(Minghui.org) 2024 की गर्मियों में एक दिन मैंने मिंगहुई पर एक लेख पढ़ा, जिसमें साथी अभ्यासी से दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप आने वाले चीनी पर्यटकों को सच्चाई स्पष्ट करने में मदद करने का आवाहन  किया गया था।

मेरे मन में एक सरल विचार आया—शायद मैं अपनी अगली छुट्टी के दौरान वहाँ जाऊँ। उसी शरद ऋतु में अभ्यासी अनुभव साझा करने के एक सम्मेलन में मैंने समन्वयकों से इस विचार का उल्लेख किया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूछा। इसके बाद मैंने इस बारे में फिर नहीं सोचा।

एक इच्छा

2025 के चीनी नव वर्ष के दौरान मैंने जनवरी के अंत में ताइवान में छुट्टियाँ बिताने की योजना बनाई। वहाँ मेरी मुलाकात एक साथी अभ्यासी से हुई और बातचीत के दौरान उसने कहा, “यदि तुम इच्छुक हो और इसके लिए समय निकाल सकती हो, तो तुम्हें जेजू द्वीप जाने के लिए आवेदन करना चाहिए ताकि वहाँ सच्चाई स्पष्ट करने में मदद कर सको।”

अचानक मुझे पिछले वर्ष की अपनी इच्छा याद आ गई। उसके शब्द ऐसे थे जैसे किसी ने स्विच चालू कर दिया हो और मेरी अगली यात्रा के लिए सब कुछ अपने-आप व्यवस्थित हो गया हो।

पीछे मुड़कर देखने पर मुझे एहसास हुआ कि इस इच्छा को पूरा करना मास्टरजी की व्यवस्था रही होगी। मुझे जो बात सबसे अधिक आश्चर्यजनक लगी, वह यह थी कि यद्यपि मैं इसके बारे में पूरी तरह भूल चुकी थी, फिर भी मास्टरजी ने एक साथी अभ्यासी के माध्यम से मुझे इसकी याद दिलाई।

मास्टरजी ने ज़ुआन फालुन में कहा है:

“इन चीज़ों की व्यवस्था मास्टर द्वारा की जाती है और उन्हें मास्टर ही पूरा करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि साधना स्वयं के प्रयास पर निर्भर करती है, जबकि गोंग का रूपांतरण मास्टर द्वारा किया जाता है।

तुम केवल ऐसी इच्छा रख सकते हो और उसके बारे में इस तरह सोच सकते हो, लेकिन वास्तव में इन चीज़ों को करने वाले मास्टरजी ही है।”

पहली यात्रा

11 फरवरी, 2025 को मैं जेजू द्वीप पहुँची। ठहरने की जगह पर पहुँचने के बाद एक साथी अभ्यासी ने मुझे बताया कि सुबह 3 बजे सामूहिक अभ्यास होता है। मैं बहुत खुश हुई, क्योंकि मैंने हमेशा सुबह 3 बजे उठकर अभ्यास करने का सपना देखा था—और वह भी सामूहिक रूप से। मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि मुझे इतना अच्छा साधना वातावरण मिलेगा। आज भी जब मैं इसके बारे में सोचती हूँ, तो यह सपने जैसा लगता है—एक बेहद सुंदर और अद्भुत याद।

मुझे दिन के समय एक शुल्क-मुक्त दुकान में पर्यटकों को सच्चाई स्पष्ट करने की जिम्मेदारी दी गई। मेरी दैनिक दिनचर्या सरल थी। मैं सुबह जल्दी उठती और सुबह 4 बजे से 6:30 बजे तक सामूहिक अभ्यास में शामिल होती। फिर सद्विचार भेजने के बाद ज़ुआन फालुन पढ़ती। इसके बाद हम एक घंटे तक मास्टरजी के पूरक व्याख्यान पढ़ते। फिर मैं अपने ठहरने के स्थान पर लौटती, कपड़े बदलती और पर्यटक स्थल पर अपनी ड्यूटी के लिए तैयार होती।

वे दिन वास्तव में आनंदमय और सार्थक थे। हर दिन साथी अभ्यासी के साथ मिलकर काम करते हुए, साधना में परिश्रमपूर्वक आगे बढ़ते हुए और मास्टरजी की सचेतन जीवों को बचाने में सहायता करते हुए, मुझे फ़ा से समृद्ध होने का अनुभव होता था।

हर सुबह अभ्यास स्थल से अपने ठहरने के स्थान पर लौटते समय मैं “दाफा के बारे में” (लुन यू) का पाठ दोहराती थी। मैं अपने समय का अधिकतम उपयोग करने के लिए एक घंटे तक फ़ा को याद करने का भी प्रयास करती थी। मैं स्पष्ट रूप से महसूस कर सकती थी कि इससे सच्चाई स्पष्ट करने की मेरी शक्ति बढ़ गई थी।

उस दौरान मुझे अपने त्येनमू के माध्यम से एक प्रबल अनुभूति हुई, मानो मैं एक नए स्तर को पार कर गई हूँ। मैं अन्य आयामों को नहीं देख सकती थी, लेकिन मैं वास्तव में किसी गहरे आयाम और गहन स्तर से आने वाले कंपन को महसूस कर सकती थी। ऐसा लग रहा था जैसे मेरा मन अचानक खाली हो गया हो और मेरा सिर हल्का-सा गूँज रहा हो। मैं एक उन्नत अवस्था में प्रवेश कर गई थी, जो लगभग एक घंटे तक रही।

उस दिन मुझे महसूस हुआ कि सच्चाई स्पष्ट करने के लिए बाहर जाने वाली मैं नहीं थी; बल्कि सचेतन जीव स्वयं सत्य की खोज करते हुए मेरे पास आ रहे थे। इसके अलावा, मुझे बहुत कम बोलना पड़ता था और वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) तथा उससे जुड़े संगठनों से बाहर निकलने के लिए सहमत हो जाते थे।

दूसरी यात्रा

एक महीने बाद, मार्च के अंत में, मैं फिर से जेजू द्वीप गई। उसी दौरान दाफा और दमन के बारे में आमने-सामने सच्चाई स्पष्ट करने की मेरी क्षमता में बहुत बड़ा सुधार हुआ।

मास्टरजी ने कई वर्षों से सच्चाई स्पष्ट करने वाली एक अनुभवी साथी अभ्यासी की व्यवस्था की कि वह मेरे साथ अपने अनुभव साझा करे।

उसने बताया कि मास्टरजी ने होंग यिन में कहा है:

“...अपने मन को खोलो और दाफा के अनुयायियों को खोजो ताकि वे उस सत्य को जान सकें जो वे अपने भीतर रखते हैं। केवल ये भविष्य के राजा ही देवलोक की ओर मार्ग प्राप्त करते हैं।”

इसलिए पहले हम खुशी और प्रसन्नता साझा करके लोगों के हृदय खोलने में मदद करते हैं। इसके बाद वे सच्चाई को समझेंगे।

मैं उसकी बात से सहमत हुई और सच्चाई स्पष्ट करने के लिए एक अलग तरीका अपनाने लगी। सबसे पहले मैं उन्हें सुखद यात्रा, सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामना देती। फिर मैं उन्हें एक छद्म नाम देती और सीसीपी से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित करती। यदि उस व्यक्ति के पास कुछ और सुनने का समय होता, तो मैं सीसीपी के सामूहिक हत्याकांडों के इतिहास और उसके दुष्ट स्वरूप को बताते हुए समझाती कि उसे सीसीपी से बाहर क्यों निकलना चाहिए। मैं फालुन दाफा के दमन के बारे में बताती और अंत में उनसे कहती कि वे “फालुन दाफा अच्छा है, सत्य-करुणा-सहनशीलता अच्छी है” को याद रखें।

मास्टरजी ने कहा है:

“कभी-कभी जब तुम लोगों को सच्चाई स्पष्ट करने का प्रयास करते हो, तो वे एक शब्द भी नहीं सुनते। लेकिन ऐसा नहीं है कि स्वयं व्यक्ति तुम्हें सुनना नहीं चाहता, बल्कि कम्युनिस्ट दुष्ट प्रेत ने उसके शरीर से चिपककर उसकी जगह ले ली होती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि कम्युनिस्ट प्रेत व्यक्ति पर नियंत्रण रखता है और उसका जीवन उसके आदेश के अधीन होता है। लेकिन हमारे दाफा शिष्यों के पास महान बुद्धि है और उन्होंने धीरे-धीरे समझ लिया है कि चीजें कैसे काम करती हैं। वे पहले लोगों को पार्टी से बाहर निकलने के लिए कहते हैं। वे यह समझाकर शुरुआत करते हैं कि यह कितनी भयानक है, उसने कितने दुष्ट कार्य किए हैं और वह मूल रूप से ही दुष्ट है। फिर वे लोगों को इससे बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ऐसा करने के लिए सहमत होने के बाद ये लोग उन तथ्यों का विरोध नहीं करते जो तुम उन्हें [फालुन गोंग के बारे में] बताते हो।”

इस नए तरीके से केवल दो घंटों के भीतर मैंने 20 से अधिक लोगों को पार्टी से बाहर निकलने के लिए राजी किया। पहले मैं कभी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकती थी। देवताएँ और बुद्ध करुणामय हैं; हर चीज उसी तरह व्यवस्थित है जैसी उसे होना चाहिए।

एक दिन मैं दाफा और दमन के बारे में सच्चाई स्पष्ट करने के लिए एक घाट पर गई। मैंने देखा कि एक टूर गाइड लोगों को सच्चाई स्पष्ट करने वाले समाचार पत्र लेने से रोक रहा था। मुझे होंग यिन II में मास्टरजी के शब्द याद आए: “सद्विचार संसार के लोगों को बचा सकते हैं।” इससे मेरे सद्विचार और मजबूत हुए।

मैं अपने साथी अभ्यासी के साथ वहाँ खड़ी होकर एक बैनर पकड़े रही और टूर गाइड की ओर सद्विचार भेजती रही, ताकि उसे नियंत्रित करने वाले सभी दुष्ट तत्वों को समाप्त किया जा सके और उसे सचेतन जीवों के बचाए जाने में बाधा डालने से रोका जा सके। इस दौरान मैं एक शक्तिशाली ऊर्जा महसूस कर सकती थी। लगभग 10 मिनट तक सद्विचार भेजने के बाद टूर गाइड वहाँ दिखाई नहीं दिया और लोग फिर से स्वतंत्र रूप से समाचार पत्र ले सकते थे।

तीसरी यात्रा

तीसरी बार मैं मई के अंत में जेजू द्वीप गई। हर यात्रा में मुझे अलग-अलग जिम्मेदारियाँ दी गईं। इस बार मुझे लोंगथौयान नामक एक पर्यटक स्थल पर भेजा गया।

जब पर्यटकों से भरी टूर बसें आतीं, तो मैं उस रास्ते पर खड़ी हो जाती जिससे उन्हें गुजरना होता था। भीड़ की ओर देखते हुए मैं एक छोटा प्रदर्शन बोर्ड उठाती, जिस पर लिखा था: “अपनी जान बचाने के लिए सीसीपी से बाहर निकलें। 40 करोड़ से अधिक चीनी पहले ही बाहर निकल चुके हैं।”

कभी-कभी मैं होंग यिन II में मास्टरजी की कविता दोहराती:

“...कौन जानता है

कितनी करुणा बचाती और उद्धार करती है,

मध्य मैदानों में हर जगह और नई कब्रें हैं।”

प्रदर्शन बोर्ड के पीछे खड़ी होकर मेरी आँखों में आँसू भर आते। मुझे महसूस हुआ कि मेरा पूरा शरीर करुणा की विशाल ऊर्जा से घिर गया है और मैं वास्तव में उसे महसूस कर सकती थी।

शाम को मैं साथी अभ्यासी के साथ हवाई अड्डे पर भी जाती और सच्चाई स्पष्ट करने वाली सामग्री वितरित करती। मुस्कुराते हुए और अत्यंत करुणा तथा सद्भावना के साथ मैं कहती, “दक्षिण कोरिया में आपका स्वागत है,” और फिर प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी वाली सामग्री देती। साथ ही मैं सद्विचार भेजती रहती।

अक्सर जब अधिकांश उड़ानें आ चुकी होतीं, तब तक हमारी लगभग सारी सामग्री वितरित हो चुकी होती। इसके बाद हम आधी रात से पहले घर लौट जाते।

मुझे वास्तव में लगा कि मैंने अपने जीवन का उद्देश्य खोज लिया है। हम यहाँ इसी उद्देश्य से आए हैं—अपने मास्टरजी का अनुसरण करते हुए इस सांसारिक संसार में आए हैं, ताकि सचेतन जीवों को जागृत कर सकें और उन्हें बचा सकें।

हम अपने जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा स्वयं की साधना करने और अपने मिशन को पूरा करने में लगाते हैं। हम अपना समय व्यर्थ नहीं करते, अपना जीवन व्यर्थ नहीं जीते और न ही मास्टरजी या सचेतन जीवों की अपेक्षाओं को निराश करते हैं। हर दिन पवित्रता और गंभीरता के साथ जिया जाता है।

चाहे हमें कितनी भी चुनौतियों का सामना करना पड़े, हमें बस वही करना चाहिए जो एक दाफा अभ्यासी के मिशन के अनुरूप है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए, स्वयं की अच्छी तरह साधना करनी चाहिए और पुरानी शक्तियों की व्यवस्थाओं को पूरी तरह नकारना चाहिए।

मैं इन विचारों को लिख रही हूँ ताकि इन अनमोल यादों को संजोकर रख सकूँ।

धन्यवाद, मास्टरजी। धन्यवाद, साथी अभ्यासी।