(Minghui.org) यूरोप का पहला त्येनताई  बुकस्टोर 18 जून, 2021 को पेरिस के दक्षिण-पूर्वी उपनगर इव्री-सुर-सीन में आधिकारिक रूप से खोला गया।

 यूरोप में पहला त्येनताई बुकस्टोर आधिकारिक तौर पर 18 जून, 2021 को पेरिस के उपनगर, इवरी-सुर-सीन में खोला गया। 

                       पेरिसवासी फालुन दाफा पुस्तकें खरीदने के लिए यूरोप के पहले त्येनताई बुकस्टोर पर जाते हैं। 

यह बुकस्टोर विशेष रूप से फालुन दाफा की किताबों पर केंद्रित है, जिसमें फालुन दाफा की मुख्य किताब ज़ूआन फालुन और 46 अन्य किताबों का संग्रह है, साथ ही फ्री नौ-दिन फालुन दाफा कार्यशाला भी होती हैं। ज़ूआन फालुन को 40 से अधिक भाषाओं में अनुवादित किया जा चुका है और यह दुनिया में सबसे ज्यादा प्रचारित गैर-चीनी भाषाओं में से एक साहित्यिक पुस्तक है। पेरिस त्येनताई बुकस्टोर में ज़ूआन फालुन के चीनी, फ्रेंच, अंग्रेजी, जर्मन, स्पेनिश, वियतनामी और जापानी संस्करण उपलब्ध हैं।

उद्घाटन दिवस के उत्सव में कई लोग शामिल हुए और पुस्तकें तथा ध्यान की चटाईयां खरीदीं। 

ओवरसीज कम्युनिटी अफेयर्स काउंसिल, रिपब्लिक ऑफ चाइना (ताइवान) की सुश्री लिन बाओबाओ, त्येनताई बुकस्टोर के उद्घाटन पर बधाई देती हैं। 

ओवरसीज कम्युनिटी अफेयर्स काउंसिल, रिपब्लिक ऑफ चाइना (ताइवान) की सुश्री लिन बाओबाओ ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और अपनी बधाई दी। उन्होंने कहा, “मुझे  ज़ूआन फालुन का  इतनी सारी भाषाओं में अनुवाद देखकर आश्चर्य हुआ। इससे कई लोगों को उनके लिए सही संस्करण खोजने में मदद मिलेगी, जो बहुत बढ़िया है।”

          बीट्राइस (बाएं से दूसरी) एक स्टोर कर्मचारी से अपनी जरूरत की किताबें ढूंढने में मदद मांगती है।

बीट्राइस ने ज़ूआन फालुन और फालुन गोंग का फ्रेंच संस्करण खरीदा। उन्होंने कहा, “मैं जानती हूं कि बहुत से लोग फालुन दाफा सीखने में रुचि रखते हैं। मैं उन्हें यहाँ आने और नौ-दिन के फालुन दाफा कार्यशाला में भाग लेने की सलाह दूंगी।”

                                                                 फ्रेंच शेफ क्रिस्टीना

फ्रांसीसी शेफ क्रिस्टीना ने ज़ूआन फालुन की एक प्रति खरीदी। उन्होंने कहा, "पेरिस में त्येनताई बुकस्टोर का खुलना सिर्फ फ्रांस के लिए ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप के लिए अच्छा है। अब यहाँ के लोगों के लिए मास्टर ली होंगज़ी (फालुन दफा के संस्थापक) की किताबें पाना बहुत आसान हो गया है।"

यह बुकस्टोर नियमित रूप से फ्री नौ-दिन फालुन दाफा कार्यशाला आयोजित करेगा। जो भी इच्छुक हों, वे फोन करके पंजीकरण कर सकते हैं: 0033782470564।

बुकस्टोर का पता है:

179 बिस बुलेवार्ड दे स्टालिनग्राद 94200 इव्री-सुर-सीन, फ्रांस फोन नंबर: 0033782470564