(Minghui.org) लिओनिंग प्रांतीय सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो के आदेश पर, लिओनिंग प्रांत के जिनझोउ शहर की पुलिस ने 2 से 3 जून, 2025 के बीच जिनझोउ और उसके अधीनस्थ काउंटियों में कम से कम 36 फालुन गोंग अभ्यासियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ़्तारी से पहले, विभिन्न निगरानी विधियों का इस्तेमाल किया, जैसे कि अभ्यासियों की निजी कारों और इलेक्ट्रिक बाइकों पर लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाना या उनकी दैनिक गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए उनका पीछा करना। ज़्यादातर अभ्यासियों को उनके घर से ही गिरफ़्तार किया गया। अब तक हुई 36 गिरफ्तारियों में लिंगहाई शहर के 14, बेइज़ेन शहर के 8, यी काउंटी के 6 और हीशान काउंटी के 8 अभ्यासी शामिल हैं। सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 88 वर्ष का है।

नीचे गिरफ्तारियों का अवलोकन दिया गया है।

लिंगहाई शहर में 14 अभ्यासियों को गिरफ्तार किया गया

2 जून, 2025 की शाम 4:40 बजे से 3 जून, 2025 तक, लिंगहाई शहर के पुलिस विभाग और थानों ने 14 अभ्यासियों को गिरफ्तार किया और उनके घरों में तोड़फोड़ की। अभ्यासियों की फालुन गोंग की किताबें, प्रिंटर, लैपटॉप और हार्ड डिस्क ज़ब्त कर ली गईं। यहाँ तक कि उनके दरवाज़ों पर सजे दोहे भी फाड़ दिए गए।

गिरफ्तार अभ्यासी हैं: सुश्री फू वेन्जी (66 वर्ष ), सुश्री वांग हुई (लगभग 40 वर्ष), सुश्री यू ऐमिन (60 वर्ष), सुश्री लियांग जिनजुन (60 वर्ष), श्री लियांग (पहला नाम अज्ञात,60 वर्ष के आसपास), श्री जियांग नान (50 वर्ष के आसपास), सुश्री लू सुपिंग (श्री जियांग की मां 60 के आसपास), सुश्री डोंग ली (50 वर्ष), सुश्री दाई युनझेन (60 वर्ष), सुश्री दाई युनजुआन (60 वर्ष), सुश्री दाई युनकिन (77 वर्ष के आसपास), सुश्री हू जी, सुश्री वांग यान्जी, और सुश्री ली युजी।

सुश्री लियांग और सुश्री फू ने बताया कि अप्रैल 2025 के अंत में उन्हें अपनी कारों पर निगरानी उपकरण लगे हुए मिले। सुश्री लियांग ने मई 2025 के अंत में अपने घर के पास सादे कपड़ों में अधिकारियों को तैनात देखा।

सुश्री डोंग, सुश्री ली और सुश्री दाई युनजुआन को उसी दिन रिहा कर दिया गया, लेकिन अन्य ग्यारह अभ्यासियों को हिरासत में ले लिया गया।

सुश्री यू, सुश्री दाई युनझेन और उनकी बहन सुश्री दाई युनजुआन को जिनझोउ सिटी लॉकअप में 10 दिनों की प्रशासनिक हिरासत में रखा गया।

श्री जियांग को फिलहाल लिंगहाई सिटी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, जबकि उनकी मां सुश्री लू को जिनझोउ सिटी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

इसके अतिरिक्त, सुश्री वांग हुई को 15 दिनों की प्रशासनिक हिरासत दी गई; सुश्री लियांग और श्री लियांग (कोई रिश्ता नहीं) को अज्ञात अवधि की प्रशासनिक हिरासत दी गई; सुश्री फू को आपराधिक हिरासत में रखा गया; तथा सुश्री हू और सुश्री वांग यांजी की वर्तमान स्थिति अज्ञात है।

जिन अभ्यासियों को आपराधिक हिरासत में रखा गया था, पुलिस ने उनके मामले लिंगहाई सिटी प्रोक्यूरेटोरेट को सौंप दिए।

बेइझेन शहर में 8 गिरफ्तार

3 जून, 2025 को सुबह 6 बजे, ल्यांग टाउन पुलिस स्टेशन, बेइझेन सिटी घरेलू सुरक्षा विभाग और जिनझोउ सिटी पुलिस विभाग के पुलिस अधिकारियों ने एक नाम सूची के अनुसार, आठ अभ्यासियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन गिरफ्तारियों की योजना बहुत लंबे समय से बनाई थी और बेइझेन सिटी की पुलिस ने अभ्यासियों के घरों के बाहर और ल्यांगटाउन बाज़ार में, जहाँ अभ्यासी अक्सर लोगों को उत्पीड़न के बारे में बताने जाते थे, कई निगरानी कैमरे लगाए थे।

आठ अभ्यासी हैं: सुश्री हान यांजी और उनकी बहन सुश्री हान यानवेन, सुश्री झांग मान, सुश्री तियान गुइफेन, सुश्री मियाओ, सुश्री ली शुकिंग और दो अभ्यासी जिनके नाम ज्ञात नहीं हैं। उनकी अधिकांश फालुन गोंग पुस्तकें और मोबाइल फ़ोन ज़ब्त कर लिए गए।

अब तक, सुश्री हान यांजी को रिहा कर दिया गया है, जबकि सुश्री झांग को 15 दिनों की प्रशासनिक हिरासत में रखा गया है। अन्य अभ्यासियों को आपराधिक हिरासत में रखा गया है। सुश्री तियान को वर्तमान में जिनझोउ सिटी महिला हिरासत केंद्र में रखा गया है।

नौवीं प्रैक्टिशनर, सुश्री गुओ यानली को, गिरफ्तारी से एक दिन पहले, 2 जून को गौबांगज़ी टाउन की पुलिस ने घर पर परेशान किया। उन्होंने उनका फ़ोन नंबर और अन्य निजी जानकारी माँगी।

यी काउंटी में 6 गिरफ्तार

3 जून 2025 को यी काउंटी में छह अभ्यासियों को गिरफ्तार किया गया। वे हैं सुश्री वू शिमिन, सुश्री झाओ ज़िया, श्री झेंग बाइचेंग, सुश्री यिन क्यून, एक अभ्यासी जिनका उपनाम यान है, और एक अन्य अभ्यासी जिसका नाम ज्ञात नहीं है।

सुश्री यिन को सुबह 5 बजे उनके घर से गिरफ़्तार कर लिया गया। उनकी फ़ालुन गोंग की किताबें ज़ब्त कर ली गईं। पुलिस ने उनका मामला अभियोजक के पास भेज दिया है।

हेइशान काउंटी में 8 गिरफ्तार

हेइशान काउंटी के आठ अभ्यासियों, जिनमें सुश्री जू यू, सुश्री झांग यांग श्या, श्री वांग हैहुई, श्री गाओ शियाओहुआ, सुश्री सुन सुलियन, सुश्री नियू टोंग, सुश्री लियू युझेन और सुश्री लियू सुयुआन (88) शामिल हैं, को 3 जून, 2025 की सुबह घर पर गिरफ्तार किया गया। नौवें अभ्यासी को परेशान किया गया।

सुश्री जू सुबह 8 बजे अपने घर से निकलने ही वाली थीं कि बाहर इंतज़ार कर रहे हीशान काउंटी पुलिस विभाग के पाँच पुलिस अधिकारी अंदर घुस आए और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने उनका लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन भी छीन लिया।

सुबह 9 से 10 बजे के बीच, 50 वर्षीय सुश्री झांग को उनके घर में घुसकर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। वे उनका प्रिंटर और ज़रूरी सामान लूट ले गए।

सुश्री जू और सुश्री झांग वर्तमान में जिनझोउ सिटी महिला हिरासत केंद्र में बंद हैं।

पचास वर्षीय श्री वांग को चांगशिंग पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने उनके किराये के अपार्टमेंट से गिरफ़्तार कर लिया। उनका लैपटॉप, प्रिंटर और उनके व्यवसाय में बेचे जाने वाले विभिन्न कंप्यूटर उपकरण ज़ब्त कर लिए गए। उन्हें अगले दिन रिहा कर दिया गया और अब वे आगे की उत्पीड़न से बचने के लिए घर से दूर रहते हैं।

सुश्री गाओ को उनके किराये के अपार्टमेंट से बनलामेन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गिरफ़्तार कर लिया। उन्हें 4 जून को रिहा कर दिया गया।

सुश्री सुन, सुश्री निउ और सुश्री लियू युझेन को गिरफ़्तारी के बाद हीशान शहर के पुलिस विभाग में ले जाया गया। उनकी फालुन गोंग की किताबें और फालुन गोंग के संस्थापक की तस्वीर ज़ब्त कर ली गई। उन्हें उसी दिन रिहा कर दिया गया।

88 वर्षीय सुश्री लियू सुयुआन के घर में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने फालुन गोंग के संस्थापक की जप्त कर ली।