(Minghui.org) 25 सितंबर, 2025 की सुबह मुझे एक स्पष्ट स्वप्न आया, जिसमें मैंने कई दृश्य देखे। पहले दृश्य में, एक बुज़ुर्ग महिला अभ्यासी को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के जासूसों और पूर्व अभ्यासियों ने गुमराह कर दिया था, और अब वह फालुन दाफा या इसके संस्थापक, मास्टर ली में विश्वास नहीं करती थी। इसके तुरंत बाद उसकी मृत्यु हो गई।

एक अन्य दृश्य में, मैंने देखा कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्वेच्छा से आए अभ्यासी, फा (शिक्षाएँ) पढ़ रहे थे। उनमें से एक के मन में मास्टरजी और दाफा के प्रति अनादरपूर्ण विचार थे। उसने भी शीघ्र ही प्राण त्याग दिए। तीन घंटे के भीतर उसका शरीर सड़ने लगा, और अभ्यासियों ने उसे कमरे से बाहर निकाला। मैंने जो देखा, उससे मुझे समझ आया कि यह उन अभ्यासियों को नष्ट करने की प्रक्रिया थी जिन्होंने मास्टरजी को धोखा दिया था, और यह सब एक साथ हुआ।

मास्टरजी ने कहा,

"ब्रह्मांड का फ़ा-संशोधन अंतिम चरण में पहुँच गया है, और इस समयावधि के बाद चयन और उन्मूलन की एक गंभीर प्रक्रिया होगी।" ("खतरे से दूर रहें ")

मास्टरजी ने यह भी कहा,

"लेकिन आज की मानवजाति के एक सदस्य और एक दाफ़ा अनुयायी के रूप में, दो चीज़ें हैं जो आपको कभी नहीं करनी चाहिए। पहली यह कि आपको अपने मास्टरजी को धोखा नहीं देना चाहिए! दूसरी यह कि आपको जीवनो की मुक्ति में दखलअंदाजी नहीं करना चाहिए! क्योंकि यही अंतिम मानदंड हैं जो तय करते हैं कि कोई जीवन बचा रहेगा या नहीं। इनका उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए!" ("मास्टरजी के परिवार के सदस्यों के प्रति आपको कैसा व्यवहार और आदर करना चाहिए ")

साधना अभ्यास पवित्र और अत्यंत गंभीर है। फालुन दाफा अभ्यासी बनने के लिए मास्टरजी और दाफा में विश्वास रखना सबसे बुनियादी आवश्यकता है। जो लोग मास्टरजी को धोखा देते हैं, वे उनके साथ वापस नहीं लौट सकते। उन्हें पुरानी ताकतें भी नीची नज़र से देखती हैं।

विशाल ब्रह्मांड में, मास्टरजी ने हमें फालुन दाफा अभ्यासी बनने के लिए चुना, और हमें वह सम्मान दिया जो देवताओं को नहीं मिलता। इतिहास में जब हम इस संसार में अवतरित हुए, मास्टरजी ने हमारा ध्यान रखा और हमारी सहायता की ताकि हम एक दिन साधना का अभ्यास कर सकें और साथ ही फा-शोधन में उनकी सहायता भी कर सकें। पुनर्जन्म दर पुनर्जन्म, मास्टरजी ने हमारे साथ संपर्क बनाये रखा और हमें भटकने से बचाने के लिए हमें चिह्नित किया। दाफा का परिचय देने के बाद, मास्टरजी ने हमें खोजा, हमें अभ्यासी बनने में सहायता की, और साधना पथ पर हमारा मार्गदर्शन किया ताकि हम घर लौट सकें। फा-शोधन में हमें असफल होने से बचाने के लिए, मास्टरजी ने हमारे लिए कर्म ऋण सहे और साथ ही पुरानी शक्तियों और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के हमलों का सामना भी किया। हम ब्रह्मांड में सबसे भाग्यशाली जीव हैं। हमें केवल एक झलक ही मिलती है कि मास्टरजी ने हमारे लिए कितने कष्ट सहे, और हम शायद कभी पूरी तरह से जान न पाएँ।

मुझे हाल ही में यह भी याद आया कि मास्टरजी ने क्या कहा था: "मैंने यह यात्रा केवल संवेदनशील जीवों के लिए की है।" ("पृथ्वी की दुनिया में उतरना", परिश्रमी प्रगति के आवश्यक तत्व III )

शुरू में मुझे इस वाक्य का गहरा अर्थ समझ नहीं आया, जिसमें मास्टरजी की असीम करुणा और हम अभ्यासियों व जीवों के लिए उनके अपार कष्ट शामिल थे। मुझे यह भी एहसास हुआ कि यह साधना अवसर सचमुच अनमोल है। मैं गहराई से प्रभावित हूँ, और मास्टरजी के प्रति मेरी कृतज्ञता शब्दों से परे है। अभ्यासियों के रूप में, हमें मास्टरजी के त्याग को संजोना चाहिए, और उन्हें निराश नहीं करना चाहिए। कोई दूसरा फ़ा-शोधन या साधना का अवसर नहीं होगा।

मेरी समझ से, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और उसके जासूसों ने मास्टर पर लगातार हमले किए हैं, और कुछ लोगों ने, जो खुद को अभ्यासी बताते थे, उनके साथ विश्वासघात किया है। मास्टर ने हम अभ्यासियों और उन लोगों के लिए समय बढ़ा दिया है जो बचाए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसा करके, मास्टर ने बहुत कष्ट सहे हैं।

शायद कुछ अभ्यासी भ्रमित हो गए हैं और दाफ़ा पर संदेह करने लगे हैं; कुछ ने दाफ़ा और मास्टरजी के प्रति नाराज़गी पैदा कर ली है क्योंकि उन्हें वह नहीं मिला जो वे चाहते थे। दूसरों ने शिकायत की है क्योंकि वे कष्टों पर विजय नहीं पा सके। हो सकता है कि इसी तरह पुरानी शक्तियों ने देवत्व की ओर लौटने के आपके मार्ग को अवरुद्ध कर दिया हो। इस स्थिति में, आप और वे संवेदनशील जीव जिनके लिए आप ज़िम्मेदार हैं, विनाश के कगार पर हैं।

बेशक, मेरा सपना मेरी अपनी परिस्थिति या मेरे अपने स्तर से जुड़ा हो सकता है। लेकिन मैं इसे आपके साथ साझा कर रहा हूँ, और मैं अन्य अभ्यासियों को याद दिलाना चाहता हूँ कि फ़ा-परिशोधन लगभग समाप्त होने वाला है। कृपया हमारी साधना यात्राओं और हमारे लिए मास्टरजी के त्याग और कष्टों को संजोएँ। इसी तरह हम अपने लिए और जीवों के लिए ज़िम्मेदार बन सकते हैं।

ये मेरी निजी समझ है। कृपया उन सभी बातों को इंगित करें जो दाफ़ा की शिक्षाओं से मेल नहीं खातीं।