(Minghui.org) गुरुवार 7 अगस्त 2025 को बाटम शहर के कार्तिनी 2 जूनियर हाई स्कूल के शिक्षकों और छात्रों को अभ्यासियों ने फालुन दाफा आध्यात्मिक अभ्यास और इसके व्यायामों से परिचित कराया। प्रधानाचार्य ने छात्रों और कर्मचारियों को संबोधित किया और फालुन दाफा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका अभ्यास छात्रों के चरित्र और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक अच्छा तरीका है।

https://en.minghui.org/u/article_images/76ed425469ae2bbf11dc5b66e2e0d50c.jpg

https://en.minghui.org/u/article_images/1bc7e4c2353a50290c948a9f0ba17e76.jpgकार्तिनी 2 जूनियर हाई स्कूल के सौ से अधिक कर्मचारियों और छात्रों ने 7 अगस्त, 2025 को अभ्यासियों द्वारा आयोजित एक प्रस्तुति के दौरान फालुन दाफा अभ्यास सीखा।

https://en.minghui.org/u/article_images/c1d7c5d6ec01f8a8d9533a286f69f35d.jpgशिक्षक अभ्यास सीखते हैं।

https://en.minghui.org/u/article_images/3860f2417da89c9b4b861a66b1c504c2.jpgकार्तिनी 2 जूनियर हाई स्कूल के प्रिंसिपल कुकुह एको प्रासेत्यो ने स्कूल में अभ्यासियों का स्वागत किया।

प्रस्तुति का आयोजन स्कूल प्रबंधन और स्थानीय फालुन दाफा एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। परिचयात्मक सत्र में 100 से अधिक शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया। सुबह 7:15 बजे सभी के एकत्रित होने के बाद, प्रधानाचार्य कुकुह एको प्रसेत्यो ने सबसे पहले प्रास्ताविक भाषण दिया। उन्होंने कम उम्र से ही नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के महत्व पर ज़ोर दिया और फालुन दाफा अभ्यासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये छात्रों के नैतिक चरित्र को बेहतर बनाने और युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक सकारात्मक तरीका है।

इसके बाद एक अभ्यासी ने फालुन दाफा का संक्षिप्त परिचय दिया। चार अभ्यासियों ने व्यायाम अभ्यासों का प्रदर्शन किया और साथ ही साथ मुख्य प्रशिक्षक ने प्रत्येक व्यायाम क्रिया को विस्तार से समझाया।

प्रतिभागियों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया

https://en.minghui.org/u/article_images/f9c3bb57fc6e7ded7e71ed300ed004e9.jpgविद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष कीसिया अरीनी काहयानी (बाएं) और आठवीं कक्षा की छात्रा इक्सन (दाएं) ने बताया कि अभ्यास करने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ।

अभ्यास करने के बाद प्रतिभागियों ने बहुत उत्साह दिखाया। छात्र परिषद की अध्यक्ष कीसिया आइनी काहयानी ने कहा, "फ़ालुन दाफ़ा के बारे में मेरी पहली धारणा यह है कि यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। मुझे लगता है कि यह अभ्यास हमें नकारात्मक विचारों को दूर करने और हमारे नैतिक मूल्यों को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।"

आठवीं कक्षा के छात्र इक्सन ने कहा, "फालुन दाफा अभ्यास हमारे मन और शरीर को आराम देते हैं, हम शांत और स्वस्थ हो जाते हैं।"

https://en.minghui.org/u/article_images/d5d762af96bc4bcda03f1e585d724d77.jpgकार्तिनी 2 जूनियर हाई स्कूल की शिक्षिका नोवियांती अम्बरीता ने कहा कि फालुन दाफा सभी को लाभ पहुंचाता है।

आखिरी पंक्ति में खड़े कई शिक्षकों ने हर व्यायाम सीखा। नोवियांती अम्बरीता ने कहा, "मैं हमारे स्कूल में फालुन दाफा सीखने के अवसर के लिए आभारी हूँ क्योंकि यह हम सभी के लिए लाभदायक है, एक अच्छी भावना, स्वस्थ शरीर और अंतचेतना को बढ़ावा देता है, और हमें धैर्य रखना सिखाता है।"

प्रधानाचार्य कुकुह एको प्रसेत्यो ने कहा, "हम फालुन दाफा समुदाय को इस अभ्यास सत्र के आयोजन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। यह निश्चित रूप से छात्रों और पूरे विद्यालय समुदाय के लिए बहुत लाभदायक रहा है। सत्य, करुणा और सहनशीलता के अपने सिद्धांतों के साथ फालुन दाफा उत्तम है।"

https://en.minghui.org/u/article_images/f72d44fc1859632c9b492f0e1f082367.jpgप्रतिभागियों ने परिचयात्मक सत्र के अंत में एक फोटो ली।

परिचयात्मक सत्र के अंत में प्रतिभागियों ने अभ्यासियों के साथ एक तस्वीर खिंचवाई। छात्र एक स्वर में बोले: "फालुन दाफा महान है! सत्य, करुणा, सहनशीलता महान है!"