पेरिस में यूरोपीय फ़ा सम्मेलन के लिए बधाई-पत्र

पेरिस में यूरोपीय फ़ा सम्मेलन में भाग लेने वाले दाफा अभ्यासी साथियों को मेरा अभिवादन!

दाफा अभ्यासी मानवता की आशा हैं—एकमात्र आशा। हमारा मिशन है लोगों को बचाना, और यह अत्यंत गंभीर ज़िम्मेदारी है। केवल स्वयं का अच्छा साधन करके ही आप वह सब अच्छे से कर सकते हैं जो दाफा अभ्यासी को करना चाहिए। फ़ा सम्मेलन आप सबके लिए एक अच्छा अवसर है जहाँ आप एक-दूसरे को प्रेरित कर सकते हैं और मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। मैं आशा करता हूँ कि आप सब इससे लाभान्वित होंगे और स्वयं को और भी बेहतर साधेंगे।

मैं आपके फ़ा सम्मेलन की पूर्ण सफलता की कामना करता हूँ!

ली होंगज़ी 

सितंबर 2017 

न्यूयॉर्क