(Minghui.org) फ्लोरिडा फालुन दाफा अनुभव साझाकरण सम्मेलन 19 जुलाई, 2025 को ऑरलैंडो के विंडहैम गार्डन में आयोजित किया गया था।
पूरे फ्लोरिडा से अभ्यासियों ने सम्मेलन में भाग लिया। सत्रह पश्चिमी और चीनी अभ्यासियों ने अपने साधना अनुभव साझा किए, इस आशा के साथ कि उनके साझाकरण से सभी को लगन से साधना करने, एक एकीकृत शरीर बनाने और मास्टर जी की सहायता से फ़ा को सुधारने के साधना पथ पर अच्छी तरह चलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा ।
अभ्यासियों ने अपने साधना अनुभवों के बारे में बात की।
एक अभ्यासी की मानसिकता रखना और सत्य को स्पष्ट करना
जब शो फ्लोरिडा में आता है, तो एनी एनटीडी टीवी के लिए शेन युन प्रदर्शनों के दौरान एक कैमरा ऑपरेटर होती हैं। शुरुआत में उन्हें वीडियो फिल्माने के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी। एक अभ्यासी होने के नाते, वह इस परियोजना को करने के लिए तैयार थीं और उन्होंने अपने कौशल को निखारने के लिए कड़ी मेहनत की। पहला साक्षात्कार सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उन्होंने अन्य राज्यों के अभ्यासियों को शेन युन प्रदर्शनों के दौरान साक्षात्कार आयोजित करने में मदद की। उन्हें टूटे हुए उपकरणों और तकनीकी समस्याओं जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने उन सभी पर विजय प्राप्त की। उन्होंने महसूस किया कि इस प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यासी की मानसिकता बनाए रखना ज़रूरी है, और फालुन दाफा द्वारा प्रदान की गई बुद्धिमत्ता ने अंततः उन्हें कठिनाइयों पर काबू पाने और परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने में मदद की।
उन्होंने कुछ चीनी लोगों को सच्चाई जानने और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) तथा उससे जुड़े संगठनों से अलग होने में भी मदद की। दूसरों की निस्वार्थ भाव से मदद करके और उनके साथ ईमानदारी और विचारशीलता से पेश आकर, वह उन्हें सच्चाई से अवगत करा पाईं। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक् सचेतन लोगो को बचाने के लिए खुद को अच्छी तरह से विकसित करना ज़रूरी है।
मारिया ने बताया कि उन्होंने 2000 में अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए फालुन दाफा का अभ्यास शुरू किया था। फ़ा का अध्ययन करके और मिंगहुई वेबसाइट पर अभ्यासियों द्वारा साझा किए गए लेख पढ़कर, उन्हें धीरे-धीरे समझ में आया कि सच्ची और ठोस साधना का क्या अर्थ है।
वह 20 वर्षों से भी अधिक समय से फालुन दाफा का अभ्यास कर रही हैं और उनकी सभी बीमारियाँ दूर हो गई हैं। हालाँकि, उन्हें अपने दैनिक जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनकी नौकरी चली गई। परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गया, और कई पारिवारिक कलह भी हुए। लेकिन उन्होंने लगातार फा का अध्ययन और अभ्यास करके सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त की। उनके कष्टों ने फालुन दाफा में उनके विश्वास को और मजबूत किया। उन्होंने पार्कों और समुद्र तटों पर लोगों को उत्पीड़न के बारे में सच्चाई बताई है , और उन्होंने वृद्धाश्रमों में फालुन दाफा अभ्यासों का प्रदर्शन किया है ताकि अधिक से अधिक लोग जान सकें कि फालुन दाफा कितना अद्भुत है
फालुन दाफा का अभ्यास, मन और शरीर को ऊपर उठाना
2012 में फालुन दाफा का अभ्यास शुरू करने से पहले, मरीना और उनके पति कई वर्षों तक सिरदर्द और पीठ दर्द से पीड़ित रहे। वे निराश और हताश महसूस कर रहे थे। उन्होंने भगवान से मार्गदर्शन की प्रार्थना की। कुछ दिनों बाद, उनके पति को फालुन दाफा की वेबसाइट मिली और उन्होंने अभ्यास सीखना शुरू कर दिया। उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ। उन्होंने कई रिश्तेदारों को भी फालुन दाफा का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
वे प्रतिदिन फ़ा का अध्ययन और अभ्यास करते हैं। वे आत्म-साधना करते हैं और अधिक दयालु बन गए हैं। उन्होंने अपना स्वास्थ्य पुनः प्राप्त कर लिया है और इस संसार में जीवन के अर्थ और अपने उद्देश्य को समझ लिया है।
फान ऑरलैंडो की एक युवा अभ्यासी हैं। उन्होंने फा का अध्ययन और स्मरण करके अंतर्मुखी होने के महत्व को समझा। उन्होंने फा का स्मरण शुरू करने के बाद अपने सकारात्मक बदलावों का वर्णन किया। स्मरण के माध्यम से, उन्होंने फा के सिद्धांतों को बेहतर ढंग से समझा और उनके नैतिकगुण में सुधार हुआ। वह फालुन दाफा के सिद्धांतों के अनुसार अपना जीवन जीती हैं।
जब उसने अपने परिवार के सदस्यों का व्यवहार देखा, तो उसे एहसास हुआ कि वह भी वैसा ही व्यवहार करती थी। उसने खुद को सुधारा और खुद को बेहतर बनाया। जब उसने अच्छा किया, तो उसने देखा कि उसके परिवार के सदस्य भी बदल गए हैं।
एक उदाहरण यह था कि उसने अपने पिता के व्यायाम करने के समय को समायोजित करने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव किया। अपने पिता के प्रति अपने सम्मान के कारण, वह ध्यान करते समय एक सफलता प्राप्त कर पाई। अब वह अधिक समय तक ध्यान कर सकती है। उसने स्वयं "साधना व्यक्ति के अपने प्रयासों पर निर्भर करती है, जबकि गोंग का रूपांतरण उसके मास्टर जी द्वारा किया जाता है" के सच्चे अर्थ का अनुभव किया। (प्रथम व्याख्यान,ज़ुआन फालुन )
अपने भीतर झाँककर दाफा की करुणा और जाग्रति का अनुभव करना
2002 से फालुन दाफा अभ्यास कर रही जीना बताती हैं कि कैसे शुरुआत में उनका रास्ता आसान लग रहा था—लेकिन 2021 से, ज़िंदगी में कई चुनौतियाँ आने लगीं: आईआरएस ऑडिट, बदनामी, आर्थिक दबाव, और भी बहुत कुछ। धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि ये मुश्किलें उनके गहरे छिपे हुए आसक्तियो : डर, अहंकार, प्रतिष्ठा और आराम, की परीक्षाएँ थीं।
उसे यह एहसास हुआ कि मुख्य बात यह है कि भीतर झाँकें और अपनी प्रतिक्रिया को निर्देशित करने के लिए फ़ा का उपयोग करें। जीना खुद को याद दिलाती है कि सभी कठिनाइयाँ एक अभ्यासी की कर्म को मिटाने और शिनशिंग को सुधारने के लिए होती हैं। अब वह हर परीक्षा को शिनशिंग सुधारने के एक कदम के रूप में देखती है, और हर समस्या को साधना का एक अवसर मानती है। जीना एक शक्तिशाली स्मरण के साथ समाप्त करती है: बाहरी उथल-पुथल को अनदेखा करें, दूसरों से प्रेम करें, और भीतर झाँकते रहें।
मियामी की युवा अभ्यासी कायला ने पिछले वर्ष में अपने शिनशिंग से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बात की। दुष्प्रचार करने वाले मीडिया के हमलों और परियोजनाओं के भीतर के संघर्षों का सामना करते हुए, उसने मानसिक दबाव महसूस किया और उसकी साधना में गिरावट आ गई।
परियोजनाओं के भीतर के संघर्षों के कारण, वह इतनी क्रोधित हो गई कि उसे रातों को नींद नहीं आती थी। वह फा का अध्ययन और अभ्यास नहीं करना चाहती थी। उसने दाफा में अपना विश्वास लगभग खो दिया था। वह निराशा में थी। उसके पति ने फा के दृष्टिकोण से उसके साथ साझा किया। उसने एक यात्रा की, जिसके बारे में उसे लगा कि मास्टर जी ने उसके लिए व्यवस्था की थी। उसका मन स्पष्ट हो गया और उसे एहसास हुआ कि उसने वास्तव में फालुन दाफा में अपना विश्वास नहीं खोया था, बल्कि वह कुछ अभ्यासियों और एक परियोजना से बहुत निराश थी, और उसे लगा कि वह अपना रास्ता भटक गई है।
मास्टर जी के प्रोत्साहन और अभ्यासियों की सहायता से, उसने फा का अध्ययन पुनः शुरू किया, अंधकार से बाहर आई और अपने सद्विचारों को पुनः प्राप्त किया। वह फिर से ऊर्जावान और आनंदित है। उसे एहसास हुआ कि वह साधारण लोगों के तर्कों से जुड़ी हुई थी, जो उसकी प्रतिस्पर्धात्मकता का प्रतिबिंब था। वास्तविक सुधार संघर्षों के दौरान स्वयं को त्यागकर अपने भीतर झाँकना है। तभी वह दाफा की करुणा और ज्ञान का अनुभव कर सकती है।
मास्टर जी मेरे बच्चों की देखभाल करते है
कैथी का एक बेटा और एक बेटी है जो दाफा में पले-बढ़े हैं और अभ्यासी हैं। उन्होंने चमत्कारों का अनुभव किया। उन्हें बेटे के बचपन में ही वाणी विकार और विकासात्मक विलंब का पता चला था। डॉक्टर ने उसे एक विशेष स्कूल में जाने का सुझाव दिया। उसने अपने बेटे को मास्टर जी के व्याख्यान सुनने और उनके साथ अनुभव साझा करने वाले सम्मेलनों में भाग लेने दिया। वह अपनी स्थिति से उबर गया और उसके शैक्षणिक कौशल में उल्लेखनीय सुधार हुआ। वह अपनी कक्षा के सर्वश्रेष्ठ छात्रों में से एक बन गया। उसके शिक्षक फालुन दाफा की शक्ति से चकित थे।
उसके बच्चे बड़े होने पर फ़ेई तियान अकादमी में दाखिल हुए। वे अधिक अनुशासित, दयालु और ज़िम्मेदार बन गए। कलाकार बनने के उनके सपने साकार हुए। वे अपने साधना पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं। उसने महसूस किया कि अभ्यासियों को दूसरों के साधना पथ में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। केवल मास्टर जी और फ़ा में विश्वास करके और स्वयं को त्यागकर ही हम अपने साधना पथ पर अच्छी तरह चल सकते हैं।
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।