एप्पल iOS डिवाइसेज़ के लिए मिंगहुई ऐप को 21 जुलाई को संस्करण 4.0.0 में अपडेट किया गया। इस नए संस्करण में उपयोगकर्ताओं को आई कुछ समस्याओं को ठीक किया गया है, जिससे इसका उपयोग और भी सुविधाजनक हो गया है। सभी से अनुरोध है कि वे नया संस्करण डाउनलोड करें और आज़माएं।
चीन से बाहर के उपयोगकर्ता “Minghui” सर्च करके ऐपल ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) द्वारा चल रहे दमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कारणों से यह ऐप मुख्यभूमि चीन में रहने वाले फ़ालुन गोंग अभ्यासी नहीं, बल्कि चीन के बाहर के उपयोगकर्ताओं के लिए है।
iOS ऐप का यह 4.0.0 संस्करण अपडेट निम्नलिखित सुधार और विशेषताएं शामिल करता है:
- लेख सूची के लेआउट को बेहतर बनाया गया है।
- कैलेंडर और मेनू जैसे तत्वों की प्रस्तुति में सुधार किया गया है।
- नए टैब जोड़े गए हैं (केवल चीनी में) : “मिंगहुई पत्रिका” और “मुख्य विषय”।
- डार्क मोड (Dark Mode) का समर्थन जोड़ा गया है।
- लेखों की छवियों के स्क्रीन से बाहर निकलने की समस्या को ठीक किया गया है।
- वीडियो की चौड़ाई के स्क्रीन से बाहर जाने की समस्या को ठीक किया गया है।
- वीडियो प्लेबैक से बाहर निकलने में असमर्थता की समस्या को हल किया गया है।
- लेख सामग्री को प्रदर्शित करने के अनुभव को और अधिक सहज बनाया गया है।
नोट: संस्करण 4.0.0 के लिए iOS 17 या उससे ऊपर का वर्शन आवश्यक है।
आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। आपकी प्रतिक्रियाएं और सुझाव हमें अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने की प्रेरणा और सामर्थ्य प्रदान करते हैं।
मिंगहुई तकनीकी टीम
21 जुलाई, 2025
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।