(Minghui.org) कुछ लोग आशीर्वाद पाने के लिए ईश्वर की पूजा करते हैं, लेकिन परिणाम हर मामले में अलग-अलग हो सकते हैं। यहाँ दो उदाहरण दिए गए हैं।
गुओ का साम्राज्य
पूर्वी झोउ राजवंश के दौरान गुओ एक प्राचीन साम्राज्य था। ज़ूओ झुआन (ज़ूओ परंपरा) के अनुसार, झोउ के राजा हुई (662 ईसा पूर्व) के शासनकाल के 15वें वर्ष में गुओ में शिन नामक स्थान पर एक देवता प्रकट हुए। राजा हुई ने एक वरिष्ठ अधिकारी से इस देवता की उपस्थिति के प्रकटीकरण के बारे में पूछा। अधिकारी ने उत्तर दिया कि यदि कोई राजा सद्गुणी है, तो कोई देव आशीर्वाद देने के लिए प्रकट होगा; लेकिन यदि कोई राजा अनैतिक है, तो कोई देव उसे परिणाम भुगतने हेतु प्रकट होगा।
जब गुओ के राजा ने इस देवता की उपस्थिति के बारे में सुना, तो उसने अपने कुछ अधिकारियों के साथ उस देवता की पूजा करने और अधिक भूमि माँगने के लिए चढ़ावा भेजा। एक वरिष्ठ अधिकारी जिसने इस बारे में सुना झोउ के राजा हुई से कहा कि गुओ बर्बाद हो जाएगा, क्योंकि गुओ का राजा, जिसने अपने लोगों के साथ बुरा व्यवहार किया था, ईमानदारी के बजाय लालच (जमीन मांगने) के कारण देव की पूजा कर रहा था।
चार साल बाद, जिन साम्राज्य की एक सेना ने उत्तरी गुओ पर विजय प्राप्त की।
सद्गुण का महत्व
जिन राज्य के राजा ने 655 ईसा पूर्व में दक्षिणी गुओ पर हमला करने की योजना बनाई। एक बार फिर उसने यू के राजा से पूछा कि क्या उसकी सेना उसके राज्य से होकर गुजर सकती है, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने तीन साल पहले गुओ के राज्य के उत्तरी हिस्से को जीतने के लिए किया था। बेशक यू के राजा को मुआवजा दिया जाएगा।
राजा यू के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक गोंग झि ची ने इस विचार का विरोध किया। उन्होंने कहा, “यू और गुओ के राज्यों का भाग्य एक जैसा है - बिलकुल होंठ और दांत की तरह: अगर होंठ चोटिल हो जाते हैं, तो दांत सुरक्षित नहीं रहते और क्षतिग्रस्त भी हो सकते हैं।” लेकिन यू के राजा में दूरदृष्टि की कमी थी। जिन के राजा द्वारा दिए जाने वाले उपहारों के लालच में, उसने इस विचार को खारिज कर दिया, यह कहते हुए कि जिन और यू के पूर्वज एक ही थे। राजा ने कहा, “इसके अलावा, मैं देवताओं का सम्मान करने के लिए हमेशा सबसे अच्छे भोजन का प्रसाद चढ़ाता हूं, इसलिए ईश्वर मुझे आशीर्वाद देगा।”
गोंग झि ची ने कहा कि ईश्वर को मानव जाति से कोई सरोकार नहीं है और वह केवल सद्गुणी लोगों को ही आशीर्वाद देते है। उनका तात्पर्य था कि अगर यू प्रान्त के राजा उपहारों के लालची थे और राज्य की रक्षा करना भूल गए, तो यह विनाशकारी होगा। जब यू के राजा ने जिन की सेना को अपने भूमि से गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जताई, तो गोंग , यह कहते हुए कि वर्ष के अंत तक यू का राज्य नहीं बचेगा अपने कबीले के साथ भाग गया।
उस सर्दी में जिन की सेना ने दक्षिणी गुओ राज्य पर कब्ज़ा कर लिया। और वापसी के रास्ते में उन्होंने यू राज्य पर भी कब्ज़ा जमा लिया, उसके राजा को पकड़ लिया और उसे दिए गए उपहार भी वापस ले लिए।
कॉपीराइट © 1999-2025 Minghui.org. सर्वाधिकार सुरक्षित।