(Minghui.org) इस वर्ष मई से, पूरी दुनिया में दाफा के शिष्यों ने सद्विचारों का उपयोग करके तीन लोकों के भीतर विभिन्न आयामों को प्रभावी ढंग से स्वच्छ किया है। दुष्ट शक्तियों के प्रभाव का जाल लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुका है। जो पहले अहंकारपूर्वक अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते थे, वे अब किसी तरह अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यद्यपि मुख्यभूमि चीन की 6-10 प्रणाली, कुछ क्षेत्रों में श्रम शिविर और ब्रेनवॉशिंग कक्षाएँ तथा विदेशों में स्थित कुछ चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास अभी भी दाफा के दुष्टतापूर्ण दमन और बदनामी में लगे हुए हैं, फिर भी मानव संसार में राजनीतिक गुंडों के उस विशेष गिरोह का यह अंतिम अतार्किक प्रदर्शन उनके दुष्ट स्वभाव को और अधिक उजागर करने के अलावा कुछ नहीं है। इस प्रकार का व्यवहार दुनिया में और अधिक लोगों को सच्चाई देखने तथा अधिक साधकों को परिपूर्णता की ओर आगे बढ़ने का अवसर ही देता रहेगा। जहाँ तक स्वयं उन दुष्ट लोगों का सवाल है, इससे केवल और भी कठोर दंड तथा उनका पूर्ण विनाश ही होगा।
वर्तमान समय में, सभी दाफा शिष्यों का सबसे महत्वपूर्ण मिशन फ़ा-सुधार है और फ़ा-सुधार का मूल सत्य को स्पष्ट करना है। कोई व्यक्ति चाहे जिस भी वातावरण में हो, प्रत्येक दाफा शिष्य की ज़िम्मेदारी है कि वह अपने आसपास के लोगों के समूह को सच्चाई स्पष्ट करे। शक्तिशाली सद्विचारों के मार्गदर्शन में दाफा शिष्यों द्वारा 'फ़ा- सुधार' के दौरान सच्चाई स्पष्ट करने का अत्यंत महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, क्योंकि झूठ, बदनामी और सच्चाई को रोकना ही वह आधार है जिस पर दुष्ट शक्तियाँ अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए निर्भर करती हैं। जिन भी जीवों में अभी सद्विचार मौजूद हैं, चाहे वे झूठों से कितने भी धोखा खा चुके हों और कितने भी हठी प्रतीत होते हों, सच्चाई को समझने के बाद उनकी चेतनाये चकित हो जाएँगी और उनके भौतिक क्षेत्र के स्वभाव में भी परिवर्तन आएगा। इस प्रकार के अरबों परिवर्तन उस वातावरण को साफ़ कर रहे हैं, जिस पर दुष्ट शक्तियाँ अपने अस्तित्व के लिए निर्भर करती हैं। दाफा शिष्यों द्वारा दुष्ट शक्तियों का उन्मूलन दुनिया के लोगों और सचेतन जीवों की रक्षा करना है। सच्चाई स्पष्ट करना सचेतन जीवों को बचाना है, क्योंकि जब मानवजाति को नियंत्रित और बाधित करने वाले दुष्ट पदार्थों को साफ़ कर दिया जाता है, तो सच्चाई को समझकर जागृत हुए लोग फिर से सद्विचार स्थापित करेंगे। वे दुष्ट शक्तियों का विरोध करेंगे, दाफा के शिष्यों की रक्षा करेंगे और अपनी क्षमताओं की सीमा के भीतर सच्चाई को आगे पहुँचाने में सहायता करेंगे, जिससे वे अपने स्वयं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक आधार तैयार करेंगे।
दाफा शिष्यों का मुख्य समूह मुख्यभूमि चीन में है। अच्छे जन्मजात गुणों वाले अनेक लोग पुनर्जन्म के माध्यम से मुख्यभूमि चीन में एकत्र हुए हैं और दुष्ट शक्तियों द्वारा किया गया नुकसान भी मुख्यभूमि चीन में केंद्रित है। इसलिए, चीनी लोगों को अधिक व्यापक रूप से, अधिक गहराई से और अधिक परिष्कृत ढंग से सच्चाई स्पष्ट करना, फ़ा-सुधार की प्रगति के समग्र स्वरूप, नए ब्रह्मांड के भविष्य और नई मानवजाति के भविष्य से संबंधित है। वर्तमान समय में यह दाफा शिष्यों का प्राथमिक फ़ा-सुधार मिशन है। यह अत्यंत तात्कालिक कार्य है और इसका एक क्षण भी व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।
इस महान और गंभीर फ़ा-सुधार के दौरान, चीन और विदेशों में दाफा शिष्यों का निर्माण करने वाली विभिन्न राष्ट्रीयताएँ और जातीय समूह एक (एकीकृत) शरीर हैं और फ़ा-सुधार के व्यापक परिप्रेक्ष्य में उनमें से प्रत्येक का महत्वपूर्ण तथा अपरिहार्य प्रभाव है। वर्तमान समय में, हमें प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत और बाहरी परिस्थितियों के लाभों का अधिक पूर्ण उपयोग करने की आवश्यकता है। विभिन्न प्रकार के माध्यमों (विशेष रूप से व्यापक सूचना आदान-प्रदान, व्यावसायिक गतिविधियाँ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आर्थिक सहयोग, पर्यटन और पारस्परिक संपर्क, मीडिया वितरण, सामुदायिक समूह और संगठन तथा पहले से मौजूद सामाजिक नेटवर्क) और विभिन्न प्रकार के तरीकों (जैसे रेडियो, टेलीविज़न, ऑडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, समाचार पत्र और पत्रिकाएँ, टेलीफोन, फ़ैक्स, पत्र, ईमेल, इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी, मंच, बैनर, पर्चे, विज्ञापन आदि) के माध्यम से, हमें दृढ़तापूर्वक, निडर होकर, विवेकपूर्ण और बुद्धिमत्तापूर्वक अधिक से अधिक लोगों तक सच्चाई पहुँचाने के तरीके खोजने चाहिए। इनमें व्यक्ति, समूह, सामाजिक संगठन, सरकारी प्रशासनिक विभाग तथा दाफा शिष्यों के परिवार, मित्र, सहपाठी, सहकर्मी और पड़ोसी सभी शामिल हैं। हमें लोगों की मदद करनी चाहिए ताकि वे सच्चाई को स्पष्ट समझ सकें, झूठ को पहचान सकें और बुराई के असर और नियंत्रण से मुक्त हो सकें; ताकि उनके दिलों की गहराइयों से 'दाफ़ा' के लिए सम्मान और 'सत्य, करुणा और सहनशीलता' के ऊँचे आदर्शों के प्रति श्रद्धा पैदा हो।।
फ़ा-सुधार की प्रक्रिया ऐसी गति से तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिसका वर्णन मानव भाषा में नहीं किया जा सकता। इस अनमोल अंतिम चरण के दौरान, आइए चीन के भीतर और बाहर के हमारे दाफा शिष्य एक मन होकर अपनी शक्तियों को एकजुट करें। प्रतीक्षा न करें और दूसरों पर निर्भर न रहें। प्रत्येक मिनट और प्रत्येक सेकंड को पकड़कर रखें। समय रहते और भी अधिक चीनी लोगों को सच्चाई समझाएँ और उन्हें अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण तथा दुर्लभ अवसर का लाभ उठाने में सहायता करें। साथ ही, इस प्रक्रिया के माध्यम से हमें हर समय फ़ा के भीतर से फ़ा को समझना चाहिए, फ़ा को अपना शिक्षक मानकर अपने अंतर्मन की ओर देखते हुए साधना करनी चाहिए, अपने मन में मौजूद सभी सामान्य मानवीय धारणाओं और विकृत सोच को लगातार सुधारना चाहिए तथा बाहरी हस्तक्षेप को दूर करने के लिए सद्विचारों का उपयोग करना चाहिए। आइए, हम वास्तव में मानवता की सीमाओं से बाहर निकलें और करुणामय तथा बुद्धिमान महान एवं सच्चे ज्ञानोदय की अवस्था की ओर साधना करें—ऐसी अवस्था, जिसमें स्वार्थ और अहं का अभाव हो, जहाँ पहले दूसरों के बारे में और बाद में अपने बारे में सोचा जाए। आइए भविष्य के लिए और भी अद्भुत कार्य करें ताकि 'फा-सुधार' का इतिहास और भी भव्य और गौरवशाली बन सके।
31 अक्टूबर, 2001
कॉपीराइट © 1999-2026 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।