फालुन दाफा (जिसे फालुन गोंग भी कहा जाता है) बुद्ध विचारधारा पर आधारित स्वयं-साधना का एक उन्नत अभ्यास है। फालुन दाफा की स्थापना श्री ली होंगज़ी ने की थी, जो इस अभ्यास के गुरु हैं। यह एक साधना है जिसमें “ब्रह्मांड के सर्वोच्च गुणों—जन, शान, रेन (सत्य, करुणा, सहनशीलता)— को आत्मसात करना अभ्यास का आधार है। यह अभ्यास इन सर्वोच्च गुणों द्वारा संचालित होता है, और उन्हीं नियमों पर होता है जो ब्रह्मांड के विकास का आधार हैं।”
मास्टर ली की शिक्षाएँ कई ग्रंथों में वर्णित हैं, जिनमेंफालुन गोंग, ज़ूआन फालुन, फालुन दाफा : फल पदवी प्राप्त करने का महान मार्ग, आगे और प्रगति के लिए आवश्यक लेख और हांग यिन शामिल हैं। इन पुस्तकों और अन्य लेख सामग्री का 53 भाषाओ में अनुवाद किया गया है और उन्हें दुनियाभर में प्रकाशित और वितरित किया गया है।
फालुन दाफा पुस्तकों और निर्देशात्मक वीडियो के मुफ्त डाउनलोड सहित एक अधिक संपूर्ण परिचय hi.falundafa.org पर पाया जा सकता है।
यह पेज निर्माणाधीन है।