(Minghui.org) मास्टरजी के लेख “ मास्टरजी के परिवार के सदस्यों के साथ उचित व्यवहार करें ” और मिंगहुई संपादकीय “ सद्विचारो के साथ कार्य करना (मास्टरजी की टिप्पणी के साथ) ” के प्रकाशन के बाद से, कुछ अभ्यासी जो मानव आसक्ति के आधार पर अपने शब्दों और कार्यों के साथ मास्टरजी के परिवार के सदस्यों की ख़ुशामद करते थे, मास्टरजी के परिवार के सदस्यों के साथ कैसे व्यवहार करें, इस मुद्दे पर उन्होंने इसके विपरीत रवैया अपना लिया हैं।
मास्टरजी ने हमें फ़ा सिखाया है ताकि हम उच्चस्तरीय साधना कर सकें। हम सभी साधक हैं जो दिव्यता के मार्ग पर चल रहे हैं। हम फ़ा के मार्गदर्शन का पालन करते हुए विभिन्न मानवीय भावनाओं और लगावों को छोड़ते हैं और लोगों को बचाने की प्रक्रिया में पूर्णता की ओर बढ़ते हैं। मास्टरजी ने यह नहीं कहा कि उनके परिवार के सदस्य पूरी तरह से गलत हैं; वह केवल उन अभ्यासियों को सुधार रहे हैं जो साधक के अनुसार व्यवहार नहीं कर रहे हैं।
हमें मास्टरजी के लिए कठिनाई उत्पन्न करने वाले अनुचित शब्दों और कार्यों से बचना चाहिए; बल्कि, हमें फ़ा के भीतर से फ़ा के सिद्धांतों और शिक्षाओं को गहराई से समझना चाहिए और खुद को एक साधक के मानदंड पर खरा उतारना चाहिए।
मिंगहुई संपादकीय बोर्ड
26 अक्टूबर, 2023