(Minghui.org) मेरे भतीजे ने शिक्षक के रूप में काम किया और अपना काम अच्छी तरह करता था। स्कूल शुरू होने पर एक विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया था, इसलिए वह उसके माता-पिता से इसका कारण पूछने गया। पता चला कि परिवार स्कूल की फीस भरने में सक्षम नहीं था।

मेरे भतीजे को पता था कि फीस के अलावा परिवार को रहने-खाने और स्कूल से जुड़े अन्य खर्च भी उठाने पड़ते हैं। इसलिए उसने माता-पिता को सुझाव दिया, “क्यों न आप अपने घर के आगे और पीछे लगे पेड़ों को काटकर बेच दें? इससे इस सेमेस्टर के सारे खर्च पूरे हो जाएंगे। अगर कोई और इन्हें नहीं खरीदता, तो मैं आपसे खरीद लूंगा।”

किसी ने मेरे भतीजे की शिकायत कर दी और उस पर अवैध रूप से पेड़ काटने का आरोप लगाया। मेरे भतीजे को हिरासत केंद्र ले जाया गया और कई फालुन दाफा अभ्यासियों के साथ एक कोठरी में बंद कर दिया गया।

गार्ड बिना किसी कारण अभ्यासियों को मौखिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मेरे भतीजे से यह देखा नहीं गया और उसे लगा कि गार्ड बहुत बर्बर हैं। उसने उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए कहा, “फालुन दाफा के अभ्यासी अच्छे लोग हैं। मेरी बुआ भी एक अभ्यासी हैं और वह दयालु तथा दूसरों का ख्याल रखने वाली हैं।”

गार्ड उस पर चिल्लाए, “तुममें उन लोगों के लिए बोलने की इतनी हिम्मत है! रुको, हम तुम्हारे साथ क्या करते हैं, देखते हैं!”

गार्ड ने उसके पैरों में बेड़ियां और हाथों में हथकड़ियां डाल दीं और उसे एकांत कारावास की कोठरी में बंद कर दिया, जहां रोशनी नहीं थी और हवा का आवागमन भी बहुत खराब था। इसका उद्देश्य अन्य बंदियों को डराना था।

एकांत कोठरी का प्रभारी गार्ड मेरे भतीजे का पूर्व विद्यार्थी था। अपने शिक्षक को वहां बंद देखकर वह स्तब्ध रह गया। मेरे भतीजे ने उसे पूरी घटना बताई और कहा कि अधिकारियों ने उसे 10 वर्ष की जेल की सजा देने की धमकी दी है।

मेरे भतीजे की पत्नी यह सब सहन नहीं कर सकी। उसने तलाक की मांग की और परिवार को छोड़ दिया। मेरे भतीजे को चिंता थी कि उसके बेटे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है और वह उसके लिए व्यवस्था करना चाहता था। उसके पूर्व विद्यार्थी ने पूछा कि वह क्या करने की योजना बना रहा है।

उसने कहा, “मैं अपनी बुआ से उसकी देखभाल करने के लिए कहूंगा। वह सभी के साथ दयालुता से पेश आती हैं। वह फालुन दाफा का अभ्यास करती हैं और किसी का फायदा नहीं उठाएंगी। अगर मेरा बेटा उनके साथ रहेगा तो मुझे चिंता नहीं होगी।”

उस विद्यार्थी ने मेरे भतीजे को दो दिनों के लिए हिरासत केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दिलाने में मदद की, ताकि वह घर जाकर पारिवारिक मामलों की व्यवस्था कर सके।

मेरे भतीजे अपने बेटे को मेरे पास ले आया। मैंने उसे आश्वस्त करते हुए कहा, “तुमने अभ्यासियों के लिए आवाज उठाई है, इसलिए स्वर्ग तुम्हें बहुत से आशीर्वाद देगा। याद रखना, पूरे मन से ‘फालुन दाफा अच्छा है, सत्य-करुणा-सहनशीलता अच्छी है’ का पठन करना। मास्टरजी से तुम्हारी रक्षा करने के लिए प्रार्थना करना और वे कठिन समय से निकलने में तुम्हारी मदद करेंगे।”

मैंने उसे कम्युनिस्ट पार्टी पर नौ टिप्पणियां की एक प्रति दी और उसने उसी रात उसे पूरा पढ़ लिया। मैंने कहा, “मुकदमे के दौरान अपना मन भटकने मत देना। जरूरी सवालों का जवाब देने के अलावा बस ‘फालुन दाफा अच्छा है, सत्य-करुणा-सहनशीलता अच्छी है’ का पठन करना, मास्टरजी से मदद मांगना और परिणाम अच्छा होगा।” उसने कहा कि वह निश्चित रूप से ऐसा करेगा।

फैसला सुनाए जाने के बाद मेरा भतीजा रोते हुए हमें बताने लगा, “अविश्वसनीय! मैंने कभी नहीं सोचा था कि परिणाम ऐसा होगा। मुझे केवल नौकरी से निकाला गया और हर महीने 200 युआन का जीवन-भत्ता दिया गया।”

जब मैंने पूछा कि उसके अनुसार उसे किसका धन्यवाद करना चाहिए, तो उसने उत्साहित होकर कहा, “धन्यवाद, मास्टरजी! धन्यवाद, दाफा!”

मेरे भतीजे ने अपना व्यवसाय शुरू किया और सब कुछ अच्छी तरह चलने लगा। उसने नया घर खरीदा, दोबारा शादी की और उसका एक और बच्चा हुआ। अब वह एक बहुत लाभदायक कंपनी का मालिक है। उसकी कहानी परिवार और दोस्तों के बीच फैल गई। उनमें से एक ने कहा, “अगर वह वेतन पर नौकरी करने वाला कर्मचारी होता, तो आज वह वहां नहीं होता जहां है!”

दाफा के अभ्यासियों के साथ दयालुता से व्यवहार करने से स्वर्गीय आशीर्वाद, सुख और शांति मिलती है!