यूरोपीय फ़ा सम्मेलन

फ़ा सम्मेलन में भाग लेने वाले दाफा अभ्यासियों को मेरा अभिवादन:

आज विश्व के अधिकांश लोग उच्च-स्तरीय प्राणी हैं, जो मानव लोक में इसलिए अवतरित हुए कि फ़ा की प्रतीक्षा करें और तब उद्धार प्राप्त करें जब सृष्टिकर्ता ब्रह्मांडीय शरीर का पुनः निर्माण करें। दाफा अभ्यासी इन लोगों को बचाने के मिशन का दायित्व अपने कंधों पर उठाए हुए हैं।

इस महान और ऐतिहासिक मिशन को पूरा करने के लिए, दाफा अभ्यासी को फ़ा का अच्छी तरह अध्ययन करना अनिवार्य है। केवल तभी जब फ़ा आपके हृदय में होगा, आप अच्छी तरह कर पाएँगे। इसलिए आपको सच्चाई से और दृढ़तापूर्वक साधना करनी होगी।

फ़ा सम्मेलन परस्पर उन्नति, एक-दूसरे से सीखने और स्वयं को ऊँचा उठाने के लिए आयोजित किए जाते हैं। इसी उद्देश्य से, मैं आपके फ़ा सम्मेलन की पूर्ण सफलता की कामना करता हूँ!

मास्टर ली होंगज़ी

27 अगस्त, 2023