23 जुलाई, 2023
इटली फ़ा सम्मेलन के लिए:
मैं इटली में फ़ा सम्मेलन में भाग लेने वाले दाफा अभ्यासियों को अपना अभिवादन प्रेषित करता हूँ। फ़ा-सुधार काल के दाफा अभ्यासी सभी का मिशन है कि वे लोगों को बचाने में मास्टरजी की सहायता करें। इसी कारण, प्रत्येक क्षेत्र के दाफा अभ्यासी वहाँ के लोगों के उद्धार की आशा बन गए हैं।
इसलिए, हमें अपने साधना-पथ को अच्छे से निभाना होगा और इस अभूतपूर्व, महानतम मिशन एवं ज़िम्मेदारी को कंधों पर उठाना होगा; उपदेशों का अधिकाधिक अध्ययन करना होगा; शीघ्र परिपक्व होना होगा; और लोगों को बचाने में मास्टरजी की सहायता करनी होगी!
आपके फ़ा सम्मेलन की महान सफलता की कामना करता हूँ!
आपके शिक्षक,
होंगज़ी ली