(Minghui.org) 20 जुलाई 2025 को सिएटल के वेस्टलेक पार्क में फ़ालुन दाफ़ा अभ्यासियों ने एक रैली आयोजित की, जिसमें उन्होंने दमन को समाप्त करने के लिए अपने 26 वर्षों के शांतिपूर्ण प्रयासों की वर्षगांठ मनाई। उन्होंने फ़ालुन दाफ़ा (फ़ालुन गोंग) के व्यायामों का प्रदर्शन किया और लोगों को इस अभ्यास के लाभों के साथ-साथ यह भी बताया कि कैसे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) पिछले 26 वर्षों से फ़ालुन दाफ़ा का दमन कर रही है।
अभ्यासी 20 जुलाई 2025 को वेस्टलेक पार्क में एक रैली के दौरान व्यायाम का प्रदर्शन करते हुए।
एक अभ्यासी राहगीरों से बात करता है।
एक अभ्यासी पार्क में लोगों को फालुन दाफा अभ्यास सिखाता है।
वॉशिंगटन के कांग्रेस सदस्य ने फ़ालुन दाफ़ा का समर्थन किया
हाल ही में वॉशिंगटन के कई अभ्यासी वॉशिंगटन, डी.सी. गए, जहाँ उन्होंने अपने कांग्रेस प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की और उन्हें फ़ालुन दाफ़ा के दमन तथा सीसीपी द्वारा किए जा रहे सीमा-पार दमन के बारे में जानकारी दी।
वॉशिंगटन राज्य से कांग्रेस सदस्य एडम स्मिथ ने स्थानीय अभ्यासियों की रैली के निमंत्रण के जवाब में पत्र लिखकर फ़ालुन दाफ़ा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा, “एक लंबे समय से टॉम लैंटॉस मानवाधिकार आयोग का सदस्य होने के नाते, मेरा मानना है कि सरकारों को लोगों की स्वतंत्रताओं और अधिकारों का सम्मान करना चाहिए और सभी व्यक्तियों के साथ समान व्यवहार को बढ़ावा देना चाहिए। किसी भी प्रकार का भेदभाव अस्वीकार्य है। किसी भी व्यक्ति को उसकी आध्यात्मिक या धार्मिक आस्था के लिए उत्पीड़न का शिकार नहीं होना चाहिए, और हमें विभिन्न जातीय, धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों वाले लोगों के प्रति घृणा के कृत्यों को समाप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। ये मूलभूत अधिकार हैं और शांतिपूर्ण व समावेशी समाजों की बुनियादी आधारशिलाएँ हैं।”
“मैं फ़ालुन गोंग अभ्यसियों के खिलाफ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा किए जा रहे भेदभाव और अत्याचार की रिपोर्टों को लेकर चिंतित हूँ, और मैं इस स्थिति पर नज़र बनाए रखूँगा। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि एच.आर. 1540, फ़ालुन गोंग संरक्षण अधिनियम, 5 मई 2025 को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पारित हो गया है। इस विधेयक के अनुसार राष्ट्रपति को उन व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता होगी जो चीन में जबरन अंग निकालने में शामिल रहे हैं।”
फ़ालुन गोंग संरक्षण अधिनियम अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पारित हो चुका है और अब यह अमेरिकी सीनेट में लंबित है।”
लोग फालुन गोंग सीखते हैं और उसका समर्थन करते हैं
अभ्यासियों द्वारा सामूहिक रूप से किए जा रहे शांत और सौम्य अभ्यास का दृश्य इतना आकर्षक था कि कई राहगीर रुक गए, तस्वीरें लीं और प्रदर्शन बोर्डों को पढ़ा। कुछ लोगों ने अभ्यासियों से बातचीत भी की ताकि वे और अधिक जान सकें।
वॉशिंगटन राज्य से आए एक दंपत्ति ने प्रदर्शन बोर्डों पर जानकारी पढ़ी और फिर एक अभ्यासी से बात की ताकि वे और विस्तार से समझ सकें। उन्होंने कहा कि वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी फ़ालुन गोंग का दमन क्यों करती है, क्योंकि उनके अनुसार अभ्यासी तो लोगों का एक समूह हैं जो व्यायाम और ध्यान करते हैं।
अभ्यासी ने इस दंपत्ति को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की झूठी और हिंसक प्रकृति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि फ़ालुन गोंग का अभ्यास करने के बाद उनकी सभी पुरानी बीमारियाँ पूरी तरह ठीक हो गईं। यह सुनकर वह दंपत्ति बहुत रुचि लेने लगा और उन्होंने आधे घंटे तक फ़ालुन गोंग के पाँचों अभ्यास सीखे। अंत में उन्होंने फ़ालुन गोंग संरक्षण अधिनियम का समर्थन करने वाली याचिका पर हस्ताक्षर किए और कहा कि वे फ़ालुन गोंग का अभ्यास आगे भी जारी रखेंगे।
दुबई से आई एक युवा पर्यटक सामूहिक अभ्यास को देख कर रुक गई और पूछने लगी कि वह फ़ालुन गोंग का अभ्यास कहाँ कर सकती है और क्या वह दुबई में इसे सीख सकती है। जब उसे बताया गया कि इतना अच्छा और निःशुल्क अभ्यास चीन में प्रतिबंधित है और पिछले 26 वर्षों से इसका दमन किया जा रहा है, तो वह हैरान रह गई। उसने सीसीपी द्वारा प्रायोजित जबरन अंग निकालने को समाप्त करने के समर्थन में याचिका पर हस्ताक्षर किए और जो कुछ उसने वहाँ देखा और सुना, उसे अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
एक युवा अमेरिकी महिला कार्यक्रम स्थल पर रुकी और लंबे समय तक एक वीडियो रिकॉर्ड किया। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति फ़ालुन गोंग और चीन में चल रहे क्रूर दमन के बारे में जानते हैं। उन्होंने फ़ालुन गोंग के प्रति अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया और बताया कि उन्हें शेन युन बहुत पसंद है। वे हर साल सिएटल में शेन युन का प्रदर्शन देखते हैं और अपने दोस्तों को भी इसकी सिफारिश करते हैं, साथ ही उन्हें चीन में जारी दमन के बारे में भी बताते हैं। महिला ने यह भी कहा कि वह उस दिन रिकॉर्ड किया गया समूह अभ्यास अपने सोशल मीडिया पर साझा करने की योजना बना रही हैं।
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।