​ताइवान सम्मेलन में भाग लेने वाले दाफा अभ्यासी साथियों के नाम

9 दिसम्बर, 2023

ताइवान सम्मेलन में भाग लेने वाले दाफा अभ्यासियों को मेरा अभिवादन!

आध्यात्मिक साधना एक गंभीर विषय है। यह अपने संकल्पों को पूरा करने, स्वयं को पुनः नवीनीकृत करने और एक पवित्र जीवन के रूप में पुनः ढलने की प्रक्रिया है। इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण में प्रत्येक जीवन, चाहे उसकी उत्पत्ति कहीं भी हुई हो, अपने भविष्य का चुनाव कर रहा है। दाफा अभ्यासी का कर्तव्य है कि वे लोगों को उद्धार का अवसर बताएं और उन सचेत जीवों का मार्गदर्शन करें जिन्हें अब भी बचाया जा सकता है, ताकि वे उस मार्ग पर चल सकें जो उन्हें उनके स्वर्गीय घर वापस ले जाएगा।

इसी कारण, आपको उपदेशों का गहन अध्ययन करना होगा और एक सच्चे अभ्यासी बनना होगा ताकि आप इस उत्तरदायित्व के योग्य बन सकें और अपने पवित्र व महान दायित्व को पूरा कर सकें।

आपके फ़ा सम्मेलन की महान सफलता की कामना करता हूँ!

आपके शिक्षक,
होंगज़ी ली