।
मैंने आगे कहा, “जब देवलोक सीसीपी का विनाश करेगा, तो जो कोई पार्टी, यूथ लीग या युवा पायनियर्स में शामिल हुआ है और उनसे अलग नहीं होता, उसे भी उसके साथ परिणाम भुगतने होंगे। आप अपने वास्तविक नाम, उपनाम या छद्म नाम से सीसीपी से अलग होने की घोषणा कर सकते हैं। देवता और बुद्ध आपके मन की सच्चाई देखेंगे। इससे अलग होकर व्यक्ति को आशीर्वाद मिलेगा।”
लंबे युवक ने कहा, “कृपया छद्म नाम से मेरी सदस्यता समाप्त करने में मेरी मदद करें।” फिर उसने अपने साथी से कहा, “तुमने सुना कि उन्होंने क्या कहा। अपनी सुरक्षा के लिए तुम्हें अपने वास्तविक नाम से यूथ लीग और युवा पायनियर्स से अलग होना चाहिए!” दूसरे युवक ने सहमति जताई।
मैंने उन्हें देने के लिए दो अलग-अलग सत्य-समझाने वाली पुस्तिकाएँ निकालीं और समझाया, “मैंने जो बातें साझा की हैं, वे पूरी नहीं हो सकतीं। इन पुस्तिकाओं में वास्तविक लोगों की वास्तविक कहानियाँ हैं। यदि आप इन्हें ध्यान से पढ़ेंगे, तो आपको बहुत कुछ और समझ आएगा।
“फालुन गोंग बुद्ध-फ़ा है, जो लोगों को अच्छाई की ओर ले जाता है, नैतिकता को ऊँचा उठाता है और शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों में फैल चुका है। देवता और बुद्ध वास्तव में अस्तित्व में हैं। ‘फालुन दाफा अच्छा है, सत्य-करुणा-सहनशीलता अच्छी है’ दोहराने से आपको आशीर्वाद मिलेगा।”
वे दोनों मुझे बार-बार धन्यवाद देने लगे। मैंने उनसे कहा, “यदि आप किसी को धन्यवाद देना चाहते हैं, तो फालुन दाफा के मास्टरजी को धन्यवाद दें।”
उन्होंने एक साथ कहा, “धन्यवाद, मास्टर ली!”
जब मैं जाने के लिए मुड़ी, तो लंबे युवक ने कहा, “आप इतना सब जानती हैं, आप जरूर इतिहास की अध्यापिका होंगी!” मैंने उन्हें बताया कि मैं अध्यापिका नहीं हूँ, मैं केवल दाफा की सच्चाई समझा रही हूँ।
मैं स्वाभाविक रूप से अपनी बात अच्छी तरह व्यक्त करने में सक्षम नहीं हूँ, लेकिन मास्टरजी ने लोगों को बचाने की मेरी सच्ची इच्छा देखी। इसलिए उन्होंने मुझे बुद्धि प्रदान की और इन दोनों युवकों को सच्चाई समझने तथा अपने लिए उज्ज्वल भविष्य चुनने में सहायता की।
“मैं इसे याद रखूँगा!”
एक दिन मैं मुख्य सड़क पर अपनी साइकिल चला रही थी और किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही थी जिसे सत्य समझाया जा सके। बस स्टॉप पर फोन देखते हुए खड़े एक युवक को मैंने नमस्कार किया। मैंने सीधे उससे पूछा कि क्या उसने सुरक्षित रहने के लिए सीसीपी से अलग होने के बारे में सुना है।
“क्या तुम्हें पता है कि मैं क्या काम करता हूँ?” उसने गंभीर चेहरा बनाते हुए कहा। मैं समझ गई कि वह शायद सार्वजनिक सुरक्षा, अभियोजन या न्यायिक व्यवस्था में काम करता है और दाफा की सच्चाई नहीं समझता।
मैंने उत्तर दिया, “आप चाहे जो भी काम करते हों, वह आपका काम है। आप इससे पैसे कमाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।”
“यह सही है,” उसने कहा और अपना फोन वापस जेब में रख लिया।
मैंने उसे समझाया कि फालुन दाफा लोगों को अच्छा इंसान बनना सिखाता है, नैतिकता को ऊँचा उठा सकता है और शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। मैंने उसे बताया कि सत्य-करुणा-सहनशीलता के अनुसार चलने में कुछ भी गलत नहीं है। मैंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले स्थानीय फालुन गोंग के 20 से अधिक अभ्यासी गिरफ्तार किए गए थे। मैंने उससे अपने पद का उपयोग उन अच्छे लोगों की रक्षा करने के लिए कहा जिन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा गया था। इस तरह उसे और उसके परिवार को भी आशीर्वाद मिलेगा।
“मैं इसे याद रखूँगा!” बस पास आते ही उस व्यक्ति ने कहा। “मेरी बस आ गई है और मुझे जाना होगा। कृपया सावधान रहिए और अब से हर किसी को यह बात बताने मत जाइए।”
मैंने उससे कहा कि सीसीपी से अलग होने का अवसर तलाशे। वह सहमत हुआ और बस में चढ़ गया। मैंने मन ही मन कामना की कि वह पार्टी से अलग हो और अपने लिए एक सुंदर भविष्य प्राप्त करे।
“हम दोनों जानते हैं कि फालुन दाफा अच्छा है और कम्युनिस्ट पार्टी बुरी है”
बाजार में मेरी मुलाकात सब्जियाँ बेचने वाले दो लोगों से हुई। मैंने सामान तौल रहे व्यक्ति से पूछा, “मेरे पास देवलोक, पृथ्वी और आम लोग की एक प्रति है। इसमें कहानियाँ बहुत अच्छी हैं। क्या आप इसे पढ़ना चाहेंगे?” उसने पूछा कि क्या यह फालुन गोंग की पुस्तक है और मैंने हाँ कहा।
उसने कहा, “मेरा फालुन गोंग के साथ जरूर पूर्वनियत संबंध है। जब भी मैं बाजार आता हूँ, आप लोगों से मेरी मुलाकात हो जाती है। आपने मुझे जो भी पुस्तक दी, मैंने हर एक पढ़ी है और मुझे वे सभी बहुत पसंद हैं। इसलिए कृपया मुझे कुछ और दीजिए!” उसने आगे कहा, “मैं आपकी हर बात पर विश्वास करता हूँ। मेरे घर में लगा ‘फू’ (भाग्य) का अक्षर भी आप लोगों [फालुन गोंग के अभ्यासी] ने दिया था।”
जब मैं उसके लिए पुस्तकें निकाल रही थी, मैंने पूछा कि क्या वह पार्टी से अलग हो चुका है।
उसने कहा, “सीसीपी बहुत खराब है। मैंने स्थानीय संगठन के नेता से कहा था कि मैं [सीसीपी] से अलग होना चाहता हूँ और उनसे मेरी सभी फाइलें हटाने को कहा था। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।”
मैंने कहा, “सीसीपी क्या कहती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। केवल अपनी फाइलें रखे रहने का कोई लाभ नहीं है, क्योंकि देवता और बुद्ध आपके सच्चे मन को देखते हैं। आप अपने वास्तविक नाम, उपनाम या छद्म नाम से सीसीपी से अलग होने की घोषणा कर सकते हैं। मैं इसकी साक्षी बन सकती हूँ। आपको सुख और शांति का आशीर्वाद मिलेगा।”
उसने कुछ देर सोचा और कहा, “मैं ऐसा करूँगा! मुझे अपना नाम लिखने दीजिए।” उसने एक कलम माँगी और मेरी छोटी नोटबुक में अपना नाम साफ-सुथरे ढंग से लिख दिया। उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वह बार-बार मुझे धन्यवाद देता रहा।
मैंने कहा, “मुझे धन्यवाद देने की जरूरत नहीं है। आइए, मास्टर ली को धन्यवाद दें!”
उसने उत्तर दिया, “धन्यवाद, मास्टर ली!”
फिर मैंने उसके साथी से पूछा कि क्या वह सीसीपी से अलग हो चुका है। उसने कहा कि नहीं और मुझसे अपने वास्तविक नाम से यूथ लीग और युवा पायनियर्स से अलग होने में मदद करने को कहा। मैं उसके लिए बहुत खुश हुई और उसे देवलोक-प्रदत्त आशीर्वाद की एक प्रति दी।
उस व्यक्ति ने कहा, “मैंने आपकी पुस्तकें बहुत पहले पढ़ी थीं और हमारे पास सुरक्षात्मक पेन्डेन्ट भी हैं। हम दोनों जानते हैं कि फालुन दाफा अच्छा है और कम्युनिस्ट पार्टी बुरी है।”
मैंने उन्हें बताया कि सच्चाई समझने से आशीर्वाद मिलता है। दोनों मुस्कुराए।
मैं मास्टरजी की मुक्ति के लिए बहुत आभारी हूँ!
कॉपीराइट © 1999-2026 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।