(Minghui.org) 4 अगस्त, 2025 को इंडियाना के ब्लूमिंगटन शहर की मेयर केरी थॉमसन ने शेन युन परफॉर्मिंग आर्ट्स को सम्मानित करने के लिए एक घोषणा जारी की, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन कला समूह के चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय दमन की भी निंदा की।
फालुन गोंग के 26 वर्षों के उत्पीड़न में, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने चीन के बाहर भी अभ्यासियों को प्रताड़ित करने के लिए अपनी पहुँच बढ़ा दी है। अमेरिका में चीनी एजेंट अक्सर फालुन गोंग अभ्यासियों को परेशान करते हैं और शेन युन परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रदर्शनों में व्यवधान करते हैं, जिससे उनके कार्यक्रमों में उत्पीड़न उजागर होता है। कई राजनीतिक हस्तियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वाराकिये जा रहे मानवाधिकारों और आस्था की स्वतंत्रता के उल्लंघन की निंदा की है।
अपनी घोषणा में मेयर थॉमसन ने फालुन गोंग की शिक्षाओं के सिद्धांतों - सत्य, करुणा और सहनशीलता की पुष्टि की। उन्होंने अपनी अनूठी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से चीन की 5,000 साल पुरानी पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने में शेन युन की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना की। मध्य-अमेरिकी फालुन दाफा अनुभव साझाकरण सम्मेलन के निकट आने के साथ, मेयर ने ब्लूमिंगटन में 16 अगस्त, 2025 को शेन युन दिवस घोषित किया।
ब्लूमिंगटन, इंडियाना के मेयर केरी थॉमसन ने 4 अगस्त, 2025 को शेन युन परफॉर्मिंग आर्ट्स के लिए एक घोषणा जारी की।
घोषणा में कहा गया है:
जबकि, शेन युन परफॉर्मिंग आर्ट्स दुनिया की प्रमुख शास्त्रीय चीनी नृत्य और संगीत कंपनी है, जिसकी स्थापना 2006 में न्यूयॉर्क में प्रवासी फालुन गोंग अभ्यासियों के एक समूह द्वारा पारंपरिक चीनी संस्कृति को पुनर्जीवित करने और इसे दुनिया के साथ साझा करने के उद्देश्य से की गई थी; और
जबकि, फालुन गोंग एक आध्यात्मिक अभ्यास है जो ध्यान, सौम्य व्यायाम और सत्य, करुणा और सहनशीलता के सिद्धांतों पर आधारित नैतिक शिक्षाओं को जोड़ता है; और
जबकि, शेन युन प्रदर्शनों में आध्यात्मिकता, नैतिकता और चीन में फालुन गोंग अभ्यासियों के उत्पीड़न के विषय शामिल हैं, जो फालुन गोंग की शिक्षाओं में विश्वास करने वालों के साथ प्रतिध्वनित होता है; और
जबकि, शेन युन शास्त्रीय चीनी नृत्य, वंशिक और कांटा नृत्य, और कहानी-आधारित नृत्य, ऑर्केस्ट्रा संगत और एकल कलाकारों के साथ प्रस्तुत करते हैं; और
जबकि, शेन युन के नृत्य कहानियों और किंवदंतियों, जीवंत वेशभूषा और पृष्ठभूमि, और मूल संगीत के साथ साम्यवाद से पहले चीन के 5,000 साल के इतिहास की कहानी बताते हैं; और
जबकि, शेन युन के कई कलाकार चीन में एक सर्वसत्तात्मक शासन के हाथों उत्पीड़न से बच निकले थे, जो शासन अतीत की परंपराओं, धर्म और अपने इतिहास के साथ युद्धरत है; और
जबकि, शेन युन का घोषित उद्देश्य पारंपरिक चीनी संस्कृति को पुनर्जीवित करना है, विशेष रूप से चीनी कम्युनिस्ट क्रांति से पहले की संस्कृति को, संगीत और नृत्य के माध्यम से दृढ़ता प्रस्तुत करना; और
जबकि, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने कंपनी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने, सिनेमाघरों पर अपने शो रद्द करने का दबाव डालने और वीआईपी को शो में शामिल न होने के लिए कहकर दुनिया भर में शेन युन के प्रदर्शनों को बंद करने का प्रयास किया है; और
जबकि, शेन युन को इसके समर्थकों द्वारा पारंपरिक चीनी नृत्य और संगीत के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए, तथा आध्यात्मिक स्वतंत्रता और साम्यवाद के विरुद्ध प्रतिरोध के इसके संदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, और
जबकि, उन्नीस साल पहले अपनी स्थापना के बाद से, शेन युन एक से बढ़कर आठ समान रूप से बड़ी प्रदर्शन कम्पनियां बन गई है, जिनमें अपने स्वयं के नर्तक, ऑर्केस्ट्रा, संगीत एकल कलाकार और प्रोडक्शन क्रू शामिल हैं; और
चूँकि, शेन युन अब तक दुनिया भर के 36 देशों में अपनी प्रस्तुतियाँ दे चुके हैं। हर साल, शेन युन के यात्रा दल पाँच महाद्वीपों के लगभग 200 शहरों का दौरा करते हैं और दस लाख से ज़्यादा लोगों तक पहुँचते हैं।
अब, इसलिए, मैं, केरी थॉमसन, ब्लूमिंगटन शहर के मेयर, ब्लूमिंगटन, इंडियाना में 16 अगस्त, 2025 को शेन युन दिवस के रूप में घोषित करता हूँ।
इसके साक्ष्य स्वरूप, मैंने 4 अगस्त 2025 को ब्लूमिंगटन शहर की मुहर अपने हस्ताक्षर के साथ लगायी है।
केरी थॉमसन,
ब्लूमिंगटन शहर के मेयर
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।