यह लेख पहली बार अक्टूबर 2011 में प्रकाशित हुआ था।

(Minghui.org) जैसे कि कहावत है:  पैसा किसी का स्वास्थ्य नहीं खरीद सकता। हालाँकि, आज चीन के समाज में CCP के मार्गदर्शन में, सब कुछ पैसे पर केंद्रित है। नकली दवाएँ और दूषित भोजन बाजार में बहुतायात में हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा है। आज के चीन में लोगों के बीच के रिश्तों को इस तरह से वर्णित किया जाता है: "हर कोई मुझे नुकसान करने की ताक में है तो मैं भी उन्हें नुकसान करने की ताक में हु।" बहुत से लोग पूछते हैं: "इस दुनिया को क्या हो गया है? मैं किस पर विश्वास कर सकता हूँ?" स्वस्थ रहना आसान नहीं है, और लोगों के बीच विश्वास को फिर से बनाना और भी कठिन है।

वास्तव में, विश्वास का पुनर्निर्माण करना कठिन नहीं है। 1992 में चीन में फालुन गोंग शिक्षाओं की शुरुआत के सिर्फ़ सात साल बाद, चीन के करोड़ों लोगों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव किया। फालुन गोंग के अभ्यास के ज़रिए, असाध्य रोगों से पीड़ित लाखों लोगों ने अपना स्वास्थ्य वापस पा लिया। सत्य-करुणा-सहनशीलता के सिद्धांतों ने लोगों की चेतनाओं को शुद्ध किया। फालुन गोंग के अभ्यास से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से लाभ प्राप्त करने के बाद, अभ्यासियों ने इसे अपने परिवार और दोस्तों में परिचित करना शुरू किया। फालुन गोंग के अभ्यास के स्वास्थ्य लाभों के बारे में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक तेज़ी से बात फैली और यह कि सभी गतिविधियाँ निःशुल्क हैं। तेज़ी से, लाखों लोगों ने स्वयं स्वस्थ शरीर के आनंद का अनुभव किया।

हालाँकि, जियांग जेमिन के नेतृत्व में सीसीपी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी। उन्होंने उन लाखों अच्छे लोगों को अपना दुश्मन माना जो सत्य-करुणा-सहनशीलता में विश्वास करते थे। फालुन गोंग का सार्वजनिक रूप से दमन करने का बहाना खोजने के लिए, और फालुन गोंग को बदनाम करने के लिए सी.सी.पी. ने विभिन्न प्रकार के मीडिया का इस्तेमाल किया। यह सांस्कृतिक क्रांति के दौरान जो हुआ उससे काफी मिलता-जुलता था। परिणामस्वरूप, फालुन गोंग को गैरकानूनी घोषित करने और उसके दमन को सही ठहराने के लिए "1400 मौत के मामले" गढ़े गए।

Clearwisdom.net ने अप्रैल 2004 में इस तरह के मामले की एक रिपोर्ट की थी। शान्डोंग के शिनताई शहर के ताइशान मशीनरी फैक्ट्री के कर्मचारी वांग अंशौ की मानसिक बीमारी का निदान हुआ था और उसने अपने माता-पिता को फावड़े से मार डाला। शैंडोंग प्रांत के शिनताई शहर के पीपुल्स कोर्ट ने एक फैसला सुनाया (1999, शिनचेंग मिंचू नंबर 245) जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि हत्याएं वांग की मानसिक बीमारी का परिणाम थीं। हालाँकि, इस मुकदमे को "1400 मौत के मामलों" के हिस्से के रूप में एकत्र किया गया और इस्तेमाल किया गया , जिसमें अपराध के लिए फालुन गोंग को बेवजह दोषी ठहराया गया।

सीसीपी ने अस्पतालों में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भी यह दिखावा करने के लिए बहकाया कि वे फालुन गोंग अभ्यासी हैं। Clearwisdom.net ने जनवरी 2009 में रिपोर्ट की थी कि ली शुक्सियन, हेइलोंगजियांग प्रांत के हार्बिन के अचेंग जिले के शिन्हुआ कस्बे के कुई गांव की एक किसान  थी और उसे पेट में गंभीर अल्सर था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष और "शिन इवनिंग न्यूज" के एक रिपोर्टर ने मरीज को फालुन गोंग अभ्यासी होने का दिखावा करने के लिए राजी किया। बाद में उसे छुट्टी दे दी गई और उसकी मृत्यु हो गई। उसका नाम भी "1400 मौत के मामलों" में जोड़ा गया।

फालुन गोंग के अभ्यास से प्राप्त सकारात्मक व्यक्तिगत साक्ष्यों के अलावा, एक प्रकाशित स्वास्थ्य सर्वेक्षण ने फालुन गोंग के लाभों का पुष्टिकरण करने में मदद की। 1998 में, राष्ट्रीय खेल और शारीरिक संस्कृति आयोग ने चीगोंग पर सर्वेक्षण और रिपोर्ट संकलित की। बीजिंग, वुहान, डालियान जिले और ग्वांगडोंग प्रांत के साथ-साथ नानचांग, क्वांग्शी, अनहुई आदि जैसे अन्य क्षेत्रों में कई स्थानीय चिकित्सा टीमों ने स्थानीय फालुन गोंग अभ्यासियों से फालुन गोंग के अभ्यास के बाद उनके द्वारा अनुभव किए गए परिवर्तनों को लक्षित करके प्रश्न पूछे।

ग्वांगडोंग प्रांत, बीजिंग और डालियान जिले में सर्वेक्षण किए गए 28,571 अभ्यासियों में से (प्रत्येक व्यक्ति की बीमारी और शिकायतों की संख्या की गणना नहीं की गई): 23,619 (82.7%) अभ्यासियों की बीमारी पूरी तरह से ठीक हो गई थी और उन्होंने अपनेआप को स्वस्थ पाया, 4,616 (16.2%) अभ्यासियों ने अपनी स्थिति में सुधार देखा। सर्वेक्षण में शामिल 98.80% लोगों ने कहा कि फालुन गोंग के अभ्यास से उन्हें स्वास्थ्य लाभ हुआ है । बीजिंग में वुहान और ज़ीझुयुआन में, प्रत्येक अभ्यासी की बीमारियों की संख्या का सर्वेक्षण किया गया। परिणाम से पता चला कि 2,483 अभ्यासियों को फालुन गोंग का अभ्यास करने से पहले एक से अधिक रोग थे। कुल 6,772 रोग थे। उनमें से 4,926 (72.7%) रोग फालुन गोंग के अभ्यास के बाद ठीक हो गए। 1,712 (25.3%) रोगो में सुधार देखा गया; इस प्रकार 98.00% मामलों में फालुन गोंग का सकारात्मक प्रभाव देखा गया।

आँकड़ों के अलावा, Clearwisdom.net ने दाफा अभ्यासियों द्वारा लिखे गए कई लेख प्रकाशित किए हैं कि कैसे फालुन गोंग का अभ्यास करने से उनके गंभीर रोग ठीक हो गए। उनमें से कुछ अभ्यासियों ने (फालुन दाफा के सार्वजनिक) दमन शुरू होने के बाद फालुन गोंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया। उदाहरण के लिए, Clearwisdom.net ने फरवरी 2011 में दाई यीवेई की कहानी प्रकाशित की। दाई ने कनेक्टीकट विश्वविद्यालय से दो स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की थीं और वह येल विश्वविद्यालय में काम कर रही थीं। हालाँकि, 30 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना ने उसकी ज़िंदगी बदल दी। दुर्घटना में उसके शरीर का हर जोड़ क्षतिग्रस्त हो गया था। दाई ने मदद के लिए पश्चिमी और पूर्वी दोनों तरह की चिकित्सा की तलाश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब वह इलाज खोजने की कोशिश छोड़ने ही वाली थी और दर्द भरी ज़िंदगी जीने की तैयारी कर रही थी, तो उसे फालुन गोंग मिला। दाई की चोटें ठीक हो गईं। ठीक उसी समय जब उसका स्वास्थ्य, करियर, विवाह, परिवार और जीवन जीने का तरीका खत्म होने ही वाला था, दाई को मानों जिंदगी में दूसरा अवसर मिला।

सीसीपी द्वारा गढ़े गए "1400 मौत के मामले" और अन्य झूठ चीन के सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहे हैं, क्योंकि इनके कारण कई लोग फालुन गोंग से लाभ उठाने का मौका गवाँ रहे हैं। यह भी एक कारण है कि फालुन गोंग अभ्यासी, प्रताड़ित किये जाने की जोखिम के बावजूद, मुख्य भूमि चीन में जनता को सच बता रहे हैं। यह आशा की जाती है कि अधिक से अधिक लोग फालुन गोंग अभ्यासियों से सच्चाई जानेंगे, उनकी  करुणा के प्रति जागृत होंगे, और यहां तक कि फालुन गोंग का अभ्यास करना भी शुरू करेंगे। ऐसा करने से उन्हें स्वस्थ शरीर और खुशहाल जीवन मिल सकता है।