(Minghui.org) क्यों न्यूयॉर्क टाइम्स, "जो की एक रिकॉर्ड पेपर" है, बार-बार फालुन गोंग के खिलाफ दमन की रिपोर्ट करने में विफल रहता है, लेकिन इसके बजाय चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के प्रचार को बढ़ाता है?
आध्यात्मिक समूह फालुन गोंग (फालुन दाफा) को खत्म करने का सीसीपी का अभियान चीन में हो रहे सबसे गंभीर मानवाधिकार संकटों में से एक है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और अरबों डॉलर खर्च हुए हैं। फिर भी इसे बहुत कम रिपोर्ट किया गया है, और इसके पीड़ितों को खारिज कर दिया गया है और बदनाम किया गया है। फालुन दाफा सूचना केंद्र (Faluninfo.net) ने मार्च 2024 में एक जांच रिपोर्ट प्रकाशित की, और निम्नलिखित प्रमुख निष्कर्षों की ओर इशारा किया।
1999 से 2023 तक न्यूयॉर्क टाइम्स के लेखों में प्रयुक्त विवरणों का सामूहिक विश्लेषण। (स्रोत: फालुन दाफा सूचना केंद्र)
1. व्यापक गलतबयानी
न्यूयॉर्क टाइम्स की कवरेज ने फालुन गोंग की कहानी को महत्वपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से विकृत किया है, चाहे वह अभ्यास की प्रकृति या उत्पीड़न के दायरे के संदर्भ में हो। रिपोर्ट करने में विफलता या गलत रिपोर्टिंग से चीन और दुनिया भर के लोगों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।
2. बार-बार होने वाली अशुद्धियाँ
फालुन गोंग पर न्यूयॉर्क टाइम्स की कवरेज तथ्यात्मक त्रुटियों से भरी हुई है। इनमें अपेक्षाकृत सौम्य कथनों से लेकर अधिक हानिकारक लेबल तक शामिल हैं जो समूह के प्रति घृणा को बढ़ावा देते हैं। फालुन गोंग की शिक्षाओं (सत्यता, करुणा, सहनशीलता) और विश्वासों का पेपर का चरित्र चित्रण मुख्य रूप से गलत और नकारात्मक रहा है, और अक्सर सीसीपी की शब्दावली का अनुसरण करता है। कवरेज से फालुन गोंग की जो छवि उभरती है, वह अभ्यासियों की जीवित वास्तविकता और चीनी धर्म विशेषज्ञों के मूल्यांकन के विपरीत है।
3. सीसीपी का अनुसरण
जुलाई 1999 में शासन द्वारा शुरू किए गए हिंसक अभियान की रिपोर्टिंग करते समय न्यूयॉर्क टाइम्स ने चीन की सरकार के स्रोतों का पक्ष लिया। अखबार ने शासन के अभियान के प्रमुख पहलुओं को दोहराया और जाहिर तौर पर उन्हें आत्मसात कर लिया। यह तब भी जारी रहा जब दावे न्यूयॉर्क टाइम्स की अपनी शुरुआती रिपोर्टिंग और मानवाधिकार समूहों द्वारा किए जा रहे उभरते शोध के विपरीत थे।
4. फालुन गोंग के दमन के बारे में चुप्पी
पिछले 20 वर्षों से, द न्यूयॉर्क टाइम्स फालुन गोंग अभ्यासियों के खिलाफ़ अत्याचारों पर विशेष रूप से चुप रहा है, जिसमें विवेक के कैदियों से जबरन अंग निकालना भी शामिल है। अविश्वसनीय रूप से, अखबार ने 2016 से चीन में फालुन गोंग अभ्यासियों के सामने आने वाले अधिकारों के हनन पर केंद्रित कोई समाचार प्रकाशित नहीं किया, जबकि ये उल्लंघन बड़े पैमाने पर जारी रहे। अखबार ने मानवाधिकार समूहों की प्रमुख रिपोर्टों, जबरन अंग निकालने पर 2019 लंदन चीन ट्रिब्यूनल, साथ ही हिरासत में अभ्यासियों की जेल की सज़ा और मौत के चल रहे हाई-प्रोफाइल व्यक्तिगत मामलों को नज़रअंदाज़ किया। कम से कम एक पूर्व टाइम्स पत्रकार ने बताया कि संपादकों ने फालुन गोंग अभ्यासियों और विवेक के अन्य कैदियों के खिलाफ़ अंग प्रत्यारोपण के दुरुपयोग की जाँच करने से रोक दिया था।
5. प्रतिस्पर्धियों से तीव्र विपरीतता
फालुन गोंग मानवाधिकार संकट के शुरुआती दौर में न्यूयॉर्क टाइम्स की कवरेज अन्य प्रमुख अखबारों से काफी अलग थी। जबकि न्यूयॉर्क टाइम्स फालुन गोंग की मान्यताओं के बारे में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और चीनी कम्युनिस्ट नेतृत्व के साथ संबंधों को बेहतर बनाने में व्यस्त था, वहीं वॉल स्ट्रीट जर्नल , वाशिंगटन पोस्ट और अन्य जैसे उसके साथियों ने इस कार्रवाई से होने वाले मानवीय नुकसान और फालुन गोंग के खिलाफ शासन के प्रचार में अशुद्धियों के बारे में महत्वपूर्ण जांच और पुरस्कार विजेता पत्रकारिता की। 2019 में आगे बढ़ते हुए, द गार्जियन और रॉयटर्स जैसे आउटलेट ने चाइना ट्रिब्यूनल के निष्कर्षों पर रिपोर्ट की, जिसे न्यूयॉर्क टाइम्स ने नज़रअंदाज़ कर दिया।
6. उइगरों और तिब्बतियों की कवरेज में अंतर
फालुन गोंग पर न्यूयॉर्क टाइम्स की खामोशी और भी ज़्यादा स्पष्ट है जब इसकी तुलना चीन में अन्य धार्मिक और जातीय समूहों, जैसे उइगर और तिब्बतियों के मानवाधिकार संकटों के बारे में अखबार की कवरेज से की जाती है, जिनकी आबादी चीन में फालुन गोंग समुदाय की तुलना में बहुत कम है। 2009 से, अखबार ने सैकड़ों लेख प्रकाशित किए हैं, जिनमें खोजी रिपोर्ट और व्यक्तिगत उइगर और तिब्बती कैदियों की सहानुभूतिपूर्ण प्रोफाइल, साथ ही इन समुदायों के विद्वानों और सदस्यों द्वारा दर्जनों लेख शामिल हैं। इसके विपरीत, इसने फालुन गोंग के उत्पीड़न के बारे में केवल सात कहानियाँ प्रकाशित कीं, और फालुन गोंग के किसी भी अभ्यासी द्वारा एक भी लेख नहीं लिखा।
7. समय के साथ बढ़ती विकृति
हाल के वर्षों में, द न्यूयॉर्क टाइम्स की कवरेज और भी अधिक समस्याग्रस्त हो गई है। फालुन गोंग के अभ्यासियों के सामने आने वाले अधिकारों के हनन पर पूरी तरह से चुप्पी के साथ-साथ, फालुन गोंग के बारे में इसके द्वारा प्रकाशित कुछ लेख खुले तौर पर शत्रुतापूर्ण रहे हैं, जो अभ्यासियों द्वारा स्थापित संगठनों को निशाना बनाते हैं। ये नकारात्मक लेख पिछली गलतियों को दोहराते हैं, नई गलतियों को शामिल करते हैं, और व्यवहार में, फालुन गोंग को बदनाम करने और पार्टी के आलोचकों को रोकने के सीसीपी के लक्ष्यों को पूरा करते हैं।
8. खोई जिन्दगिया और सूचना का अभाव
अख़बार की विकृत रिपोर्टिंग और फालुन गोंग अभ्यासियों को "अयोग्य पीड़ित" के रूप में गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार के प्रभाव ने अपराधियों को दंड से मुक्ति दिलाई है और उनके पीड़ितों को महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय समर्थन से वंचित किया है, जिसके परिणामस्वरूप निस्संदेह मुख्यभूमि चीन में अधिक पीड़ा और जीवन की हानि हुई है। फालुन गोंग के खिलाफ शासन के अभियान और चीन में दैनिक जीवन के केंद्रीय विषयों - इंटरनेट सेंसरशिप, सार्वजनिक निगरानी, जबरन श्रम और कानून के शासन की कमियों के बीच मजबूत अंतर्संबंध को देखते हुए - फालुन गोंग पर न्यूयॉर्क टाइम्स की चुप्पी ने नीति निर्माताओं और व्यवसायों को आज के चीन में नेविगेट करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित कर दिया है।
9. द न्यूयॉर्क टाइम्स विकृतियों के लाभार्थी
चीनी शासन को इस अख़बार की कवरेज से काफ़ी फ़ायदा हुआ, जिससे फालुन गोंग को महत्त्वहीन समझने और उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई को छिपाने के उसके एजेंडे को बल मिला, साथ ही घरेलू और वैश्विक स्तर पर फालुन गोंग विरोधी प्रचार को विश्वसनीयता भी मिली। इस बीच, द न्यूयॉर्क टाइम्स ने फालुन गोंग के ख़िलाफ़ धार्मिक उत्पीड़न के सीसीपी के व्यवस्थित अभियान पर रिपोर्टिंग करने में हाथ न डालने का रुख़ अपनाकर चीनी शासन द्वारा दंडित होने से बचा लिया।
रिपोर्टर का नोट: मैं यह देखे बिना नहीं रह सका कि 1851 में हेनरी जे. रेमंड और जॉर्ज जोन्स द्वारा स्थापित द न्यूयॉर्क टाइम्स ने हमेशा राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को गहन रिपोर्ट के साथ गंभीर शैली में कवर किया है। दशकों तक इसने एक अच्छी प्रतिष्ठा स्थापित की और एक समय यह अमेरिका का सबसे बड़ा उदारवादी अख़बार था जो अपने पाठकों को उच्च-गुणवत्ता वाली समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए समर्पित था। हालाँकि, पीढ़ियों की मेहनत से बनाया गया यह एक बार का भरोसेमंद अख़बार पिछले 26 वर्षों में गलत रिपोर्टिंग, झूठी रिपोर्टिंग और फालुन गोंग पर रिपोर्ट करने में विफलता के कारण गिर गया है। ये मुद्दे दुनिया और खुद द न्यूयॉर्क टाइम्स पर व्यावहारिक और महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं । इसके पीछे क्या कारण है?
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।
दुनिया को सत्य-करुणा-सहनशीलता की आवश्यकता है। आपका दान अधिक लोगों को फालुन दाफा के बारे में जानने में मदद कर सकता है। मिंगहुई आपके समर्थन के लिए आभारी है। मिंगहुई की सहायता करे