(Minghui.org) जैसे ही वाशिंगटन डीसी में सुनहरा सूर्यास्त छा गया, फालुन गोंग अभ्यासियों ने गुरुवार, 17 जुलाई, 2025 को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के दमन के कारण मारे गए साथी अभ्यासियों की स्मृति में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना सभा आयोजित की।
फालुन गोंग सत्य, करुणा और सहनशीलता के सिद्धांतों पर आधारित एक आध्यात्मिक अनुशासन है। इसे सर्वप्रथम श्री ली होंगज़ी ने जनता के सामने प्रस्तुत किया था और अब इसका अभ्यास दुनिया भर के 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाता है। इसकी शिक्षाओं को अपनाने वाले लाखों लोगों ने बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण का अनुभव किया है।
फिर भी, 20 जुलाई 1999 को, पूर्व सीसीपी नेता ने चीन के पूरे राज्य तंत्र का उपयोग कर फालुन गोंग का अभ्यास करने वाले लाखों अच्छे लोगों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से नष्ट करने के लिए अभूतपूर्व और क्रूर दमन शुरू किया।
रातों-रात, फालुन गोंग के प्रति झूठ, बदनामी और नफ़रत चीन में फैल गई। प्रताड़ना, कारावास और यहाँ तक कि जबरन अंग निकलने की धमकी के बावजूद, अनगिनत साधक अपने विश्वास की रक्षा करने, दुनिया को तथ्य बताने और फालुन गोंग के अभ्यास की सुंदरता को साझा करने के लिए आगे आए।
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सूचना नाकाबंदी के कारण, हमें फालुन गोंग का अभ्यास छोड़ने से इनकार करने पर मारे गए लोगों की सही संख्या नहीं पता। हालाँकि वे मर चुके हैं, लेकिन उनकी चेतना अभी भी चमक रही है।
अंतरराष्ट्रीय दमन के बीच फ़ालुन गोंग को विश्वभर से समर्थन
सीसीपी स्वतंत्र विश्व की संस्थाओं की खामियों का इस्तेमाल करके अमेरिका में कानूनी और मीडिया युद्ध छेड़ रही है, जिससे उसका दमन पूरी दुनिया में फैल रहा है। इस साल की पहली छमाही में, चीन के बाहर फालुन गोंग को सैकड़ों बार जान से मारने की धमकियाँ दी गईं।
दुनिया भर के फालुन गोंग अभ्यासियों ने 26 वर्षों से दमन को उजागर किया है, और फालुन गोंग को अमेरिका और दुनिया भर में सरकार के सभी स्तरों से समर्थन प्राप्त हुआ है।
मार्च 2025 में, व्हाइट हाउस ने शेन युन के प्रदर्शनों पर बम की धमकियों की निंदा की [शेन युन एक नृत्य कंपनी है, जिसके अधिकांश सदस्य फालुन गोंग का अभ्यास करते हैं], और कहा कि अमेरिकी सरकार अपराधियों को जवाबदेह ठहराएगी।
मई में, अमेरिकी कांग्रेस ने फालुन गोंग संरक्षण अधिनियम पारित किया। दोनों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से फालुन गोंग पर अत्याचार बंद करने और जबरन जबरन अंग निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की माँग की।
विश्व में प्रकाश और आशा लाना
26 वर्षों से, निरंतर बढ़ते दमन के बावजूद, फालुन गोंग अभ्यासियों ने प्रताड़ना सहते हुए शांतिपूर्ण तरीकों से सत्य का प्रसार जारी रखा है, लोगों को जागृत करने और ध्यान देने में मदद की है। फालुन गोंग अभ्यासी अपने उत्पीड़कों का सामना करते हुए शत्रुता का जवाब करुणा से देते हैं, और केवल यही आशा करते हैं कि लोग सही चुनाव करें।
पिछले 26 वर्षों से अपनी दृढ़ता की भावना के माध्यम से, अभ्यासियों ने दुनिया को बताया है कि फालुन गोंग क्या है और लोगों को सीसीपी की वास्तविक प्रकृति को देखने में मदद की है।
यह दमन एक दिन समाप्त होगा। फालुन गोंग अभ्यासियों द्वारा सत्य, करुणा और सहनशीलता, जो ब्रह्मांड के सच्चे सिद्धांत हैं, को बनाए रखना, दुनिया में प्रकाश और आशा लाता है।
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।