(Minghui.org) मैंने 20 जुलाई 1999 को उत्पीड़न शुरू होने से पहले ही फालुन दाफा साधना शुरू कर दी थी। शुरुआत में मैं कमज़ोर और अक्सर बीमार रहती थी, लेकिन फालुन दाफा अभ्यास के ज़रिए मैंने फिर से स्वस्थ्य जीवन प्राप्त किया और मेरा परिवार भी सुखी हो गया। मेरे पति, जो दाफा का अभ्यास नहीं करते थे, अक्सर अपने दोस्तों को मेरे स्वास्थ्य में सुधार और दाफा की खूबियों के बारे में बताते थे।
उत्पीड़न शुरू होने के बाद, मैंने अपनी आसक्तियों के कारण साथी अभ्यासियों से संबंध तोड़ लिए। मैंने घर पर ही साधना जारी रखी।
2019 में, मेरे पति अचानक अस्वस्थ हो गए और अंततः उन्हें हड्डी के कैंसर का पता चला। कैंसर उनके फेफड़ों, हृदय और गुर्दे सहित महत्वपूर्ण अंगों तक फैल गया था। डॉक्टरों ने कहा कि उनके पास जीने के लिए केवल छह महीने बचे हैं। अप्रत्याशित रूप से, मेरे पति ने अस्पताल में इलाज कराने से इनकार कर दिया, यह सोचकर कि यह उनके और परिवार के लिए समय, ऊर्जा और धन की बर्बादी है। इसके बजाय, उन्होंने मेरे साथ घर पर ही फालुन दाफा का अभ्यास करने का फैसला किया।
एक सह-अभ्यासी को मेरे पति की स्थिति के बारे में पता चला और वह हमसे मिलने आई। उसने धैर्यपूर्वक और व्यवस्थित रूप से उन्हें दाफा के बारे में सत्य समझाया, मास्टरजी के व्याख्यानों के वीडियो चलाए, हमारे साथ अभ्यास किया, और साथ मिलकर, हमने सद्विचारों को प्रेषित किया। उसने हमारे दोनों के व्यायाम क्रियाओं को सुधारने में मदद की। मैंने उसकी निस्वार्थ सहायता के लिए उसका हृदय से आभार व्यक्त किया और साथ ही, इतने लंबे समय तक फा से भटकने पर शर्मिंदगी भी महसूस की। हालाँकि अतीत में मेरी व्यायाम क्रियाएँ त्रुटिपूर्ण थीं, फिर भी मास्टरजी ने मेरे शरीर को शुद्ध किया, जिसके लिए मैं अत्यंत आभारी हूँ।
धीरे-धीरे, मेरे पति की सेहत में सुधार हुआ और वे अंततः अपने सामान्य काम और दैनिक गतिविधियों में लग गए। महामारी के दौरान, उनका दो बार कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया, लेकिन बिना किसी दवा के, केवल मास्टरजी के व्याख्यानों को लगातार सुनने से वे ठीक हो गए। जिन लोगों को उनके ठीक होने के बारे में पता चला, वे दाफा की चमत्कारी शक्ति पर अचंभित रह गए।
हालाँकि, मेरे पति ने साधना जारी नहीं रखी, बल्कि ताश के खेल खेलने में मग्न रहे। 2024 में एक दिन, उन्हें साँस लेने में तकलीफ़ हुई। मैंने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें चुपचाप "फालुन दाफा अच्छा है, सत्य, करुणा और सहनशीलता अच्छा है" उसे बार-बार दोहराने के लिए कहा। जब तक एम्बुलेंस अस्पताल पहुँची, तब तक उनकी हालत में सुधार हो चुका था और उनके सभी महत्वपूर्ण संकेत सामान्य हो गए थे। चूँकि वे पहले से ही अस्पताल में थे, इसलिए उनकी शारीरिक जाँच की गई, जिसमें पता चला कि उन्हें आंत्र कैंसर है। इसलिए, उन्हें भर्ती कर लिया गया। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान, उन्हें बिल्कुल भी तकलीफ़ महसूस नहीं हुई। उन्होंने अपने वार्ड के अन्य मरीज़ों को फालुन दाफा की चमत्कारी उपचार शक्ति और अपने द्वारा अनुभव किए गए चमत्कारों के बारे में भी बताया।
जब उपस्थित चिकित्सक ने उनके मेडिकल रिकॉर्ड देखे, तो उन्हें पाँच साल पहले उनके अस्थि कैंसर का इतिहास और उससे संबंधित एक्स-रे चित्र मिले। मेरे पति के चमत्कारिक स्वास्थ्य लाभ पर वे और वहाँ मौजूद अन्य चिकित्सक भी आश्चर्यचकित थे। मेरे पति ने पहले जैसा ही निर्णय लिया: वे घर लौटना चाहते थे और दाफा का अभ्यास फिर से शुरू करना चाहते थे। एक बार फिर, वे स्वस्थ हो गए और बच गए।
मेरे पति के दो चमत्कारों की पूरी प्रक्रिया को देखकर, मेरे चचेरे भाई बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने फालुन दाफा का अभ्यास शुरू करने का फैसला किया। मेरे पति के एक दोस्त को भी ट्यूमर था। मेरे पति की कहानी जानने और दाफा की महानता के प्रति उनकी प्रशंसा सुनने के बाद, उन्होंने भी अभ्यास करना शुरू कर दिया और मास्टर के व्याख्यान सुनने लगे, दाफा के आशीर्वाद का आनंद लेने लगे।
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।