(Minghui.org) सद्विचार उन तीन चीज़ों में से एक है जो मास्टर हमसे चाहते हैं। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है, और फा-सुधार काल के प्रत्येक दाफा शिष्य को इस संबंध में अच्छा करना चाहिए। हालांकि, बहुत लंबे समय से और विभिन्न कारणों से, मुख्यभूमि चीन के कुछ क्षेत्रों के अभ्यासी और चीन के बाहर के कुछ नए अभ्यासी अभी भी सद्विचार भेजने के समय और उसकी आवश्यक बातों को सही ढंग से नहीं समझ पाए हैं। कुछ क्षेत्रों में कुछ व्यक्तियों ने स्वयं कुछ नया और अलग स्थापित कर दिया है, जिससे कुछ अभ्यासियों के लिए व्यवधान उत्पन्न हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए, यह लेख सद्विचार भेजने की जरूरते और आवश्यकताओं का, आरंभिक से लेकर नवीनतम लेखों तक, पुनः संकलन है और इसे मुख्यभूमि चीन के अभ्यासियों तथा अन्य क्षेत्रों के नए अभ्यासियों के संदर्भ के लिए यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है:
I. सद्विचार भेजने सम्बन्धी आवश्यक बातें
पहले पाँच मिनट तक स्वयं को स्वच्छ करें, और फिर पाँच से दस मिनट तक सद्विचार भेजना शुरू करें ताकि दुष्ट काले अनुचरों और सड़े हुए दानवों को साफ किया जा सके, तथा कम्युनिस्ट दुष्ट प्रेत और अन्य आयामों में कम्युनिस्ट पार्टी के सभी दुष्ट तत्वों का उन्मूलन किया जा सके।
उदाहरण के लिए, विश्वभर में एक साथ सद्विचार भेजने को लें: दुष्टता को साफ करने के लिए सद्विचार भेजने से पहले (5:55, 11:55 आदि से शुरू करके), 5 मिनट के लिए शांत हो जाएँ और अपने मन के बुरे विचारों, विचार-कर्म, बुरी धारणाओं या बाहरी व्यवधान को समाप्त करने के बारे में सोचें; और फिर ठीक घंटे के आरंभ में सद्विचार भेजना शुरू करें, पुरानी शक्तियों के काले अनुचरों और सड़े हुए दानवों को विघटित करें, तथा कम्युनिस्ट दुष्ट प्रेत और अन्य आयामों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सभी दुष्ट तत्वों को नष्ट करें; हर बार कम से कम पाँच मिनट तक।
सद्विचार भेजते समय आपका मन एकाग्र, शुद्ध और स्थिर होना चाहिए--केवल तभी आप अपनी अधिक महानतम क्षमताओं का उपयोग कर सकते हैं।
अपने मन को शुद्ध करने के बाद, सूत्रों का उच्चारण करने से पहले क्या सोचना चाहिए?
फिर से विश्वभर में एक साथ सद्विचार भेजने को उदाहरण के रूप में लेते हुए: स्वयं को शुद्ध करने के बाद, हर घंटे के आरंभ से और हर बार कम से कम पाँच मिनट तक, विश्वभर के सभी दाफा शिष्यों को निम्नलिखित के बारे में सोचना चाहिए:
1) सभी काले अनुचरों और सड़े हुए दानवों को विघटित करते हुए, कम्युनिस्ट दुष्ट प्रेत के सभी तत्वों और अन्य आयामों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के उसके सभी दुष्ट तत्वों को नष्ट करते हुए, सब कुछ समाहित करते हुए और कुछ भी न छोड़ते हुए दाफा को नुकसान पहुँचाने वाली समस्त दुष्टता का उन्मूलन करें
2) कुछ विशिष्ट लक्ष्यों को निर्धारित करना ठीक है
3) मास्टर के फा-सुधार (रेक्टिफिकेशन) सूत्रों का मन ही मन उच्चारण करें, जिनका अर्थ है, "फा ब्रह्मांड को सुधारता है, दुष्टता पूरी तरह समाप्त हो जाती है," और आवश्यकता होने पर उन सूत्रों को भी जोड़ा जा सकता है जिनका अर्थ है "फा देवलोक और पृथ्वी को सुधारता है, इसी जीवन में तत्काल प्रतिफल प्राप्त हो"; किसी की मुख्य भाषा चीनी हो या न हो, सूत्रों का उच्चारण करते समय यथासंभव शुद्ध मंदारिन चीनी उच्चारण का उपयोग करना चाहिए।
सूत्रों का चीनी उच्चारण नीचे दिया गया है:
फा ब्रह्मांड को सुधारता है, दुष्टता पूर्णतया समाप्त हो जाती है
(पिनयिन रोमन लिप्यंतरण)
फ़ा ज्यंग च्येन कुन (फा ब्रह्मांड को सुधारता है)
श्ये अ च्यान मेअ (दुष्टता पूर्णतया समाप्त हो जाती है)
फा देवलोक और पृथ्वी को सुधारता है, इसी जीवन में तत्काल प्रतिफल प्राप्त हो
(पिनयिन रोमन लिप्यंतरण)
फ़ा ज्यंग च्यान त्येन दी (फा देवलोक और पृथ्वी को सुधारता है)
श्येन ष्यर श्येन बाओ (इसी जीवन में तत्काल प्रतिफल प्राप्त हो)
4) सूत्रों का मन ही मन उच्चारण करने के बाद, मेअ1 (灭 ) शब्द कहते हुए शक्तिशाली विचारों को केंद्रित करें। मेअ (灭 ) शब्द इतना शक्तिशाली होना चाहिए कि वह ब्रह्मांडीय शरीर जितना विशाल हो, हर आयाम में सब कुछ समाहित करे और कुछ भी न छोड़े। ("सद्विचार") शांत अवस्था में रहते हुए, अपनी शक्तिशाली विचार-शक्ति को केंद्रित करें और Mie के इस विशाल अक्षर को बनाए रखें। यह सुनिश्चित करें कि इस प्रक्रिया में आप सो न जाएँ, अन्यथा चाहे आप कितनी भी देर बैठे रहें, कोई प्रभाव नहीं होगा।
1यह सूत्रों में से एक का अंतिम शब्द है और इसका अर्थ "साफ कर दिया गया," "समाप्त किया गया," "शुद्ध कर हटाया गया," आदि है। इसका उच्चारण " म्येः" है।
ऊपर दिए गए बिंदु संख्या दो के संबंध में, सूत्रों और 'मेअ' शब्द का मन ही मन उच्चारण करने से पहले, स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर मन में एक विचार जोड़ना ठीक है। उदाहरण के लिए: स्थानीय श्रम शिविर या ब्रेनवॉशिंग केंद्र में दुष्टता का उन्मूलन करना, किसी विशिष्ट दुष्ट व्यक्ति को तत्काल कर्मफल प्राप्त हो, आदि। लेकिन कृपया यह अवश्य ध्यान रखें: वास्तविक लक्ष्य बहुत अधिक या अत्यधिक विशिष्ट रखना उचित नहीं है, अन्यथा न केवल उन्हें मन ही मन कहने में बहुत अधिक समय लगेगा और सबके साथ सद्विचार भेजने का समय निकल जाएगा, बल्कि यदि आप अपने मन को शांत नहीं कर पाते हैं, तो सद्विचार भेजने का प्रभाव प्राप्त नहीं होगा; और क्योंकि ये सभी विशिष्ट बातें हैं, इससे आपकी अपनी शक्तियों के प्रभाव-क्षेत्र की सीमा भी सीमित हो जाएगी।
मास्टर ने "Righteous Thoughts" लेख में कहा:
"कुछ अभ्यासी ऐसे भी हैं जो सद्विचार भेजते समय अपने मन में विशेष रूप से एक या कुछ दुष्ट तत्वों को लक्ष्य बनाते हैं, और इससे उनके द्वारा भेजे गए गोंग और दिव्य शक्तियाँ अपना अधिकतम प्रभाव नहीं दिखा पातीं। निस्संदेह, यदि परिस्थितियाँ विशेष हों और आप अकेले या मिलकर सद्विचार भेजते समय किसी एक दुष्ट प्राणी या कुछ दुष्ट प्राणियों को लक्ष्य बनाते हैं, तो आपको ऐसा करना चाहिए, और केंद्रित शक्ति अत्यंत प्रबल होती है। लेकिन जब आप सामान्य रूप से प्रतिदिन मिलकर सद्विचार भेजते हैं, तो आपको दुष्टता का बड़े स्तर पर पीछा करना चाहिए। आपको हर दिन, हर बार केवल एक या कुछ दुष्ट प्राणियों को लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए।"
आपको शांत और गंभीर अवस्था में सूत्रों का मन ही मन उच्चारण करना चाहिए
सद्विचार भेजने से पहले, दुष्टता को समाप्त करने के लिए आपके विचार शक्तिशाली और दृढ़ होने चाहिए, और आपको यह जानना चाहिए कि आपके सद्विचार निश्चित रूप से दुष्टता को समाप्त कर सकते हैं। शुद्ध, पवित्र करुणा के साथ शांतिपूर्वक फा-सुधार सूत्रों का मन ही मन उच्चारण करें।
ध्यान दें:
1) सूत्रों के उच्चारण की आवश्यकता है कि उन्हें "मन ही मन उच्चारित" किया जाए, जोर से (या सुनाई देने योग्य रूप में) नहीं। सूत्रों का उच्चारण करने का अर्थ उन्हें बार-बार दोहराना नहीं है। सूत्रों का मन ही मन उच्चारण करते समय, विचार जितने अधिक शांत, दृढ़, शुद्ध और स्थिर होंगे, उनकी शक्ति उतनी ही अधिक होगी।
2) सद्विचार भेजते समय, सूत्र को एक बार मन ही मन उच्चारित करने के बाद, यदि कोई शांत अवस्था में सद्विचार बनाए रख सके तो यह सर्वोत्तम है। जब सद्विचार स्थिर न हों, तो अपनी ऊर्जा को केंद्रित करने के लिए सूत्र को फिर से दोहराएँ। सूत्रों को बार-बार और लगातार दोहराने से शांत अवस्था प्रभावित होगी; सूत्रों के उच्चारण पर अत्यधिक जोर देना वास्तव में उस सीमा को सीमित कर सकता है जिसमें दिव्य शक्तियाँ प्रभावी होती हैं।
3) कुछ अभ्यासी सद्विचार भेजने के बाद सतही परिणामों को देखते हैं, और यदि उन्हें सतह पर परिणाम दिखाई नहीं देते तो वे सोचते हैं कि उनके सद्विचार प्रभावी नहीं हैं। यह फा के सिद्धांतों को अच्छी तरह न समझने और पर्याप्त शक्तिशाली सद्विचार न होने के कारण होता है, और इससे सद्विचार भेजने के परिणाम प्रभावित होंगे। सद्विचार भेजने से पहले, दुष्टता को दृढ़तापूर्वक समाप्त करने के अपने विचारों को मजबूत करना अनिवार्य है, और निश्चित रूप से जानना चाहिए कि आपके सद्विचार दुष्टता को समाप्त करने में सक्षम होंगे। केवल फा का अधिक और अच्छी तरह अध्ययन करने से ही हम अपने पवित्र विचारों को सुदृढ़ कर सकते हैं और सद्विचार भेजने में अच्छा कर सकते हैं, जो उन तीन कार्यों में से एक है जिन्हें मास्टर फ़ा-सुधार काल के प्रत्येक दाफा शिष्य से अच्छी तरह करने की अपेक्षा करते हैं।
मास्टर ने "Teaching and Explaining the Fa at the Metropolitan New York Fa Conference" में कहा:
"जब आप सद्विचार भेजते हैं तो आपको सूत्र को लगातार दोहराते नहीं रहना चाहिए। आपको केवल एक बार उसका उच्चारण करना है और वह कार्य करेगा, विशेष परिस्थितियों को छोड़कर। यदि आपको लगे कि आप शांत नहीं हो पा रहे हैं और आप अपने सद्विचारों को फिर से समायोजित करते हैं, तो यह ठीक है, लेकिन फिर भी वह केवल उसी क्षण के लिए है। वास्तव में, जब आप सचमुच शांत हो सकते हैं, तो एक विचार ही देवलोक और पृथ्वी को हिला देने के लिए पर्याप्त है, ऐसा कुछ नहीं है जो वह न कर सके, और ऐसा है मानो वह आपके क्षेत्र में आने वाली हर चीज़ को तुरंत स्थिर और नियंत्रित कर देता है; आप एक पर्वत के समान हैं, और आप उन्हें तुरंत नियंत्रित कर देते हैं। आपका मन हमेशा अस्थिर नहीं रहना चाहिए। जब आपका मन अस्थिर होता है तो आप यह प्राप्त नहीं कर सकते।"
सद्विचार भेजते समय सुनिश्चित करें कि आप पूरी तरह सचेत हों और विचारों की शक्ति प्रबल हो
मास्टर ने "Righteous Thoughts" में कहा:
"वर्तमान में अभी भी कुछ अभ्यासी ऐसे हैं जिन्होंने वास्तव में सद्विचार भेजने की आवश्यकताओ को नहीं समझा है। कुछ अभ्यासी ठीक उसी अवस्था में होते हैं जैसी ध्यान करते समय होती है--यहाँ तक कि केवल ध्यान करते समय भी, कुछ अभ्यासी आधी नींद की अवस्था में होते हैं, ऐसी अवस्था में होते हैं जिसमें उनका मन पर्याप्त रूप से सजग नहीं होता, या ऐसी अवस्था में होते हैं जिसमें वे भटकते विचारों से गंभीर रूप से बाधित होते हैं--इसलिए वे बहुत अच्छा प्रभाव प्राप्त नहीं कर पाते।"
"Righteous Thoughts" में सद्विचार कैसे भेजें, इस बारे में मास्टर के निर्देश इस प्रकार हैं,
"इसे इस प्रकार करना है: (1) आपको अपना ध्यान और प्रयास केंद्रित करना चाहिए, आपका मन पूरी तरह स्पष्ट और विवेकपूर्ण होना चाहिए, आपके विचारों की शक्ति केंद्रित और प्रबल होनी चाहिए, जिसमें सर्वोच्चता और ब्रह्मांड की समस्त दुष्टता को नष्ट करने का भाव हो। (2) वे शिष्य जो फिलहाल अन्य आयामों को देखने में सक्षम नहीं हैं, सूत्र का उच्चारण पूरा करने के बाद 'मेअ'1 (灭 ) शब्द कहते हुए शक्तिशाली विचारों को केंद्रित कर सकते हैं। 'मेअ'(灭 ) शब्द इतना शक्तिशाली होना चाहिए कि वह ब्रह्मांडीय शरीर जितना विशाल हो, हर आयाम में सब कुछ समाहित करे और कुछ भी न छोड़े। (3) वे शिष्य जो अन्य आयामों में दुष्ट प्राणियों को देख सकते हैं, जिन परिस्थितियों से वे अवगत हैं उनके अनुसार चीजों को संभाल सकते हैं। उनके सद्विचार प्रबल होने चाहिए, और उन्हें अपनी प्रज्ञा का पूर्ण उपयोग करना चाहिए। एक सद्विचार स्वयं सौ दुष्ट चीजों को वश में कर देता है। (4) सद्विचार भेजते समय आँखें बंद रखने और न रखने, दोनों का प्रभाव समान है। यदि आप आँखें खुली रखते हैं तो आपको ऐसी अवस्था प्राप्त करनी चाहिए जिसमें साधारण लोगों के आयाम में जो कुछ भी दिखाई देता है, आप उस पर ध्यान न दें।"
1यह सूत्रों में से एक का अंतिम शब्द है और इसका अर्थ "साफ कर दिया गया," "समाप्त किया गया," "शुद्ध कर हटाया गया," आदि है। इसका उच्चारण "म्येः" है।
सद्विचार भेजने की मुद्रा और हस्त-मुद्रा
चलते हुए, भोजन करते हुए या काम करते हुए, किसी भी वातावरण में सद्विचार भेजे जा सकते हैं। इसके लिए बैठकर ध्यान करना आवश्यक नहीं है, और इसे आँखें खुली या बंद रखकर किया जा सकता है। हस्त-मुद्राएँ करना पूर्णतः आवश्यक नहीं है, लेकिन आपको अपने विचारों में अपने प्रयासों को केंद्रित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका मन एकाग्र, शुद्ध और दृढ़ हो।
यदि आप सद्विचार भेजते समय हस्त-मुद्राओं का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको मास्टर की आवश्यकताओं के अनुसार ही करना चाहिए और या तो सीधी हथेली या कमल-पुष्प हथेली का उपयोग करना चाहिए (12 जून, 2001 का लेख "सद्विचार भेजने की दो हस्त-मुद्राएँ" ["The Two Hand Gestures for Sending Forth Righteous Thoughts"] देखें, जिसमें मास्टर द्वारा मुद्राएँ प्रदर्शित करते हुए चित्र हैं)। यदि आप स्वयं कोई मुद्रा जोड़ते या बनाते हैं, तो वह दाफा शिष्यों द्वारा सद्विचारों से किया गया कार्य नहीं है।
II. विश्वभर के दाफा शिष्यों के लिए एक साथ सद्विचार भेजने के अनुशंसित समय
हर दिन चार निर्धारित समय: बीजिंग समय के अनुसार सुबह 6 बजे, दोपहर 12 बजे, शाम 6 बजे और मध्यरात्रि, तथा प्रत्येक रविवार बीजिंग समय के अनुसार सुबह 5 बजे, 6 बजे और 7 बजे। (अन्य क्षेत्रों के नए अभ्यासी कृपया अपने स्थानीय समय निर्धारित करने के लिए समय-क्षेत्र का रूपांतरण करें।)
हर बार सद्विचार भेजने से पहले पाँच मिनट तक स्वयं को शुद्ध करें, और कम से कम पाँच मिनट तक सद्विचार भेजें।
यदि विशेष परिस्थितियाँ हों (उदाहरण के लिए, काम के दौरान दिन में विनिर्माण संबंधी कोई सुरक्षा समस्या न हो यह सुनिश्चित करना), तो अपने अनुसार समायोजन करना ठीक है (उदाहरण के लिए प्रतिदिन विश्वभर में एक साथ सद्विचार भेजने में एक या दो बार कम भाग लेना)। लेकिन शर्त यह है कि आपको दाफा शिष्य की मनःस्थिति बनाए रखनी चाहिए, सद्विचार अच्छी तरह भेजने और निरंतर ऐसा करने को अत्यधिक महत्व देना चाहिए, और इसकी पूर्ति के लिए कोई अन्य समय ढूँढ़ना सर्वोत्तम होगा।
III. फा के आधार पर सद्विचार भेजने और उसकी आवश्यक बातों को बेहतर ढंग से समझने के लिए, कृपया मास्टर के नए लेखों और मिंगहुई संपादकों के संबंधित संदर्भ लेखों को ध्यानपूर्वक पढ़ें:
कॉपीराइट © 1999-2026 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।